एक्सप्लोरर

Yezdi ने शुरू की Adventure, Scrambler और Roadster की बिक्री, यहां हैं उपलब्ध

Yezdi Motorcycles: येज्दी मोटरसाइकिल ने रविवार को अपने तीन नए लॉन्च किए गए मॉडल- येज्दी एडवेंचर, येज्दी स्क्रैम्बलर और येज्दी रोडस्टर की डिलीवरी शुरू कर दी है.

Yezdi Starts Deliveries Of Adventure, Scrambler and Roadster: येज्दी मोटरसाइकिल (Yezdi Motorcycle) ने रविवार को अपने तीन नए लॉन्च किए गए मॉडल- येज्दी एडवेंचर (Yezdi Adventure), येज्दी स्क्रैम्बलर (Yezdi Scrambler) और येज्दी रोडस्टर (Yezdi Roadster) की डिलीवरी शुरू कर दी है. तीन रेट्रो-थीम वाली मोटरसाइकिलें पुराने जमाने की येज्दी मोटरसाइकिलों के आकर्षण को आधुनिक तत्वों के साथ पेश करती हैं. बता दें कि इन्हें भारत भर में जावा शोरूम्स द्वारा बेचा जा रहा है. बाजार में इनका मुकाबला रॉयल एनफील्ड की मोटरसाइकिलों से है.

किस लिए बेहतर हैं?
ये तीनों मोटरसाइकिलें भारत में अलग-अलग चाह रखने वाले खरीदारों के लिए हैं. येज्दी एडवेंचर एक एडवेंचर टूरर है, जो उन सवारों के लिए है जो लंबी दूरी की ऑफरोडिंग का रोमांच चाहते हैं. हालांकि, नियमित सड़कों पर भी इसे चलाया जा सकता है. इसके अलावा येज्दी स्क्रैम्बलर हार्डकोर ऑफरोडिंग के लिए है जबकि येज्दी रोडस्टर आराम से लंबी दूरी की क्रूजिंद के लिए है.

यह भी पढ़ें: Upcoming Bike: इस महीने आने वाली हैं ये नई बाइक, एक तो पापा की 'Cool' मोटरसाइकिल है

इंजन
तीनो मोटरसाइकिलों में 334-cc, सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन है. हालांकि, तीनों मोटरसाइकिलों की इंजन मैपिंग उनकी उपयोगिता के आधार पर अलग-अलग तरीके से की गयी है. इसीलिए तीनों मोटरसाइकिलें अलग-अलग पावर और टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखती हैं. Adventure 30.2 PS मैक्सिमम पावर और 29.9 Nm पीक टॉर्क, Scrambler 29.1 PS मैक्सिमम पॉवर और 28.2 Nm पीक टॉर्क और Roadster 29 PS मैक्सिमम पावर और 29 Nm पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है. सभी तीनों मॉडल्स 6-स्पीड ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से लैस हैं. 

फीचर्स
Yezdi की तीनों बाइक्स कई लेटेस्ट फीचर्स से लैस की गई हैं. इन बाइक्स के लिए कंपनी ने विशेष तौर पर एक एप डिज़ाइन की है- जिसके जरिए इन बाइक्स की नेविगेशन, ट्रैकिंग, स्पीड रिकॉर्ड करना, इंजन की आरपीएम की जानकारी ली जा सकती है. बेक्रिंग सिस्टम की बात करें तो, फ्रंट डिस्क- 320 एमएम और रियर डिस्क- 240 एमएम का है. इसमें कॉन्टिनेंटल द्वारा ड्यूल चैनल एबीएस स्टैंडर्ड तौर पर दिया गया है, जो इस बाइक को सुरक्षित बनाता है.

यह भी पढ़ें: Toyota Hilux का भारत में लॉन्च जल्द, 18 इंच के अलॉय व्हील के साथ मिल सकता है केवल इस इंजन का ऑप्शन

कीमत
तीनों मोटरसाइकिलों में Yezdi Roadster सबसे सस्ती है. वेरिएंट के अनुसार, इसकी कीमत 1.98 लाख रुपये से लेकर 2.06 लाख रुपये (एक्स -शोरूम) तक जाती है. वहीं, Scrambler की कीमत 2.05 लाख रुपये से लेकर 2.11 लाख (एक्स -शोरूम) तक जाती है. इनमें सबसे सबसे महंगी Yezdi Adventure है. इसकी कीमत 2.10 लाख से लेकर 2.19 लाख रुपये (एक्स -शोरूम) तक है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Royal Enfield Classic 350 खरीदने वालों की हुई मौज, पहली बार मिलेंगे ये 2 बड़े फीचर्स
Royal Enfield Classic 350 खरीदने वालों की हुई मौज, पहली बार मिलेंगे ये 2 बड़े फीचर्स
21 लाख रुपये की Triumph बाइक में ऐसा क्या खास? दुनिया में सिर्फ 750 यूनिट्स ही बिकेंगी
21 लाख रुपये की Triumph बाइक में ऐसा क्या खास? दुनिया में सिर्फ 750 यूनिट्स ही बिकेंगी
Hero की नई बाइक्स का मेगा प्लान, 150cc से 411cc तक जल्द आएंगे कई नए मॉडल
Hero की नई बाइक्स का मेगा प्लान, 150cc से 411cc तक जल्द आएंगे कई नए मॉडल
Yamaha की नई Sports Bike जल्द होगी लॉन्च, KTM RC200 की बढ़ी टेंशन, जानें क्या होगा खास
Yamaha की नई Sports Bike जल्द होगी लॉन्च, KTM RC200 की बढ़ी टेंशन, जानें क्या होगा खास

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget