एक्सप्लोरर

Scorpio Classic vs Scorpio-N: मार्केट में मौजूद हैं दो तरह की स्कार्पियो, देखिए आपको कौन सी खरीदनी चाहिए

अगर आप भी स्कॉर्पियो लेने का प्लान बना रहे हैं तो आपको बता दें कि बाजार में दो तरह की स्कॉर्पियो मौजूद हैं, कौन सी खरीदना सही सौदा होगा तो जानने के लिए पढ़े पूरी खबर-

Mahindra Scorpio N vs Mahindra Scorpio Classic: अभी दो महीने पहले ही महिंद्रा (Mahindra) ने देश में अपनी नई एसवीयू स्कॉर्पियो एन (Scorpio N) को लॉन्च किया था और अभी हाल ही में कंपनी ने अपनी पुरानी स्कॉर्पियो को नए अवतार में स्कार्पियो क्लासिक (Scorpio Classic) के नाम से पेश कर दिया है. इन दोनों ही SUVs की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 11.99 लाख रूपए है. यदि आप भी एक स्कार्पियो ख़रीदना चाहते हैं मगर यह नहीं समझ पा रहे हैं कि दोनों में से कौन सी खरीदी जाए तो हम आज आपको दोनों ही कारों की तुलना करने वाले हैं, जिससे आपके लिए यह तय करना आसान हो जायेगा कि दोनों में से आपके लिए कौन सी एसयूवी सबसे बेस्ट रहेगी. 

Price: Scorpio Classic vs ScorpioN
 
इन दोनों ही SUVs की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत बराबर है. स्कॉर्पियो क्लासिक को केवल दो ही वैरिएंट्स में पेश किया गया है, जिसमें इसका बेस मॉडल (S), 11.99 लाख रुपए (एक्स शोरूम) का है. वहीं इसके टॉप मॉडल (S11) की कीमत 15.49 लाख रुपए (एक्स शोरूम) है. 

स्कॉर्पियो-एन की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत कीमत 11.99 लाख रुपए है, जबकि इसका टॉप वैरिएंट 23.90 लाख रुपए (एक्स शोरूम) में मिलता है. यानी दोनों ही कारों के टॉप वैरिएंट की कीमतों में बहुत बड़ा अंतर है. 

Dimension: Scorpio Classic vs ScorpioN 

नई महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक 2022 की ऊंचाई 1,995 मिमी, लंबाई 4,456 मिमी, चौड़ाई 1,820 मिमी और  इसका व्हीलबेस 2,680 मिमी है. इसमें 17 इंच का रिम मिलता है. 

स्कॉर्पियो-एन की लंबाई 4,662 मिमी, चौड़ाई 1,917 मिमी, ऊंचाई 1,857 मिमी और इसका  व्हीलबेस 2,750 मिमी है. इस एसयूवी में 18 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं.

Features: Scorpio Classic vs ScorpioN 

स्कॉर्पियो क्लासिक में बहुत कम फीचर दिए गए हैं. इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल, रिवर्स पार्किंग कैमरा, 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट, TPMS जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसका टचस्क्रीन डिस्प्ले स्कार्पियो एन से एक कदम आगे है.

महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन में 12-स्पीकर सोनी 3डी सराउंड साउंड सिस्टम, इलेक्ट्रिक सनरूफ, 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, एड्रेनोएक्स इंफोटेनमेंट सिस्टम, डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, शॉक एब्जॉर्बर जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है हैं. 

Engine: Scorpio Classic vs ScorpioN 

स्कॉर्पियो क्लासिक में 2.2L mHawk टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 130 hp की पॉवर और 300 Nm का टार्क जेनरेट करता है. इसमें रियर 2WD का एकमात्र विकल्प मिलता है जिसको 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है.  

महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन में 2.0L mStallion टर्बो-पेट्रोल, जो 172 hp की पॉवर और 400 Nm का टार्क उत्पन्न करता है और 2.2L mHawk टर्बो-डीजल जो 200 hp की पॉवर और 380 Nm का मैक्सिमम टॉर्क प्रोड्यूस करता है, का दो इंजन विकल्प दिया गया है. यह एसयूवी 6 स्पीड आटोमेटिक ट्रांसमिशन और 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के विकल्प में आती है.

यह भी पढ़ें :-

Skoda Electric Car: EV की रेस में स्कोडा भी होने वाली है शामिल, शुरू हुई इलेक्ट्रिक एसयूवी की टेस्टिंग

Maruti Suzuki Cars Sales: लगातार बढ़ रही है मारूति के फैंस की संख्या, महंगाई का भी नहीं हो रहा कोई असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्यों दूसरों के टायर इस्तेमाल करती हैं ज्यादातर कार कंपनियां, खुद क्यों नहीं बनाती?
क्यों दूसरों के टायर इस्तेमाल करती हैं ज्यादातर कार कंपनियां, खुद क्यों नहीं बनाती?
Renault Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे दमदार एसयूवी का दावा
Renault Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे दमदार एसयूवी का दावा
पांच साल चलने के बाद ऐसे कम हो जाती है नई कार की कीमत, यहां समझिए
पांच साल चलने के बाद ऐसे कम हो जाती है नई कार की कीमत, यहां समझिए
E85 फ्यूल के साथ आ सकती है मारूति की यह कार, जानिए इसकी खासियत
E85 फ्यूल के साथ आ सकती है मारूति की यह कार, जानिए इसकी खासियत

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
Embed widget