एक्सप्लोरर

Car Review: देखिए नई 2022 मारुति सेलेरियो लॉन्ग टर्म रिव्यू, इतना देती है माइलेज

मारुति की नई सेलेरियो लेने का बना रहे हैं है प्लान? तो उससे पहले देखें फुल रिव्यू, पढ़ें विस्तार से-

2022 Maruti Suzuki Celerio: मारुति के पास पहले से ही अपनी रेंज में कई हैचबैक कारें हैं और इसमें नई सेलेरियो का लॉन्च होना और फिट होना मारूति के लिए काफी सफल रहा है. इसके पहले जेनरेशन ने ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के लॉन्च के साथ अपनी अलग पहचान बनाई है. जबकि इसके सेकंड जेनरेशन में कई सारे बदलाव किया है. इस छोटी कार के साथ अनुभव को जानने के लिए हमने इस कार के टॉप एंड मैनुअल मॉडल के साथ कुछ महिनों का समय बिताया है. 

कितनी है कीमत?

सबसे पहले तो सेलेरियो बिल्कुल भी सस्ती नहीं है और ऐसा होना भी नहीं चाहिए क्योंकि इस नए मॉडल में मिलने वाले कुछ अच्छे फीचर्स इसे शहरी उपयोग के लिए एक शानदार हैचबैक बनाते हैं. हमने इसके टॉप-एंड मैनुअल मॉडल का उपयोग किया, जिसकी कीमत 7 लाख रुपये से अधिक है, जबकि एएमटी वर्जन थोड़ा और अधिक महंगा है. हमें लॉन्च के समय एएमटी पसंद आया था लेकिन इसका मैनुअल वैरिएंट एक मजेदार अनुभव है.

ड्राईविंग एक्सपीरियंस

पहले दो महीने हम ज्यादातर शहर तक ही सीमित थे और ऑफिस आते-जाते थे, और वहां इस छोटी गाड़ी को पार्क करना आसान है और इस कारण सेलेरियो के कॉम्पैक्ट फीचर्स बहुत अच्छे लगते हैं. शहर में आने जाने के लिए इस कार में वे सभी फीचर्स हैं जो आपको चाहिए. इसका रियर-व्यू कैमरा आपको काफी पसंद आएगा क्योंकि यह छोटी जगहों में पार्किंग करते समय यह बहुत मदद करता है. 


Car Review: देखिए नई 2022 मारुति सेलेरियो लॉन्ग टर्म रिव्यू, इतना देती है माइलेज

फीचर्स 

इसके पावर्ड मिरर्स, एक अच्छी टचस्क्रीन, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और 4-स्पीकर ऑडियो सिस्टम एक बजट कार से ज्यादा है. साथ ही, लम्बे व्यक्ति के लिए, एक अच्छे विजन के साथ-साथ बढ़िया ड्राइविंग एडजस्टमेंट के साथ एक राइट ड्राइविंग पोजिशन तय करना आसान है. यह कार बाहर से छोटी हो सकती है, लेकिन इसके अंदर इसके सेगमेंट में एक बड़ा स्पेस देखने को मिलता है.  पिछली Celerio की तुलना में इसकी क्वालिटी में सुधार आया है और यह पहले से बेहतर भी दिखती है.


Car Review: देखिए नई 2022 मारुति सेलेरियो लॉन्ग टर्म रिव्यू, इतना देती है माइलेज

शहर के उपयोग के लिए तो यह शानदार गाड़ी है, लेकिन यह यह रोड ट्रिप के लिए कैसा है, यह जानने के लिए हम इसे सामान और दो और यात्रियों के साठ पहाड़ियों पर ले गए. एक ऐसी कार जो इसके लिए नहीं बनाई गई है, फिर भी इसका प्रदर्शन बहुत बढ़िया था, जबकि इसकी अच्छी ग्राउंड क्लीयरेंस (170 मिमी) और हल्के स्टीयरिंग ने इसे पहाड़ियों में चलाना एक आसान बना दिया. इसका 313 लीटर का बूट स्पेस भी बहुत काम भी आया. यह एएमटी की तुलना में अधिक शानदार है और रोड ट्रिप के लिए बेहतर है जबकि शहर के उपयोग के लिए भी बेहद आसान है. हमें यह देखकर अच्छा लगा कि Celerio ने कैसे अन्य कारों को तगड़ी टक्कर दी है. 

इंजन

Celerio के मैनुअल में एक हल्का क्लच और एक स्लीक गियरबॉक्स है जो इसे उपयोग करना आसान बनाता है. इसका असली हाइलाइट 66 bhp की पॉवर और 89vNm के साथ टॉर्क वाला 1.0 लीटर ड्यूलजेट इंजन है, जो कि शहर के उपयोग के लिए बनाया गया है, बहुत ही स्मूथ काम करता है. इसे चलाना आसान है और शहर के लिए सही गियरिंग के साथ-साथ बार-बार डाउनशिफ्ट की भी आवश्यकता नहीं होती है.  यह इंजन कम स्पीड पर ट्रैक्टेबल है और उसी के लिए इसे ट्यून किया गया है.


Car Review: देखिए नई 2022 मारुति सेलेरियो लॉन्ग टर्म रिव्यू, इतना देती है माइलेज

माइलेज

माइलेज की बात करें तो यह शहर में यह लगभग 14-15 किमी/लीटर की माइलेज देती है, जबकि इसके लिए किया गया 24 किमी/लीटर से अधिक का माइलेज थोड़ा ज्यादा है, लेकिन फिर भी यह अपने सेगमेंट बढ़िया प्रदर्शन करती है. एएमटी वर्जन में बढ़िया माइलेज मिलती है, जबकि हाईवेज पर मैनुअल सेलेरियो का माइलेज 18-19 किमी/लीटर तक पहुंच जाता है. यह कार हैंडलिंग और ड्राइविंग में भी काफी आसान है. 


Car Review: देखिए नई 2022 मारुति सेलेरियो लॉन्ग टर्म रिव्यू, इतना देती है माइलेज

निष्कर्ष

2500 kms के बाद, Celerio ने अपने इंजन, उपयोगिता और अपनी टफनेस के साथ खुद को साबित कर दिया, जो काफ़ी चौंकाने वाला था. यह एक मारुति छोटी कार है जिसका उद्देश्य युवा खरीदारो के लिए अधिक व्यावहारिक वैगन आर का एक विकल्प बनना है. इस प्रयास में इसका मैनुअल वर्जन शहर में चलाने के लिए एक बढ़िया हैचबैक है और ड्राइव करने में भी काफी आसान है.

यह भी पढ़ें :- 8 लाख रुपये से कम कीमत आती हैं ये बेहद शानदार कारें, देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

16 हजार की EMI पर Creta खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
16 हजार की EMI पर Creta खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी?
2 साल बढ़ी PM E-Drive स्कीम, अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर कितनी मिलेगी सब्सिडी?
2 साल बढ़ी PM E-Drive स्कीम, अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर कितनी मिलेगी सब्सिडी?
कोर्ट चालान निपटाने का नया तरीका, 10 दिन में होगा समाधान
कोर्ट चालान निपटाने का नया तरीका, 10 दिन में होगा समाधान
आजादी के बाद कितनी बदल गई भारत की कारों की तस्वीर? देखें सफर
आजादी के बाद कितनी बदल गई भारत की कारों की तस्वीर? देखें सफर

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget