एक्सप्लोरर

BMW X5 Facelift: शुरू हुई बीएमडब्ल्यू एक्स 5 फेसलिफ्ट की बुकिंग, 14 जुलाई को होगी लॉन्च 

इस एसयूवी का मुकाबला मर्सिडीज बेंज जीएलई से होगा, जिसमें एक 2.0L डीजल, एक 3.0L डीजल और एक 3.0L पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है.

BMW X5 Facelift Launch: बीएमडब्ल्यू इंडिया अपनी नई X5 फेसलिफ्ट को 14 जुलाई को लॉन्च करने वाली है. इस कार को दो वेरिएंट्स, X5 40i और X5 30d में लॉन्च किया जाएगा. इसे ग्लोबल मार्केट में पहले ही पेश किया जा चुका है. कुछ डीलरशिप पर इसके लिए अनऑफिशियल बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिसके लिए ग्राहकों को 50,000 रुपये की टोकन राशि देनी होगी.

क्या हुआ है बदलाव 

इसके पुराने मॉडल की तुलना में नए फेसलिफ्ट वर्जन में एक नया बम्पर मिलता है, जिसमें एयर इनटेक डिजाइन को और अधिक आकर्षक बनाया गया है, और इसमें वर्टिकल लाइन्स दी गई हैं. इसमें पतले हेडलैंप और डीआरएल के साथ बीएमडब्ल्यू का सिग्नेचर डिजाइन दिया गया है. वहीं सेंट्रल एयर इंटेक को अधिक बड़ा कर दिया गया है. इसमें पीछे की तरफ ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है, हालांकि इसके टेल लैंप में नया एलईडी ट्रीटमेंट दिया गया है. इसका किडनी ग्रिल जो i7 के समान है, जिसे केवल X5 40i मॉडल के लिए ही दिया जाएगा. साथ ही इसमें 21-इंच के अलॉय व्हील्स भी मिलेंगे. 

इंटीरियर

इसके इंटीरियर में सबसे बड़ा बदलाव इंफोटेनमेंट यूनिट में देखने को मिलेगा. इसमें बीएमडब्ल्यू की नई ट्विन कर्व्ड स्क्रीन डिस्प्ले है जो कंपनी के कई नए मॉडल्स में देखा जाता है. इसके डैशबोर्ड में बहुत कम फिजिकल कंट्रोल्स को दिया गया है. सेंटर कंसोल पर ड्राइव सिलेक्टर के लिए पारंपरिक गियर लीवर के बजाय एक ग्लास टॉगल स्विच मिलेगा. इसका इंफोटेनमेंट यूनिट को आईड्राइव सिस्टम वर्जन 8.0 से लैस होगा. 

बीएमडब्ल्यू एक्स5 पावरट्रेन

भारत स्पेक X5 में एक पेट्रोल और एक डीजल इंजन का विकल्प मिलेगा. दोनों ही इन-लाइन, 6-सिलेंडर इंजन हैं. X5 30d में एक 3.0-लीटर डीजल इंजन, जो 286hp पॉवर और 650Nm टॉर्क जेनरेट करता है, और X5 40i में लगा पेट्रोल इंजन 381 hp की पॉवर और 520 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस फेसलिफ़्टेड एसयूवी में एक नया 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स और स्टैंडर्ड तौर पर बीएमडब्ल्यू का एक्सड्राइव फोर-व्हील-ड्राइव सिस्टम मिलेगा. साथ ही यह इंजन 48V बैटरी और एक इलेक्ट्रिक मोटर वाले एक माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम से लैस होगी. हाइब्रिड सिस्टम के साथ इसमें 12hp और 200Nm का अतिरिक्त आऊटपुट मिलता है. 

भारत में बीएमडब्ल्यू

मौजूदा बीएमडब्ल्यू एक्स5 साल 2019 से बिक्री के लिए उपलब्ध है, और यह इस एसयूवी के लिए पहला फेसलिफ्ट अपडेट है. वित्त वर्ष 2023 में, X5 की बिक्री में 57 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है और इसकी 1,000 से अधिक यूनिट्स की बिक्री हुई है. हालांकि, यह आंकड़ा इसके प्रतिद्वंद्वी, मर्सिडीज-बेंज GLE से कम है, जिसकी पिछले साल 2,000 से अधिक यूनिट्स की बिक्री हुई है. मौजूदा X5 मॉडल की ऑन-रोड कीमतें 1 करोड़ रुपये से अधिक हैं और इसके फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत कुछ अधिक होने की उम्मीद है. 

किससे होगा मुकाबला

इस एसयूवी का मुकाबला मर्सिडीज बेंज जीएलई से होगा, जिसमें एक 2.0L डीजल, एक 3.0L डीजल और एक 3.0L पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है.

यह भी पढ़ें :- धूम मचा रही हैं मारुति इनविक्टो और इनोवा हाईक्रॉस, यहां जानें दोनों के फीचर्स और अंतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब Alto K10 खरीदना हुआ सस्ता, ऐसे खरीदने पर होगी 62,500 रुपये की बचत
अब Alto K10 खरीदना हुआ सस्ता, ऐसे खरीदने पर होगी 62,500 की बचत
आने वाले साल में कितना बढ़ेगा Car Market? Maruti ने बताया आंकड़ा
आने वाले साल में कितना बढ़ेगा Car Market? Maruti ने बताया आंकड़ा
आने वाले दिनों में लॉन्च होंगी ये डीजल SUVs, देख लें लिस्ट
आने वाले दिनों में लॉन्च होंगी ये डीजल SUVs, देख लें लिस्ट
27.9 लाख रुपये में Kia की 7-Seater SUV, Hybrid-Diesel दोनों ऑप्शन
27.9 लाख रुपये में Kia की 7-Seater SUV, Hybrid-Diesel दोनों ऑप्शन

वीडियोज

NEPAL FLASH FLOOD UPDATE: नेपाल में नई चेतावनी डराने वाली... ABPLIVE
Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, लोगों को बांटे 500-500 रुपये
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, लोगों को बांटे 500-500 रुपये
ड्रेसिंग रूम में गंदी हरकत, PCB ने भेज दिया घर, इमाम-रिजवान-सलमान पर खुलासा
ड्रेसिंग रूम में गंदी हरकत, PCB ने भेज दिया घर, इमाम-रिजवान-सलमान पर खुलासा
82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
'हनुमान अंश' को ओटीटी प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
गमले में ऐसे उगाएं सेम की फली, इतने दिनों में सब्जी तैयार
गमले में ऐसे उगाएं सेम की फली, इतने दिनों में सब्जी तैयार
महिलाओं में स्किल अपग्रेड का क्रेज, HR 62% और हेल्थकेयर में 47% एप्लीकेशन
महिलाओं में स्किल अपग्रेड का क्रेज, HR 62% और हेल्थकेयर में 47% एप्लीकेशन
Embed widget