एक्सप्लोरर

Car Maintenance in the Rainy Season: बारिश में आपकी कार मांगती है ज्यादा केयर, इन टिप्स को करेंगे फॉलो तो गाड़ी रहेगी फिट

Car Maintenance Tips: बारिश के मौसम में गाड़ी का विशेष ध्यान रखना होता है. कार के कुछ पार्ट्स ज्यादा केयर मांगते हैं.

Car Maintenance: दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों जोरदार बारिश हो रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को बताया कि इस साल मॉनसून के अत्यधिक असामान्य मौसम में दिल्ली में अभी तक 1,100 मिलीमीटर बारिश हुई, जो 46 वर्षां में सबसे अधिक और पिछले साल दर्ज की गयी बारिश से लगभग दोगुनी है. ये आंकड़ें बदल सकते हैं, क्योंकि शहर में अभी और बारिश का अनुमान है.

अगर आपके पास कार है तो ध्यान दें कि बारिश के मौसम में गाड़ी का विशेष ध्यान रखना होता है. इस मौसम में कार के कुछ पार्ट्स ज्यादा केयर मांगते हैं. वहीं बारिश में गाड़ी क्षतिग्रस्त भी हो सकती है. ऐसे में हम आपको कुछ जरूरी टिप्स बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप बारिश के मौसम में अपनी कार को एकदम फिट रख सकते हैं.

पहले ही करवा लें सर्विस
मॉनसून की बारिश से सड़कों पर होने वाला जल भराव कार के लिए समस्या बन सकता है. ऐसे में अपनी कार की पहले ही सर्विस करवा लें. बारिश की वजह से होने वाली कीचड़, पानी और गंदगी आपकी कार के लिए परेशानी पैदा कर सकती हैं. ऐसे में कार को पहले से ही फिट रखना बेहद जरूरी है.

मड-फ्लैप भी करा लें ठीक
बारिश के दिनों में सड़कों पर होने वाली कीचड़ अक्सर कार को गंदा कर देती है. ऐसे में टायर के पीछे लगे मड-फ्लैप का सही होना भी आवश्यक है. सड़कों पर इक्ट्टठे हुए पानी से जब गाड़ी तेज स्पीड में गुजरती है, तो पानी के साथ-साथ कीचड़ गाड़ी की बॉडी पर लग जाती है. ऐसे में मड-फ्लैप कीचड़ को रोकने का काम कर आपकी गाड़ी को गंदा होने से बचाते हैं.

वाइपर भी करवाएं चेंज
मॉनसून के दौरान कई घंटों तक होने वाली बारिश से कहीं आपकी रफ्तार न थम जाए, इसके लिए अपनी गाड़ी के वाइपर भी पहले से ही बदलवा लें. जी हां, बारिश के समय सबसे ज्यादा जरूरत वाइपर की होती है. ऐसे में उनका ठीक होना बेहद जरूरी है. दरअसल, गाड़ियों में पहले से लगे वाइपर गर्मियों की धूप से सूख जाते हैं. इस वजह से वह पानी को सही से सोख नहीं पाते और बारिश के समय सही से शीशे साफ न कर पाने के कारण ड्राइव करने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है.

ब्रेक और लाइट की भी करवाएं जांच
बारिश के मौसम में अंधेरा और तेज बारिश के कारण विजिबिलिटी कम हो जाती है. ऐसे में लाइट और ब्रेक की जरूरत ज्यादा पड़ती है. गाड़ी की हैडलाइट्स को भी समय रहते चेक करवा लें. वहीं, गाड़ी के ब्रेक पैड्स क्लीन करवाना भी न भूलें. नए ब्रेक शू लगवाना ज्यादा बेहतर होगा, क्योंकि ब्रेक को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही रिस्की हो सकती है.

टायर की कंडीशन अच्छी हो
बाइक हो या फिर कार, बारिश के दिनों में टायर की कंडीशन अच्छी होनी चाहिए. बारिश के दिनों में सड़कों पर होने वाली फिसलन किसी दुर्घटना को न्यौता दे सकती है. फिसलन वाली सड़कों पर गाड़ी के ब्रेक अक्सर कम असरदार हो जाते हैं. इसलिए अच्छा होगा कि सर्विस सेंटर पर जाकर गाड़ी के टायरों की जांच भी करवा लें.

इन बातों का भी रखें ध्यान
बारिश के दिनों में चलने वाली तेज हवाएं भी आपकी कार के लिए घातक साबित हो सकती हैं. ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप अपनी कार को डैमेज होने से बचाएं. इसके लिए कुछ जरूरी टिप्स जरूर फॉलो करें:-

खुले में न खड़ी करें कार

बारिश के दौरान चलने वाली तेज हवाएं आपकी गाड़ी को डैमेज कर सकती हैं. हवा के साथ कोई भी चीज उड़ कर गाड़ी के शीशे या बॉडी पर लग सकती है. ऐसे में गाड़ी को खुले में खड़ी करने से परहेज करें.

पेड़ या खंभे का पास न खड़ी करें

गाड़ी को खुले स्थान पर न खड़ी करने के साथ-साथ इस बात का भी ध्यान रखें कि गाड़ी के पास कोई पेड़ या खंभा न हो. तेज हवा और बारिश से उनके गिरने का खतरा ज्यादा होता है.

बेसमैंट में खड़ी करने से बचे

बारिश के दिनों में अक्सर देखा जाता है कि बेसमैंट में पानी भर जाता है, जो कि आपकी गाड़ी के लिए रिस्की हो सकता है. ऐसे में गाड़ी को बेसमैंट पार्किंग में खड़ी करने से बचें.

यह भी पढ़ें:

दिल्ली में सफर करने वालों के लिए गुड न्यूज! अब मिलेगी ट्रैफिक से राहत और टोल टैक्स भी देना होगा कम, जानें कैसे

Ola Electric Scooter: बदल गई इस पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री की तारीख, जानें कब शुरू होगी सेल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माइलेज में कौन है नंबर-1? Sierra, Creta या नई Duster
माइलेज में कौन है नंबर-1? Sierra, Creta या नई Duster
कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च
कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget