एक्सप्लोरर

BYD Atto 3 अब सस्ते दाम में, कंपनी ला रही नया वेरिएंट, 10 जुलाई को होगा लॉन्च

BYD Atto 3 Electric Variant: BYD Atto 3 का इलेक्ट्रिक वेरिएंट जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला है. ये वेरिएंट MG ZS EV के साथ ही हैरियर ईवी, XUV.e8 जैसी शानदार गाड़ियों को टक्कर दे सकता है.

BYD Atto 3 New Variant: BYD इंडिया जल्द ही भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी 10 जुलाई को मार्केट में एंट्री करने जा रही है. कार निर्माता कंपनी ने अफोर्डेबल मॉडल बनाने की कोशिश की है, जिससे ये गाड़ी MG ZS EV को इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कड़ी टक्कर दे सके.

BYD Atto 3 का नया वेरिएंट

BYD Atto 3 छोटे बैटरी पैक के साथ आ सकती है, जिससे ये कार किफायती रेंज में मिल सके. अभी इस कार का मॉडल 60.48 kWh के बैटरी पैक के साथ मार्केट में मौजूद है, जिससे ये कार सिंगल चार्जिंग में 521 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है. वहीं अब नए एंट्री-लेवल वेरिएंट के साथ ये कार 50 kWh के बैटरी पैक के साथ आ सकती है.

कीमत में दिखेगा बड़ा अंतर

Atto 3 नए वेरिएंट की लॉन्चिंग के साथ ही एंट्री-लेवल वेरिएंट की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है. पहले इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत 33.99 लाख रुपये से शुरू थी. वहीं अब नए वेरिएंट के आने के साथ ही इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 26 से 28 लाख रुपये के बीच हो सकती है.

नए वेरिएंट की क्या होगी रेंज?

BYD Atto 3 के नए एंट्री-लेवल वेरिएंट की लॉन्चिंग के साथ कीमत में बदलाव में तो गिरावट आने वाली है. इसके साथ ही इलेक्ट्रिक कार की रेंज में भी फर्क देखने को मिल सकता है. ये कार सिंगल चार्जिंग में 450 किलोमीटर के करीब दूरी तय कर सकती है. वहीं मार्केट में मौजूद वेरिएंट इस समय 521 किलोमीटर की रेंज के साथ उपलब्ध है.

BYD Atto 3 के नए वेरिएंट का पावरट्रेन

BYD Atto 3 के नए वेरिएंट के पावरट्रेन में बदलाव देखने को मिल सकता है. मार्केट में मौजूद मॉडल में फ्रंट चर्निंग से सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर को जोड़ा गया है, जिससे 201 bhp की पावर मिलती है और 310 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट होता है. वहीं नए पावरट्रेन के साथ कम आउटपुट मिल सकता है. साथ ही कार के कुछ फीचर्स को भी कम किया जा सकता है, जिससे इस कार को एमजी की गाड़ी की कीमत के साथ टक्कर दी जा सके.

BYD Atto 3 की राइवल गाड़ियां

BYD Atto 3 की इलेक्ट्रिक कार टाटा हैरियर ईवी, महिंद्रा XUV.e8 और हुंडई क्रेटा ईवी को टक्कर दे सकती है. ये तीनों ही कारें अगले साल 2025 में भारतीय बाजार में दस्तक जे सकती हैं. वहीं BYD का ये नया इलेक्ट्रिक वेरिएंट 10 जुलाई को मार्केट में पेश होने जा रहा है. इस वेरिएंट के बारे में बाकी जानकारी लॉन्चिंग के वक्त सामने आ सकती है.

ये भी पढ़ें

Brezza New Edition Urbano: मारुति सुजुकी ब्रेजा का नया एडिशन, गाड़ी में मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Pulsar N250SS लॉन्च, फीचर्स ऐसे कि दिल जीत लें
नई Pulsar N250SS लॉन्च, फीचर्स ऐसे कि दिल जीत लें
ब्रॉन्ज लुक में सामने आया Mahindra 2026 Bolero Bold Edition, जानें खासियत
ब्रॉन्ज लुक में सामने आया Mahindra 2026 Bolero Bold Edition, जानें खासियत
ग्रैप-1 में भूलकर भी मत चलाना ये गाड़ियां, वरना चालान कटना पक्का
ग्रैप-1 में भूलकर भी मत चलाना ये गाड़ियां, वरना चालान कटना पक्का
क्या सीएनजी गाड़ियों पर भी लागू होगा BS-VI का नियम? जानें हर बात
क्या सीएनजी गाड़ियों पर भी लागू होगा BS-VI का नियम? जानें हर बात

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget