एक्सप्लोरर

Royal Enfield Bikes: रॉयल एनफील्ड के ये तीन मॉडल बाजार में आने को तैयार, आते ही मचेगी धूम

Royal Enfield Scram 450 LC: नई स्क्रैम 411 हाल ही में लॉन्च की जा चुकी है. अब कंपनी का फोकस नए स्क्रैम 450 LC पर है.

रॉयल एनफील्ड का क्रेज युवाओं में साफ़ तौर पर देखने को मिलता है. इसीलिए इस बाइक के आने वाले नए मॉडल्स का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. कंपनी भी लगातार इस कोशिश में है कि अपने उत्पादों से वह बाइक मार्केट में अपना दबदबा लगातार बनाये रखे. आइये आपको बताते हैं कि जल्दी ही कौन सी बाइक के आने की उम्मीद है.

Royal Enfield Bullet 350:

टेस्टिंग के दर्जन स्पॉट किये मॉडल के डिज़ाइन को देखते हुए लगता है कि ये नई बाइक भी J-Series प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होने वाली है. नई क्लॉसिक, मेट्योर और हंटर को भी इसी प्लेटफार्म पर तैयार किया गया था. देखने में ये बाइक काफी हद तक क्लासिक 350 जैसी ही है. हालांकि इसमें कुछ बदलाव किये गए हैं. बुलेट 350 की सीट को सिंगल-पीस सीट से बदला गया है. इसके रियर फेंडर का लुक भी क्लासिक से अलग रखा गया है. बाइक में टेल-लैंप और इंडिकेटर को क्लासिक 350 के जैसा ही रखा गया है.

J-सीरीज़ प्लेटफॉर्म पर होने के नाते कंपनी 350cc कंपनी इस बाइक में उसी इंजन का प्रयोग करेगी जिसका क्लासिक और मेट्योर में किया गया है. ये इंजन 20hp की मैक्सिमम पावर और 27 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है. कंपनी इस बाइक के सभी वेरिएंट में ड्रम ब्रेक यूनिट दे सकती है. डुअल चैनल ABS की संभावना काफी कम है. इस बदलाव के बाद इस बाइक की कीमत में कुछ बढ़ोत्तरी हो सकती है. अभी इस मॉडल की कीमत 1.48 लाख रुपये से लेकर 1.63 लाख रुपये तक है.

Royal Enfield Scram 450 LC:

नई स्क्रैम 411 हाल ही में लॉन्च की जा चुकी है. अब कंपनी का फोकस नए स्क्रैम 450 LC पर है. जिसे भारत में पहली बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस नई बाइक का पावरट्रेन आने वाली हिमालयन 450 के साथ मिलता-जुलता हो सकता है. नई हिमालयन 450 बाइक की उम्मीद भी 2023 की अंत तक बिक्री की जा रही है. हाल ही में इस बाइक का भी टेस्ट किया गया था. इस बाइक में स्प्लिट-सीट सेटअप और अधिक आरामदेह राइडिंग पोस्चर होने की उम्मीद है. यही सिटिंग पोस्चर स्क्रैम 450 में भी देखने को मिल सकता है.

नई रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 450 LC में एक नया 450 cc लिक्विड-कूल्ड पेट्रोल-इंजन  छह-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ दिया जा सकता है. ख़बरों के अनुसार फ्रंट में पारंपरिक टेलीस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन और छोटे टायर मिल सकते हैं. लॉन्च के बाद इस बाइक को 2023 में बिक्री किए जाने की उम्मीद है. वहीं इसकी कीमत की शुरुआत लगभग 2.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से हो सकती है.

Royal Enfield Shotgun 650:

इस बाइक का नाम शॉटगन मिलान मोटरसाइकिल शो (EICMA) में SG650 क्रूजर कॉन्सेप्ट के शोकेस के दौरान ही दे दिया गया था. कंपनी इस अगले महीने नवंबर 2022 में इसे पेश कर सकती है. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बाइक में एल्युमिनियम और ब्लैक कलरवे, सिंगल-सीट, इंटीग्रेटेड पोजिशन लाइट्स के साथ राउंड हेडलैंप, यूएसडी फ्रंट फोर्क्स और डुअल-चैनल ABS Disk ब्रेक के साथ इस बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स और 649cc का ट्विन मोटर दिया जा सकता है. यह इंजन 47PS की मैक्सिमम पावर के साथ 52Nm का पीक-टार्क जेनरेट करेगा जैसा कि इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 का इंजन करता है.

इसे भी पढ़ें- 

Electric Bike: इलेक्ट्रिक कार ही नहीं इलेक्ट्रिक बाइक भी हैं जबरदस्त, ये रही लिस्ट

महिंद्रा, सुजुकी के साथ-साथ इस कंपनी की कार लेने पर भी मिल रही लंबी वेटिंग, जाने आखिर क्यों समय से नहीं मिल पा रहीं कारें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Royal Enfield को टक्कर देने आईं ये 5 धांसू बाइक्स, देखें कीमत और फीचर्स
Royal Enfield को टक्कर देने आईं ये 5 धांसू बाइक्स, देखें कीमत और फीचर्स
ई-स्कूटर vs पेट्रोल स्कूटर, 365 दिन का खर्च जानकर चौंक जाएंगे
ई-स्कूटर vs पेट्रोल स्कूटर, 365 दिन का खर्च जानकर चौंक जाएंगे
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
अपने आप बैलेंस होगा ये स्कूटर, पैर टिकाने की जरूरत ही नहीं
अपने आप बैलेंस होगा ये स्कूटर, पैर टिकाने की जरूरत ही नहीं

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget