एक्सप्लोरर

Car Tips: गर्मियों में कार के इंजन पर इसलिए पड़ता है असर, माइलेज बढ़ाने में ये टिप्स करेंगे आपकी मदद

अगर आप चाहते हैं कि आपकी कार भी गर्मियों में बढ़िया माइलेज दे तो आपको इसके लिए कई बातों का ध्यान रखना पड़ेगा. आइए जानते हैं उन महत्वपूर्ण बातों के बारे में जो माइलेज बढ़ाने में मदद करेंगी.

वैसे तो कार को हर मौसम में सही तरीके से देखभाल की जरूरत होती है, लेकिन गर्मियों में कार के इंजन पर काफी असर पड़ता है. कई बार कार का माइलेज भी कम हो जाता है. ऐसे में गर्मियों के सीजन में कार की एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है. हम कई महत्वपूर्ण टिप्स के जरिए कार के माइलेज को बेहतर कर सकते हैं. आइए जानते हैं कार का माइलेज बढ़ाने के लिए जरूरी टिप्स.

अच्छी हो टायर की कंडिशन
गर्मियों में कार के टायर की अक्सर हवा निकल जाती है. कार का माइलेज बढ़ाने के लिए गाड़ी के टायरों में हवा का सही प्रेशर होना बेहद जरूरी है. टायर में अगर ज्यादा प्रेशर होगा तो इससे उनकी लाइफ कम होगी. टायर्स की कंडिशन भी अच्छी होनी चाहिए.

अच्छी क्वालिटी का डलवाएं इंजन ऑयल
इंजन ऑयल कार इंजन के पार्ट्स को लुब्रीकेटेड रखता है. घटिया क्वालिटी का इंजन ऑयल कार में डालने से उसकी माइलेज घटेगी. इसके अलावा उसके पार्ट्स भी जल्दी खराब हो जाएंगे. हमेशा कार को तेज स्पीड से चलाने से बचें. कार को तेज दौड़ाने से उसके इंजन पर असर पड़ता है और गाड़ी का माइलेज भी घटता है. कार को हमेशा 80 की स्पीड से ज्यादा तेज नहीं चलाएं.

क्लच पर पैर रखकर न चलाएं कार
क्लच पर लगातार पैर रखकर कार ना चलाएं. ऐसा करने से क्लच प्लेटें खराब हो सकती है. जरूरत हो तब ही क्लच पर पैर रखें. ड्राइविंग करते समय इन छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखें. मैनुअल ट्रांसिमशन वाली कारों में गियर लगाते वक्त सही स्पीड पर सही गियर का इस्तेमाल करें. कार चलाने से पहले यूजर मैनुअल पढ लें. सही रफ्तार पर कौन सा गियर डालना है इसकी जानकारी होनी चाहिए.

गैर जरूरी लगेज न ले जाएं
अगर आप चाहते हैं कि आपकी गाड़ी बढ़िया माइलेज दे तो जहां तक हो सके एसी के इस्तेमाल से बचें. एसी को पावर इंजन से मिलता है और इंजन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. कार का माइलेज बढ़ाने के लिए उसे एक ही स्पीड में चलाएं. ध्यान रहे गाड़ी की स्पीड न ज्यादा हो और न कम. हाईवे पर 80 की रफ्तार से गाड़ी चलाएं. अगर आप लंबे सफर पर जा रहे हैं तो गैर जरूरी लगेज ले जाने से बचें, क्योंकि ज्यादा लगेज से इंजन पर दबाव पड़ता है और गाड़ी कम माइलेज देने लगती है.

ये भी पढ़ें

Car Tips: कार चलाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, चुकाना पड़ सकता है भारी नुकसान

Scrap Policy: क्या है सरकार की स्क्रैप पॉलिसी और ऑटो इंडस्ट्री पर क्या होगा इसका असर, जानें इसके बारे में सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Royal Enfield Classic 350 हुई महंगी, नई कीमतें जानें
Royal Enfield Classic 350 हुई महंगी, नई कीमतें जानें
पुरानी Elevate छोड़ें या नई खरीदें, Facelift में क्या है खास?
पुरानी Elevate छोड़ें या नई खरीदें, Facelift में क्या है खास?
CNG अवतार में आएगी XUV 3XO, जानें डिटेल्स
CNG अवतार में आएगी XUV 3XO, जानें डिटेल्स
828 km Range और 612 HP, BMW की नई iX4 ने मचाया तहलका
828 km Range और 612 HP, BMW की नई iX4 ने मचाया तहलका

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
Embed widget