एक्सप्लोरर

Car Comparison: देखिए टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस और महिंद्रा XUV 700 का फुल कंपेरिजन, ADAS से लैस हैं ये दोनों 7-सीटर कारें 

XUV700 की कीमत 13.4 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि इसके टॉप-एंड वैरिएंट की कीमत 24.9 लाख रुपये है. वहीं, इनोवा हाइक्रॉस की कीमत 18.30 लाख रुपये से शुरू 28.9 लाख रुपये तक जाती है.

Innova Hycross vs Mahindra XUV 700: देश के आटोमोबाइल बाजार में अब प्रीमियम थ्री रो एसयूवी/एमपीवी कारों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलने वाली है, जिसमें टोयोटा की नई इनोवा हाइक्रॉस अब अन्य 7-सीटर एसयूवी कारों से मुकाबला करने के लिए बाजार में आ चुकी है. इनोवा क्रिस्टा से अलग अब नई हाईक्रॉस और अधिक कंफर्ट के साथ कई नई तकनीकों से भी लैस है. इस कार की बाजार में महिंद्रा की एक्सयूवी700 से सीधे तौर पर टक्कर होगी, जो अपने अग्रेसिव प्राइस प्वाइंट के साथ कंफर्ट और ढेर सारे के दम पर पहले ही बाजार में अपनी पकड़ मजबूत कर चुकी है. तो चलिए देखते हैं इन दोनों कारों का कंपेरिजन.

किसका साइज है अधिक?

नई इनोवा हाईक्रॉस मौजूदा इनोवा क्रिस्टा से काफी बड़ी है यानि यह एक्सयूवी700 से भी अधिक लंबी है. हालांकि XUV 700 की चौड़ाई और ग्राउंड क्लीयरेंस अधिक है. लेकिन दोनों के बीच ग्राउंड क्लीयरेंस का अंतर बहुत अधिक नहीं है. XUV700 पूरी तरह से एक SUV है जो काफी आकर्षक और स्पोर्टी दिखती है, लेकिन हाइक्रोस ज्यादा बड़ी और लंबी दिखती है. 

इंटीरियर कंपेरिजन

दोनों ही कारों में सॉफ्ट टच मैटेरियल के साथ एक प्रीमियम केबिन दिया गया है, लेकिन XUV 700 में डिजिटल डिस्प्ले और बड़े टचस्क्रीन के साथ कई नई तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है. इनोवा हाइक्रॉस में एक बड़ी फ्लोटिंग टचस्क्रीन दी गई है. स्पेस के मामले में, दोनों कारें बहुत अधिक बड़ी हैं, सेकेंड और थर्ड रो में बड़े स्पेस के साथ हाईक्रॉस में कैप्टन सीट्स के साथ ओटोमन स्टाइल में लेग रेस्ट की भी सुविधा मिलती है. वहीं XUV 700 के भी सेकेंड रो में काफी अधिक जगह मिलती है.  

फीचर्स कंपेरिजन

XUV700 में वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, 12-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, एलेक्सा असिस्टेंट, ऑटो बूस्टर हेडलैंप और डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल के साथ ढेर सारे फीचर्स दिए गए हैं, वहीं इनोवा हाईक्रॉस में भी एक्सयूवी700 से मिलते जुलते कई फीचर्स मिलते हैं, जिसमें पैनोरमिक सनरूफ, एक इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, कनेक्टेड कार टेक, सेकंड रो की सीट्स के लिए ओटोमन फ़ंक्शन, एंबिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं. ये दोनों ही कारें ADAS सुरक्षा सिस्टम से लैस हैं. 

पावरट्रेन कंपेरिजन 

XUV700 में 2.2L डीजल इंजन मिलता है जो 185bhp और 450Nm का आउटपुट देने में सक्षम है. यह कार AWD के विकल्प के साथ 6 स्पीड ऑटोमैटिक और 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आती है. साथ ही इसमें 200bhp/380 Nm के आउटपुट वाला एक पेट्रोल इंजन का भी विकल्प मिलता है, जो  6-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प में आता है.

इनोवा हाइक्रॉस में AWD सिस्टम नहीं मिलता है. इसमें केवल 2.0L पेट्रोल इंजन मिलता है जो CVT गियरबॉक्स के साथ 172 hp की पॉवर और 205 Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. हालांकि इसका सबसे बड़ा हाईलाइट इसका  हाइब्रिड पावरट्रेन है जो 184 bhp की पॉवर जेनरेट करता है. यह पावरट्रेन 23.24 kmpl का माइलेज देता है. हालांकि XUV 700 में हाईक्रॉस के मुकाबले ज्यादा पॉवरफुल पॉवरट्रेन है.

प्राइस कंपेरिजन

XUV700 की कीमत 13.4 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि इसके टॉप-एंड वैरिएंट की कीमत 24.9 लाख रुपये है. वहीं, इनोवा हाइक्रॉस की कीमत 18.30 लाख रुपये से शुरू 28.9 लाख रुपये तक जाती है. इनोवा हाइक्रॉस में अधिक स्पेस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंसी  है, लेकिन केवल पेट्रोल में आने पर भी यह अधिक महंगी है. वहीं XUV 700 सस्ती है और इसमें डीजल इंजन का भी विकल्प मिलता है.

यह भी पढ़ें :- इस साल भी इन कारों पर है लंबा वेटिंग, डिलीवरी के लिए करना पड़ेगा इतना इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget