एक्सप्लोरर

BYD Dolphin EV: जल्द भारत में आ सकती है BYD डॉल्फिन ईवी, कंपनी ने फाइल किया ट्रेडमार्क

ट्रेडमार्क फाइलिंग से इसके भारत में आने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि बीवाईडी ने आधिकारिक तौर पर डॉल्फिन के लिए भारतीय लॉन्च की पुष्टि नहीं की है.

BYD Dolphin: इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता BYD, डॉल्फिन ईवी की शुरुआत के साथ भारत में अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने की तैयारी कर रही है. वर्तमान में, कार निर्माता कंपनी देश में Atto 3 और e6 मॉडल की बिक्री करती है. कंपनी ने हाल ही में डॉल्फिन के लिए ट्रेडमार्क कराया है. इस कदम से भारत में इसके संभावित लॉन्च के बारे में अटकलें तेज हो गई हैं और अब ज्यादा किफायती BYD EV के भारत में आने की उम्मीद की जा रही है.

BYD डॉल्फ़िन EV: स्पेसिफिकेशन

इलेक्ट्रिक हैचबैक ग्लोबल मार्केट में दो बैटरी पैक ऑप्शंस के साथ उपलब्ध है, जिसमें एक 44.9 kWh यूनिट मिलता है, जो 340 किमी WLTP साइकिल रेंज देता है. इसके अलावा एक बड़ा 60.4 kWh पैक भी है, जो 427 किमी रेंज प्रदान करता है. इस मॉडल में कंपनी ने ब्लेड सेल बैटरी तकनीक का इस्तेमाल किया है.

BYD के मुताबिक, 100 किलोवाट डीसी चार्जर का उपयोग करके इसकी बैटरी को केवल 29 मिनट में 30-80% तक चार्ज किया जा सकता है. डॉल्फिन अपनी इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 201 एचपी पॉवर और 290 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है, जो इसे 7 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम बनाती है. डॉल्फिन ईवी को 160 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चलाया जा सकता है.

भारत में कंपनी का सबसे सस्ता मॉडल

ट्रेडमार्क फाइलिंग से इसके भारत में आने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि बीवाईडी ने आधिकारिक तौर पर डॉल्फिन के लिए भारतीय लॉन्च की पुष्टि नहीं की है. लेकिन, यदि यह मॉडल भारत में आती है, तो यह देश में BYD की सबसे किफायती ईवी होगी, जो देश में अधिक ग्राहकों को ईवी की और आकर्षित करेगी. e6 MPV वर्तमान में भारत में BYD का सबसे किफायती विकल्प है, जिसकी कीमत लगभग 29 लाख रुपये है, डॉल्फिन की संभावित कीमत कंपनी के अन्य मौजूदा मॉडल की तुलना में काफी कम होगी.

यह भी पढ़ें -

जानिए नई मारुति स्विफ्ट 2024 के फीचर्स, माइलेज और स्पेसिफिकेशन की पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये हैं भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट
ये हैं भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट
अब बाइक पर पीछे बैठने पर भी हेलमेट जरूरी, UP में बदला नियम
अब बाइक पर पीछे बैठने पर भी हेलमेट जरूरी, UP में बदला नियम
1 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम, इस गलती पर कटेगा 10,000 का चालान
1 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम, इस गलती पर कटेगा 10,000 का चालान
सर्दियों में चाहिए EV की ज्यादा रेंज, ये टिप्स आएंगे काम
सर्दियों में चाहिए EV की ज्यादा रेंज, ये टिप्स आएंगे काम

वीडियोज

ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget