एक्सप्लोरर

Car Tyres: जानें गाड़ी के टायर की मार्किंग और नंबर्स की जानकारी, नहीं खाएंगे धोखा

Numbers on Tyres: क्या आपको पता है टायरों पर कुछ नंबर छपे होते हैं उनका मतलब क्या होता है? अगर नहीं तो पढ़ें यह आर्टिकल और जाने इसका मतलब.

Car Tyre Tips: आपकी गाड़ी के टायर पर लिखे कुछ नंबर और अल्फाबेट से टायर के बारे में लगभग सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. यह नंबर टायर के साइडवॉल पर उभरा हुआ लिखा होता है. लेकिन यह इतना आसान नहीं है, इसमें कई कोड होते हैं, जिसे पढ़कर आप इसके बारे में डिटेल हासिल कर सकते हैं. इन नंबरों को समझने के आपको हम यहां कोड के बारे जानकारी देने वाले हैं. 

टायर का साइज 

मान लीजिए कार के टायर पर P215/65 R16 95H लिखा हुआ है, यहां पहला अक्षर P लिखा हुआ है, यानि इसका मतलब यह टायर पैसेंजर व्हीकल के लिए बना हुआ है. जबकि यदि LT लिखा है तो यह टायर हल्के ट्रकों के लिए बना है.  

चौड़ाई

दिए गए उदाहरण में P के बाद 215 लिखा है, यह यह संख्या साइडवॉल से साइडवॉल तक मिलीमीटर में मापी गई चौड़ाई है.

ऊंचाई 

उदाहरण में स्लैश के बाद की संख्या 65 लिखी है, जो कि टायर का अनुपात है. यानि इससे टायर की चौड़ाई के संबंध में साइडवॉल की ऊंचाई का प्रतिशत का पता चलता है. यानि साइडवॉल की ऊंचाई टायर की चौड़ाई का 65 प्रतिशत है. अधिक साइडवॉल वाले टायर के साथ गाड़ी चलाना ज्यादा आरामदायक होता है. 

रेडियल

आर का मतलब रेडियल से है, लेकिन यदि इसकी जगह B लिखा है तो टायर बायस प्रकार का होगा. 

रिम साइज

टायर पर लिखे अंतिम दो संख्या से टायर के रिम साइज का पता चलता है, जैसे उदाहरण के 15 लिखा है, तो यह टायर 15 इंच व्यास वाले रिम के लिए बना है. 

अन्य निशानों की जानकारी 

एच

इससे टायर की स्पीड रेटिंग का पता चलता है. H-रेटेड टायर अधिकतम 210 kmph की गति के लिए प्रमाणित होता है.

पीएसआई 

टायर से बढ़िया प्रदर्शन और गाड़ी से बढ़िया माइलेज पाने के लिएटायरों में सही ढंग से हवा भरी जानी चाहिए. पीएसआई से उसके लिए सही संख्या का पता चलता है.

तापमान

टायरों की एक तापमान रेटिंग भी होती है जो दर्शाती है कि वे हाई स्पीड की स्थिति में कैसा प्रदर्शन करेंगे और इसे ए, बी या सी के रूप में प्रदर्शित किया जाता है. ए रेटिंग वाले टायर को 185 किमी प्रति घंटे से ऊपर की गति पर आसानी से चलाया जा सकता है. जबकि बी रेटिंग वाले टायर के लिए हाई स्पीड 160 से 185 किमी प्रति घंटे के बीच है और ग्रेड सी टायर के लिए स्पीड लिमिट 136 से 160 किमी प्रति घंटे के बीच होती है. 

डायरेक्शनल एरो

यह एक महत्वपूर्ण निशान है लेकिन कई बार इसे अनदेखा कर दिया जाता है, इससे यह पता चलता है कि टायर को किस दिशा में घूमना चाहिए और यह यूनिडायरेक्शनल टायरों पर पाया जाता है.

यह भी पढ़ें :- हाईब्रिड पावरट्रेन के साथ आने वाली हैं ये कारें, कौन सी खरीदेंगे आप?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस राज्य में अब DL बनवाना इतना आसान नहीं! अप्लाई करने के लिए देना होगा ये सर्टिफिकेट
इस राज्य में अब DL बनवाना इतना आसान नहीं! अप्लाई करने के लिए देना होगा ये सर्टिफिकेट
एथेनॉल वाला फ्यूल नहीं चाहिए, जानें दिल्ली में अब कहां-कहां मिल रहा एकदम प्योर पेट्रोल?
एथेनॉल वाला फ्यूल नहीं चाहिए, जानें दिल्ली में अब कहां-कहां मिल रहा एकदम प्योर पेट्रोल?
सिर्फ 6 लाख रुपये में Maruti पेश करने जा रही नई SUV, Tata Punch की बढ़ेगी टेंशन
सिर्फ 6 लाख रुपये में Maruti पेश करने जा रही नई SUV, Tata Punch की बढ़ेगी टेंशन
गाड़ी के लिए सीट कवर खरीदते वक्त भूलकर भी मत करना ये गलती, जान जोखिम में आ जाएगी!
गाड़ी के लिए सीट कवर खरीदते वक्त भूलकर भी मत करना ये गलती, जान जोखिम में आ जाएगी!

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
Embed widget