एक्सप्लोरर

Invicto vs Innova Hycross: धूम मचा रही हैं मारुति इनविक्टो और इनोवा हाईक्रॉस, यहां जानें दोनों के फीचर्स और अंतर

Invicto vs Hycross: मारुति ने हाल ही में अपनी प्रीमियम एमपीवी इनविक्टो को लॉन्च किया है, यह कार इनोवा हाईक्रॉस पर बेस्ड है. चलिए जानते हैं इन दोनों कारों के बीच मुख्य क्या अंतर हैं.

Maruti Suzuki Invicto vs Toyota Innova Hycross: दिग्गज कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने हाल ही में अपनी प्रीमियम एमपीवी इनविक्टो को लॉन्च किया है, जो इनोवा हाईक्रॉस पर बेस्ड है. इनविक्टो के बजार में आने के बाद काफी हलचल देखने को मिल रही है. इसको लेकर कंपनी को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. इनोवा हाईक्रॉस की भी देश में भारी डिमांड है. तो चलिए जानते हैं कि आख़िर इन दोनों कारों के बीच मुख्य अंतर क्या हैं.

1. स्टाइल और लुक के मामले में दोनों अलग हैं, खासकर इनविक्टो में डबल क्रोम स्लैट और नेक्सा तीन ब्लॉक एलईडी के साथ नए लुक वाले हेडलैंप, साथ ही एक अलग स्किड प्लेट के साथ एक नया फ्रंट बम्पर मिलता है. हाईक्रॉस की तरह इनविक्टो में साइड में कोई हाइब्रिड बैजिंग नहीं मिलती है, इसके अलावा इनविक्टो में 17 इंच वहीं हाईक्रॉस में 18 इंच के व्हील मिलते हैं. दोनों कारों के रियर टेल-लैंप का डिज़ाइन भी अलग है. साथ डाइमेंशन की बात करें तो इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है.

2. हाईक्रॉस में हल्के डुअलटोन अपहोल्स्ट्री के साथ इंटीरियर में ब्लैक और ब्राउन रंग का इस्तेमाल किया गया है, वहीं इनविक्टो को पूरी तरह से ब्लैक लुक मिलता है और इसमें सिल्वर के बजाय गोल्ड एसेंट का इस्तेमाल किया गया है.

3. फीचर्स की बात करें तो दोनों कारों में मिलते-जुलते हैं. हालांकि इनविक्टो में ADAS, जेबीएल ऑडियो सिस्टम और ओटोमन सीटें नहीं मिलती हैं. इसके अलावा दोनों कारों में एक जैसे टचस्क्रीन और अन्य मुख्य फीचर्स के साथ 7/8 सीटर कॉन्फ़िगरेशन मिलता है. हाईक्रॉस, हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन के ऑप्शन के साथ भी आती है, वहीं इनविक्टो केवल कुछ ट्रिम्स में हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ उपलब्ध है.

4. हाईक्रॉस के प्राइस रेंज की बात करें तो 18.8 लाख रुपये से लेकर 30 लाख रुपये से अधिक तक है. वहीं इसके मुकाबले इनविक्टो सस्ती है, लेकिन इसकी स्टार्टिंग प्राइस रेंज ज्यादा है. इसमें केवल हाइब्रिड पॉवरट्रेन मिलता है, जिसकी कीमत 24.7 लाख रुपये से 28.4 लाख रुपये तक है. साथ ही हाइक्रॉस का वेटिंग पीरियड ज़्यादा होने के कारण इनविक्टो खरीदारों के लिए पहले उपलब्ध हो सकती है.

यह भी पढ़ें :- हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक के इंटीरियर की तस्वीरें आईं सामने, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tesla ने बदला Full Self-Driving का नाम, यूरोप में क्यों लिया फैसला?
Tesla ने बदला Full Self-Driving का नाम, यूरोप में क्यों लिया फैसला?
अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget