BMW Symbiotic Drive: BMW की कारें होंगी और स्मार्ट, शहर में भी मिलेगी ऑटोमैटिक ड्राइविंग
BMW Symbiotic Drive: BMW की नई कारों में मिलेगा अर्बन ऑटोमैटिक ड्राइविंग सिस्टम. अब शहरों की बिजी सड़कों और ट्रैफिक में भी आसान होगी ड्राइविंग.

BMW Symbiotic Drive: हम जब भी लग्जरी और दमदार गाड़ी की बात करते हैं तो उसमें BMW कंपनी की गाड़ी की बात न हो ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है. BMW की गाड़ियां कई सालों से मार्केट पर राज कर रही हैं. कार में मिलने वाले फीचर्स और बेहद ही हाई टेक केबिन इन गाड़ियों को सभी से ऊपर रखती हैं. जबकि कंपनी अब अपनी गाड़ियों को और भी ज्यादा स्मार्ट और हाई-टेक बनाने जा रही है.
दरअसल अब कंपनी अपने नए ड्राइवर असिस्टेंस प्लेटफॉर्म सिम्बायोटिक ड्राइव के तहत अर्बन सेल्फ-ड्राइविंग फीचर्स को स्टैंडर्ड रूप से पेश करने की योजना पर काम कर रही है. अब तक केवल हाईवे तक सीमित रहने वाली सेमी-ऑटोमैटिक ड्राइविंग टेक्नोलॉजी अब शहरों की भीड़भाड़ वाली सड़कों तक बढ़ने वाला है. जिसके चलते अब शहर के ट्रैफिक में भी ड्राइव करना बेहद आसान हो जायेगा.
कार चलाना होगा आसान
बता दें कि कंपनी के नए अर्बन असिस्टेंस सिस्टम की मदद से BMW कारें अब शहरों के बिजी चौराहों, पतली सड़कों और गोलचक्करों पर खुद को आसानी से नेविगेट कर सकेंगी. यह सिस्टम शहर के सिग्नल, टर्निंग पॉइंट्स और राइट-ऑफ-वे नियमों को खुद पहचानकर काम करेगा. जिसके चलते अब ड्राइवर को बस अपनी नजरें सड़क पर रखनी होंगी जबकि कार खुद स्टीयरिंग, एक्सीलेरेशन और ब्रेकिंग को कंट्रोल कर सकती है.
यह भी पढ़ें: Royal Enfield Himalayan 750: Royal Enfield Himalayan 750 से उठा पर्दा, इसी महीने भारत में होगी लॉन्च
नो-मैप शहरों में भी करेगी काम
जानकारी दें दे कि BMW का यह नया ड्राइविंग प्लेटफॉर्म सिर्फ हाई-डेफिनिशन नक्शों पर निर्भर नहीं रहेगा. यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और एडवांस्ड कैमरा-राडार सेंसर्स का यूज़ करके रियल-टाइम में सड़क की स्थिति को समझता है. जिसके चलते जिन छोटे शहरों या गावों के सटीक डिजिटल मैप नहीं हैं वहां भी यह ऑटोमैटिक ड्राइविंग और लेन-चेंजिंग फीचर पूरी तरह से काम करेगा.
स्टैंडर्ड सेफ्टी और स्मार्ट पार्किंग
वहीं BMW अपने इस ड्राइवर असिस्टेंस पैकेज को नई पीढ़ी की गाड़ियों में स्टैंडर्ड फीचर के रूप में शामिल करने की तैयारी में है. इसमें इमरजेंसी ब्रेकिंग, पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों की पहचान, और ऑटोमैटिक वेलवेट पार्किंग जैसे कई स्मार्ट सेफ्टी फीचर्स शामिल होंगे. जिसके छोटी जगहों पर भी कार को आसानी से पार्क किया जा सकेगा.
भारत और इंटरनेशनल बाजार में एंट्री
आपको बता दें कि BMW की योजना इस तकनीक को दुनिया भर के 100 से अधिक देशों में लागू करने की प्लानिंग है. भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में भी लग्जरी कारों में ADAS फीचर्स की बढ़ती मांग को देखते हुए आने वाली नई बीएमडब्ल्यू गाड़ियों में यह अर्बन ऑटोमैटिक ड्राइविंग टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है. इससे भारतीय शहर के भारी ट्रैफिक में ड्राइविंग की टेंशन काफी हद तक कम हो जाएगा.
यह भी पढ़ें: Best SUV for Village Roads: गांव की सड़कों के लिए चाहिए मजबूत SUV? ये हैं बेस्ट ऑप्शन






















