एक्सप्लोरर

Online Driving Licence: बिना RTO के चक्कर लगाए बनवाना चाहते हैं Learner Driving Licence, तो जानें क्या है तरीका

अगर आपको भी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना है और चाहते हैं कि आरटीओ के चक्कर न काटने पढ़ें तो हम आपको बताने जा रहे हैं आसान तरीका, जिन्हें अपनाकर घर बैठे अपना डीएल बनवा सकते हैं.

Driving Licence Rules: यदि आप कोई वाहन चलाते हैं तो आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है, इसके बिना वाहन चलाना आपको भारी पड़ सकता है. ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए एक निश्चित प्रक्रिया होती है, जिसके लिए आपको पहले एक ऑनलाइन टेस्ट पास करना होता है. टेस्ट पास करने के बाद आपको को लर्निंग लाइसेंस जारी किया जाता है और किसी ड्राइविंग में कुशल व्यक्ति की निगरानी में वाहन चलाने का अभ्यास करने की सलाह दी जाती है. 

क्या है ड्राइविंग सीखने का नियम?

लर्निंग लाइसेंस इस बात की अनुमति देता है कि अब आप किसी ऐसे व्यक्ति की देखरेख में गाड़ी चलाना सीख सकते हैं, जिसके पास पहले से ही वैध स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध है. अगर आप भी ड्राइविंग सीखने का मन बना रहे हैं तो हम आज आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप घर बैठे लर्निंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिससे टेस्ट देने के कुछ घंटों के अंदर आपको अपना लर्निंग लाइसेंस प्राप्त हो जाएगा. 

कैसे करें आवेदन?

स्टेप 1: लर्निंग लाइसेंस के आवेदन के लिए आपको सबसे पहले सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की वेबसाइट (https://sarathi.parivahan.gov.in/sarathiservice/stateSelection.do) को अपने कंप्यूटर या स्मार्टफोन में ओपन करना होगा. 

स्टेप 2: फिर आप ड्रॉप डाउन लिस्ट में अपना राज्य सिलेक्ट करें.

स्टेप 3: इसके बाद आवेदन करने के लिए आप लर्नर्स लाइसेंस का विकल्प चुनें.

स्टेप 4: इसके बाद आप अपना टेस्ट देने के लिए अपने स्थान का चुनाव करें.

स्टेप 5: इसके बाद आपको बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाले आवेदन के बॉक्स को चेक करके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा.

स्टेप 6: फिर आधार वेरिफिकेशन के विकल्प को चुनकर सबमिट बटन को क्लिक कर दें.

स्टेप 7: अब आधार कार्ड का विवरण और मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद Generate OTP बटन पर क्लिक करें. 

स्टेप 8: फिर अपने मोबाइल पर प्राप्त OTP दर्ज करें और अपनी सभी जानकारी को भरें, फिर नियम और शर्तों को एक्सेप्ट करने हेतु बॉक्स पर टिक करें. अब ऑथेंटिकेशन बटन पर क्लिक करें. 

स्टेप 9: अब लाइसेंस के लिए फीस पेमेंट का विकल्प चुनें.

स्टेप 10: इसके बाद आपको ऑनलाइन हेतु ड्राइविंग इंस्ट्रक्शन के लिए एक 10 मिनट का वीडियो दिखाया जाएगा, जिसे देखना अनिवार्य है. 

स्टेप 11: ट्यूटोरियल वीडियो खत्म होने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर टेस्ट के लिए एक ओटीपी और पासवर्ड प्राप्त होगा. 

स्टेप 12: इस टेस्ट को शुरू करने के लिए फॉर्म को सही सही पूरा भरे और अपने डिवाइस का फ्रंट कैमरा ठीक करें. 

स्टेप 13: इसके बाद आप टेस्ट प्रारंभ करें और जिसमें आपको 10 में से 6 प्रश्नों का सही उत्तर देना अनिवार्य है.

स्टेप 14: टेस्ट क्लियर करने के पश्चात लर्निंग लाइसेंस का लिंक आपके मोबाईल नंबर पर प्राप्त होगा. यदि आप टेस्ट क्लियर नही कर पाते हैं तो दोबारा टेस्ट देने के लिए आपको 50 रूपये की फीस देनी होगी.

यह भी पढ़ें :-

Maruti Suzuki Alto K10 Launch: मारुति की नई ऑल्टो K10 लॉन्च, कीमत 3.99 लाख से शुरू, माइलेज 24.9 Km/लीटर, देखें फीचर्स

Hyundai Venue N-Line: लॉन्च के लिए तैयार हुंडई वैन्यू N-लाइन, इसका स्पोर्टी लुक आपका मन मोह लेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत का पहला E85 स्कूटर, टू-व्हीलर बाजार में हलचल
भारत का पहला E85 स्कूटर, टू-व्हीलर बाजार में हलचल
20 हजार देकर घर ले आएं Activa, इतनी होगी EMI
20 हजार देकर घर ले आएं Activa, इतनी होगी EMI
कम बजट में दमदार बाइक चाहिए? 125cc की इन बाइक्स पर जरूर डालें एक नजर
कम बजट में दमदार बाइक चाहिए? 125cc की इन बाइक्स पर जरूर डालें एक नजर
एडवेंचर करने वालों के लिए बड़ा धमाका, Honda ने पेश कीं दो नई दमदार बाइक, देखें फीचर्स
एडवेंचर करने वालों के लिए बड़ा धमाका, Honda ने पेश कीं दो नई दमदार बाइक, देखें फीचर्स

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget