एक्सप्लोरर

जानिये कार में आग लगने के कारण और बचाव के तरीके, सफर रहेगा सुरक्षित

अक्सर देखने में आता है कि कार में आग लग जाने से लोग अपनी जान गंवा देते हैं. कार में आग लगने के कई कारण हो सकते हैं यदि कुछ जरूरी बातों पर ध्यान दिया जाए तो कार में आग लगने जैसी घटनाओं से बचा जा सकता है

नई दिल्ली: कार में घूमना-फिरना सभी को पसंद है. लेकीन कई बार आपकी एक गलती से सफ़र खतरनाक भी साबित हो सकता है. अगर आपके पास कार है तो आपको उसकी रेगुलर सर्विस पर ध्यान देना होगा. अक्सर देखने में आता है कि कार में आग लग जाने से लोग अपनी जान गंवा देते हैं. कार में आग लगने के कई कारण हो सकते हैं यदि कुछ जरूरी बातों पर ध्यान दिया जाए तो कार में आग लगने जैसी घटनाओं से बचा जा सकता है.

कार में आग लगने के ये हैं कारण

आजकल कार बाजार में नई-नई कार एक्सेसरीज़ आ रही हैं. ओरिजिनल के साथ सस्ती और नकली कार एक्सेसरीज़ खूब बिक रही हैं, लोग पैसा बचाने चक्कर में नकली  सस्ती एक्सेसरीज़ को अपनी कार में अप्रशिक्षित मेकैनिक से फिट करवा लेते हैं. कई बार गलत वायरिंग से कार में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग जाती है.

नकली CNG किट है जानलेवा

पैसा बचाने के चक्कर में आज भी लोग नकली और सस्ती CNG किट अपनी कारों में खूब लगवा  रहे हैं, यह बेहद खतरनाक साबित होता है. जोकि  कार में आग लगने का बड़ा कारण बनती है.जब कार में लग जाती है आग तब क्या होता है ? यदि किसी कार में आग लग जाती है तब कार में लगे इलेक्ट्रिकल यूनिट जाम हो जाते हैं. पावर विंडो, सीट बेल्ट और सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम भी फेल हो जाते हैं, जिसकी वजह से  कार में बैठे लोगों को बाहर निकलना काफी मुश्किल हो जाता है.

क्या नहीं करना चाहिए ?

यदि आपको इस बात का अंदाजा लग रहा हों कि आपकी कार आग की चपेट में आ रही है तो तुरंत कार को साइड में लगा कर बाहर निकल जायें, क्योंकि जैसे-जैसे कार आग की चपेट में आती जाएगी उसके भीतर कार्बन मोनोऑक्साइड गैस फैलने लग जायेगी जोकि बेहद खतरनाक साबित हो सकती है. कार के बोनट को बिलकुल न खोलें यदि आपने ऐसा किया तो आग को ऑक्सिजन मिल जाएगी और आग ज्यादा फ़ैल जायेगी. यदि आपकी कार में अग्निशमन यंत्र है तो उससे आप कार की आग पर कण्ट्रोल कर सकते हैं.

क्या करना चाहिए ?

हमेशा कार की सर्विस ऑथोराइज्ड सर्विस सेंटर से ही करानी चाइये, अक्सर देखने में आता है की लोग फ्री सर्विस के बाद लोकल जगह से कार की सर्विस कराते हैं ऐसे में कई बार अप्रशिक्षित मैकेनिक के हाथों से कार में गड़बड़ी हो जाती है जोकि खतरनाक साबित होती है. अपनी कार में एक फायर एक्सटिंग्विशर जरूर रखें, ताकि जरूरत पड़ने आग बुझाने में आप इसकी मदद ले सकें.

इसके अलावा अपनी कार में एक सीट बेल्ट क़टर साथ रखें ताकि जरूरत पड़ने पर एक्सीडेंट के दौरान फंसी हुई सीट बेल्ट को काटा जा सके. इतना ही नहीं कार में एक छोटा हथौड़ा भी रहें जि‍ससे कार का शीशा तोड़ने में मदद मिले. कार में कभी भी फालतू एक्सेसरीज़ न लगवाएं। ये आपकी कार की बैटरी पर ज्यादा लोड डालते हैं. जिसकी वजह से शार्ट-सर्किट के चांस ज्यादा रहते हैं.

यह भी पढ़ें 

Bajaj ने लॉन्च किया Platina 100 ES का नया वेरिएंट, जानिए क्या है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
क्या है Honda का बड़ा प्लान? भारत में ला सकती है 10 नई गाड़ियां
क्या है Honda का बड़ा प्लान? भारत में ला सकती है 10 नई गाड़ियां
Honda Elevate हुई और स्मार्ट, फीचर्स देख रह जाएंगे दंग
Honda Elevate हुई और स्मार्ट, फीचर्स देख रह जाएंगे दंग
Red Light से गलत लेन तक, दिल्ली में हर घंटे 34 हजार लोग तोड़ रहे नियम
Red Light से गलत लेन तक, दिल्ली में हर घंटे 34 हजार लोग तोड़ रहे नियम

वीडियोज

Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना
Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
सौरव दास की दो टूक, 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा भी हो जाए फिर भी...'
सौरव दास की दो टूक, 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा भी हो जाए फिर भी...'
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
वनडे के टॉप-10 बल्लेबाजों में केएल राहुल की एंट्री, जानें कौन है नंबर-1
वनडे के टॉप-10 बल्लेबाजों में केएल राहुल की एंट्री, जानें कौन है नंबर-1
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
Good Day Style Biscuits: घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
नॉर्वे में स्मार्ट ग्लास होंगे बैन! जानिए क्यों उठाया जा रहा यह कदम?
नॉर्वे में स्मार्ट ग्लास होंगे बैन! जानिए क्यों उठाया जा रहा यह कदम?
आंध्र प्रदेश के 21 जिलों में सूखा घोषित, जानें किन फसलों पर पड़ा असर?
आंध्र प्रदेश के 21 जिलों में सूखा घोषित, जानें किन फसलों पर पड़ा असर?
Embed widget