एक्सप्लोरर

BMW New Bike: बीएमडब्ल्यू की ये धमाकेदार बाइक भारत में हुई लॉन्च, रेस ट्रैक पर मचाएगी धमाल

BMW M 1000 XR Launched in India: बीएमडब्ल्यू ने अपनी M सीरीज की तीसरी बाइक को भारतीय बाजार में उतार दिया है. इस बाइक में पांच राइडिंग मोड- रेस, रोड, रेन, डायनेमिक और रेस प्रो 1-3 दिए गए हैं.

BMW M 1000 XR: बीएमडब्ल्यू की नई बाइक भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है. BMW M 1000 XR दमदार फीचर्स के साथ मार्केट में आ गई है. बीएडब्ल्यू के M मॉडल में ये तीसरी बाइक है. इससे पहले M 1000 RR और M 1000 R भारतीय बाजार में पेश हुई थी. अब M 1000 XR इंडियन मार्केट में आ गई है. बीएमडब्ल्यू की ये बाइक सबसे ज्यादा पावरफुल मोटरसाइकिल होने का दावा करती है. इस बाइक का इंजन भी काफी पावरफुल बनाया गया है.

बीएमडब्ल्यू M 1000 XR का डिजाइन

बीएमडब्ल्यू M 1000 XR, S 1000 XR बाइक की याद दिलाती है. बीएमडब्ल्यू ने अपनी इस नई बाइक के स्टाइल को sportier बनाया है. इस बाइक में M winglets का प्रयोग किया गया है, जिससे इसकी हाई-स्पीड स्टेबिलिटी को और भी इंप्रूव किया गया है. BMW की इस बाइक में स्मोक्ड विंडस्क्रीन, स्पिलिट हेडलाइट्स, डे-टाइम रनिंग लाइट्स को भी एसेंबल किया गया है. दो नई पेंट स्कीम और बार-एंड मिरर्स के साथ ये बाइक आई है. न्यू पेंट स्कीम में ब्लैक स्टॉर्म मैटलिक और लाइट व्हाइट कलर शामिल है.

बीएमडब्ल्यू के इस M मॉडल में कार्बन फाइबर के कंपोनेंट्स का इस्तेमाल किया गया है. इसमें बाइक के पहिए, इंटीग्रेटेड चेन गार्ड के साथ रियर व्हील कवर, साइड पैनल्स, एक फ्रंट व्हील कवर, इग्नीशन कवर, इनर कवर जैसे कंपोनेंट्स शामिल हैं. इस बाइक के वजन की बात करें, तो 223 किलोग्राम के वजन की ये बाइक है.

BMW M 1000 XR का पावरट्रेन

BMW M 1000 XR में 999 cc, इनलाइन 4-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा है. इस इंजन से 12,750 rpm पर 201 PS की पावर मिलती है और 11,000 rpm पर 113 Nm का टॉर्क जेनेरेट होता है. बीएमडब्ल्यू की इस बाइक के इंजन के साथ, 6-स्पीड गियर बॉक्स भी जुड़ा हुआ है. ये बाइक केवल 3.2 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है और 7.4 सेकंड में ही ये बाइक 200 kmph की स्पीड भी हासिल कर सकती है. इस बाइक की टॉप-स्पीड 280 kmph है.

नई बाइक के फीचर्स और कीमत

BMW M 1000 XR में बाइ-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर लगा है. न्यू जेनेरेशन ट्रैक्शन कंट्रोल, TPMS, व्हीली कंट्रोल, हीटेड ग्रिप्स, एडेप्टिव हेडलाइट्स, शिफ्ट असिस्टेंट प्रो, पिट लेन लिमिटर, लॉन्च कंट्रोल, ABS, स्लाइड कंट्रोल, USB चार्जिंग सॉकेट, ऑटोमेटिक हिल स्टार्ट कंट्रोल और डायनेमिल ब्रेक कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

बीएमडब्ल्यू की इस शानदार बाइक की कीमत काफी धमाकेदार है. इस बाइक को रेसिंग ट्रैक पर जमकर दौड़ाया जा सकता है. बीएमडब्ल्यू ने इस नई मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम प्राइस 45 लाख रुपये है.

ये भी पढ़ें

TVS iQube: टीवीएस ने किया iQube लाइन-अप को अपडेट, दो नए वेरिएंट्स हुए शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra BE 6 Formula E होगी और भी धांसू, जानें क्या बदलेगा?
Mahindra BE 6 Formula E होगी और भी धांसू, जानें क्या बदलेगा?
E20 का डर सता रहा? कार में कराएं ये 3 अपग्रेड
E20 का डर सता रहा? कार में कराएं ये 3 अपग्रेड
Luxury Car Sales: 54 पर्सेंट क्यों बढ़ी सेकेंड हैंड लग्जरी कारों की डिमांड, इसका यूरो से क्या कनेक्शन?
54 पर्सेंट क्यों बढ़ी सेकेंड हैंड लग्जरी कारों की डिमांड, इसका यूरो से क्या कनेक्शन?
Car Price Hike August 2026: मानसून के बाद महंगी होने जा रहीं ये कारें, आज ही पकड़ें शोरूम की राह
मानसून के बाद महंगी होने जा रहीं ये कारें, आज ही पकड़ें शोरूम की राह

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget