एक्सप्लोरर

1kg CNG में 35km से भी ज्यादा चलेगी कार, ये हैं देश की 5 सबसे अधिक माइलेज देने वाली कारें, देखें लिस्ट

पेट्रोल के बढ़ते दामों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों की जागरूकता से उनका ध्यान CNG कारों की तरफ गया है.

पेट्रोल के बढ़ते दामों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों की जागरूकता से उनका ध्यान CNG कारों की तरफ गया है. कार बनाने वाली कंपनियां भी CNG कारों में काफी रूचि दिखा रही हैं. दरअसल, पेट्रोल-डीजल की तुलना में CNG के दाम कम हैं और CNG की कारों का माइलेज भी ज्यादा होता है. जानिए, भारत में बिकने वाली ऐसी ही कुछ CNG कारों के बारे में, जिनका माइलेज बहुत ज्यादा है.

Hyundai Aura CNG (28.4km/kg)
ऑरा CNG की कीमत करीब 7.74 लाख रुपये है, जो इसे इसके पेट्रोल ट्रिम से लगभग 95,000 रुपये अधिक महंगा बनाती है. इसका इंजन CNG मॉडल में 69 hp पावर और 95.2 Nm टॉर्क बनाता है जबकि पेट्रोल में यह 83 hp पावर और 114 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करता है. Hyundai Aura CNG केवल अपने मिड-स्पेक S वेरिएंट के साथ उपलब्ध है जोकि 1.2 लीटर, 4 सिलेंडर इंजन द्वारा संचालित होती है. 

Maruti Suzuki S-Presso CNG (31.2km/kg)
S-Presso CNG प्रति किलो सीएनजी पर 31.2 किमी का माइलेज देती है. S-Presso CNG को चार वेरिएंट LXi, LXi (O), VXi और VXi(O) में बेचा जा रहा है. इसकी एक्स शोरूम कीमत करीब 5.24 लाख रुपये से 5.56 लाख रुपये है. इसमें 1.0 लीटर 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन लगाया गया है, जो कि CNG फॉर्मेट में 58 hp पावर और 78 Nm टॉर्क देता है.

Maruti Suzuki Celerio CNG (35.60km/kg)
Maruti Suzuki Celerio CNG दो अलग-अलग वेरिएंट VXi और VXi (O) में आती है. इसके कीमत करीब 5.72 लाख रुपये से 5.78 लाख रुपये है. यह एक्स शोरूम कीमत है. कार में 1.0 लीटर K10 C डुअल जेट इंजन लगाया गया है जोकि 57hp पावर और 82.1 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. CNG वेरिएंट के साथ 10 hp पावर और 6.9 Nm टॉर्क कम जनरेट होता है. इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स जोड़ा गया है.

Maruti Suzuki WagonR CNG (32.52km/kg)
वैगनआर में 1.0 और 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन लगा होता है जबकि वैगन आर सीएनजी में 1.0 लीटर इंजन ही लगाया गया है जो कि 58 hp पावर और 78 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है. वैगनआर CNG दो अलग अलग वेरिएंट lxi और lxi (O) में आती है, जिसकी प्राइस रेंज 6.13 लाख रुपये से 6.19 लाख रुपये है. इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स लगाया गया है. 

Hyundai Santro CNG (30.48 km/kg)
Hyundai Santro CNG के Magna और Sport दो मॉडल लांच किये गए हैं, जिनमें 1.1 लीटर, 3 सिलेंडर, इंजन मिलता है, जो 60 hp पावर और 85.3 Nm टॉर्क पैदा करता है. Hyundai Santro CNG हुंडई द्वारा बनाई जाने वाली CNG कारों में सबसे अधिक माइलेज देने वाली कार है. सैंट्रो सीएनजी की कीमत 6.09 लाख रुपये से 6.38 लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें-
कभी भी रेड लाइट पार की है तो तुरंत ऐसे देखें कि चालान कटा या नहीं
पहाड़ों के ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर चलाने के लिए कैसी कारें होती हैं बेस्ट? यहां जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 लाख के बजट में ये हैं सबसे लो मेंटिनेंस कारें, सर्विसिंग में न के बराबर खर्च
10 लाख के बजट में ये हैं सबसे लो मेंटिनेंस कारें, सर्विसिंग में न के बराबर खर्च
क्यों दूसरों के टायर इस्तेमाल करती हैं ज्यादातर कार कंपनियां, खुद क्यों नहीं बनाती?
क्यों दूसरों के टायर इस्तेमाल करती हैं ज्यादातर कार कंपनियां, खुद क्यों नहीं बनाती?
Renault Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे दमदार एसयूवी का दावा
Renault Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे दमदार एसयूवी का दावा
पांच साल चलने के बाद ऐसे कम हो जाती है नई कार की कीमत, यहां समझिए
पांच साल चलने के बाद ऐसे कम हो जाती है नई कार की कीमत, यहां समझिए

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget