एक्सप्लोरर

बेहतरीन फीचर्स के साथ बाजार में उपलब्ध हैं ये 7-सीटर कार, कीमत 10 लाख से भी कम

South Korea की कार कंपनी Kia ने 7-सीटर कार सेगमेंट में Carens को अभी हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च किया है. यह कार 10 लाख से कम कीमत की कार लेने वालों के लिए ये एक बेहतर विकल्प हो सकती है.

Most affordable 7 seater cars: आजकल देश में बड़ी कारों की मांग छोटी कारों की तुलना में लगातार बढ़ती जा रही है. हाल के समय में एसयूवी या 7-सीटर कारों में दिलचस्पी दिखाने वाले ग्राहकों की संख्या में इजाफा हुआ है. इसकी एक वजह यह है कि इन कारों में ज्यादा लोगों के बैठने की जगह होने के साथ ही सामान रखने के लिए भी ज्यादा स्पेस मिल जाना है. यदि आप भी एक ऐसी कार लेने की योजना बना रहे हैं जिसमें आपकी बड़ी फैमिली फिट हो सके, तो हम आपको यहां 10 लाख के बजट में आने वाली ऐसी बेहतरीन 7-Seater कारों के बारे में बताने जा रहे हैं. जो आपके बजट और फैमिली दोनों को ध्यान में रखकर बनाई गई है.

1. Maruti Suzuki Ertiga

मारुति की आर्टिगा एक 7 सीटर गाड़ी है जो पेट्रोल और CNG दोनों वेरिएंट को मिलाकर कुल 7 वेरिएंट में आती है. इसके माइलेज को लेकर कम्पनी दावा करती है यह कार अलग-अलग वेरिएंट्स में 17 से लेकर 26 किलोमीटर प्रति किलो तक का माइलेज देती है. इसके बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 8.35 लाख रुपये है. कंपनी की ओर से यह बताया गया वह जल्द ही इस कार का एक नया अपडेट वर्जन लॉन्च करेगी, जिसमें नए जमाने के कई एडवांस फीचर्स देखने को मिल सकते हैं.

2. Renault Triber

रेनॉल्ट की ट्राइबर भी 10 लाख से कम की प्राइस रेंज में एक बेहतरीन 7 सीटर कार है. इसके फीचर्स पर गौर किया जाए तो इसमें 8-इंच की टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो कि एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो दोनों को ही सपोर्ट करता है. अन्य फीचर्स की बात करें तो इस कार में हाइट एडजेस्टेबल ड्राइविंग सीट, स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो और कॉलिंग कंट्रोल, दूसरी और तीसरी पंक्ति की सीटों के लिए अलग-अलग एसी वेंट, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं जो इसे सेगमेंट के अन्य कारों से अलग बनाती है. 

3. Kia Carens

South Korea की कार कंपनी Kia ने 7-सीटर कार सेगमेंट में Carens को अभी हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च किया है. यह कार 10 लाख से कम कीमत की कार लेने वालों के लिए ये एक बेहतर विकल्प हो सकती है. इसकी शुरुआती कीमत 8.99 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है. 10 लाख से कम के बजट में बाजार में इसके दो पेट्रोल वैरिएंट Premium और Prestige देखने को मिलते हैं. साथ ही इसमें 6 या 7 सीटर के दो ऑप्शन मिलते हैं. Kia की इस कार में कई नए फीचर्स देखने को मिलते हैं. इसमें मिलने वाली 10.25-इंच एचडी टचस्क्रीन डिस्प्ले सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित करती है, यह गाड़ी डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, बोस साउंड सिस्टम, एयर प्यूरीफायर, फ्रंट और सनरूफ के लिए वेंटिलेशन जैसी खूबियों के साथ आती है.

यह भी पढ़ें :-

इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ आती हैं ये 5 सस्ती एसयूवी, स्टार्टिंग महज 7.99 लाख रुपये से

अब इस राज्य में इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदना हुआ सस्ता, बचेंगे लाखों रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget