एक्सप्लोरर

Bike Problem: कभी Bike या Scooty स्टार्ट न हो तो अपनाएं ये 5 टिप्स, कोई मेजर फॉल्ट नहीं हुआ तो तुरंत मिलेगा रिजल्ट

Bike, Scooty Ignition Problem: कई बार होता है कि आपकी बाइक या स्कूटी स्टार्ट होने में दिक्कत करती है. कई बार किक मारने और सेल्फ मारने के बाद भी स्टार्ट नहीं होता है. ऐसे में क्या करना चाहिए?

How to fix Bike, Scooty ignition problem: अगर आप मोटरसाइकिल या स्कूटी चलाते हैं तो जाहिर है कि कई बार आपके साथ ऐसा हुआ होगा कि कभी-कभी वाहन स्टार्ट होने में दिक्कत करते हैं. कई बार किक मारने और सेल्फ मारने पर भी स्टार्ट नहीं होते हैं. ऐसा अक्सर तो तब होता है जब वाहन को लंबे वक्त से स्टार्ट न किया गया हो. लेकिन, ऐसा भी जरूरी नहीं है. यह एक ऐसी परेशानी है जो कभी भी आपके सामने आ सकती है. तो आखिर ऐसे में क्या करना चाहिए? इसे फिक्स करने के लिए हम 5 टिप्स आपके लिए लाए हैं.

स्पार्क प्लग साफ करके लगाएं
स्पार्क प्लग पर कार्बन जम जाने के कारण कभी-कभी मोटरसाइकिल स्टार्ट नहीं होती है क्योंकि, इंजन को स्टार्ट होने के लिए पर्याप्त स्पार्क नहीं मिल पाता है. ऐसे में अगर आपकी मोटरसाइकिल या स्कूटी स्टार्ट नहीं हो रही है, तो आप उसके स्पार्क प्लग को साफ करके फिर से सही से लगाएं.

स्पार्क प्लग सॉकेट/वायर को चेक करें
लंबे समय तक वाहन के चलने और देखरेख के अभाव के कारण कई बार स्पार्क प्लग सॉकेट तथा उसका वायर थोड़ा लूज हो जाता है, जिसके कारण भी वाहन के स्टार्ट होने में परेशानी होती है. ऐसे में आपको यह भी सुनिश्चित करना होगा कि स्पार्क प्लग का सॉकेट सही से लगा हो और वायर लूज ना हो.

बाइक की बैटरी चेक करें 
बाइक की बैटरी के कमजोर होने पर भी वाहन के स्टार्ट होने में दिक्कत आती है. दरअसल, सेल्फ स्टार्ट मोटरसाइकिलों में बैटरी में बैटरी का बहुत अहम रोल होता है. अगर बैटरी सही से करंट जनरेट सप्लाई नहीं करेगी तो सेल्फ काम नहीं कर पाएगा और मोटरसाइकिलों स्टार्ट नहीं होगी. ऐसा ही स्कूटी में भी होता है.

एग्जॉस्ट वाल्व/एयर पाइप चेक करें
एग्जॉस्ट वाल्व और एयर पाइप चोक हो जाने के कारण भी मोटरसाइकिल या आपकी स्कूटी स्टार्ट नहीं होती है. ऐसे में आपको एग्जॉस्ट वाल्व को अच्छे से साफ करना होगा. एयर पाइप में अगर कचरा फंसा हो, तो उसे भी हटाना होगा. यहां ध्यान रखना होगा कि इनमें पानी नहीं जाना चाहिए.

मोटरसाइकिल को धक्का लगाकर स्टार्ट करें
अगर इन सब तरीकों से भी मोटरसाइकिल स्टार्ट नहीं हो रही है, तो आपके पास धक्का लगाकर स्टार्ट करने का विकल्प रहता है. इसमें आपको पहले गियर में क्लिच दबाकर मोटरसाइकिल को धक्का लगाना होता है और फिर झटके से क्लिच छोड़कर फिर से उसे दबाना होता है. हालांकि, स्कूटी में आपके पास यह विकल्प नहीं होता है.

आखिरी विकल्प- मैकेनिक
अगर वाहन में कोई मेजर परेशानी नहीं है तो उम्मीद है कि इन टिप्स को फॉलो करने से आपका वाहन स्टार्ट हो जाएगा. अगर नहीं होता है तो फिर आपको मैकेनिक के पास जाने या उसे अपने स्पोट पर बुलाने की जरूरत होगी.

ये भी पढ़ें-

WhatsApp New Feature : कंप्यूटर पर WhatsApp यूज करना हुआ और आसान, कंपनी ने लॉन्च किया वॉट्सऐप विंडो ऐप, इस तरह कर सकते हैं डाउनलोड

Amazon Deal: ये हैं  5 स्टार रेटिंग वाले सबसे सेफ और एनर्जी एफिशियेंट गीजर, एमेजॉन पर ऑफर में मिल रहे हैं 8 हजार से भी कम में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चुनाव आयोग और अन्य मुद्दों पर इंडिया गठबंधन की घेराबंदी, 30 सितंबर को बड़ी बैठक
चुनाव आयोग और अन्य मुद्दों पर इंडिया गठबंधन की घेराबंदी, 30 सितंबर को बड़ी बैठक
CEC ज्ञानेश कुमार विवाद पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'कांग्रेस जीतती है तो...'
CEC ज्ञानेश कुमार विवाद पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'कांग्रेस जीतती है तो...'
एशियन गेम्स: क्वार्टर फाइनल की टीमें तय, अफगानिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया
एशियन गेम्स: क्वार्टर फाइनल की टीमें तय, अफगानिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया
'जो अपने पति की मारने की...', सुनीता आहूजा को लेकर कोमल रानी का शॉकिंग दावा, गोविंदा संग है डेटिंग की चर्चा
'जो अपने पति की मारने की...', सुनीता आहूजा को लेकर कोमल रानी का शॉकिंग दावा

वीडियोज

YRKKH: Maira के फरार होते ही Poddar House में मचा कोहराम, टूटे Armaan-Abhira!
Bollywood News: गोविंदा-कोमल की मंदिर यात्रा के बाद सुनीता का बयान, विवाद में आया नया मोड़ (26.09.26)
पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव आयोग और अन्य मुद्दों पर इंडिया गठबंधन की घेराबंदी, 30 सितंबर को बड़ी बैठक
चुनाव आयोग और अन्य मुद्दों पर इंडिया गठबंधन की घेराबंदी, 30 सितंबर को बड़ी बैठक
CEC ज्ञानेश कुमार विवाद पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'कांग्रेस जीतती है तो...'
CEC ज्ञानेश कुमार विवाद पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'कांग्रेस जीतती है तो...'
एशियन गेम्स: क्वार्टर फाइनल की टीमें तय, अफगानिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया
एशियन गेम्स: क्वार्टर फाइनल की टीमें तय, अफगानिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया
'जो अपने पति की मारने की...', सुनीता आहूजा को लेकर कोमल रानी का शॉकिंग दावा, गोविंदा संग है डेटिंग की चर्चा
'जो अपने पति की मारने की...', सुनीता आहूजा को लेकर कोमल रानी का शॉकिंग दावा
'BJP सभी सीटें जीत जाएगी', अभिजीत दीपके की अपील पर क्या बोली TMC
'BJP सभी सीटें जीत जाएगी', अभिजीत दीपके की अपील पर क्या बोली TMC
'मुझे नजरबंद कर दिया गया', रैली में जाने से पहले भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- 'बीजेपी के गुंडों...'
'मुझे नजरबंद कर दिया गया', रैली में जाने से पहले भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- 'बीजेपी के गुंडों...'
बप्पा की भक्ति में डूबी तेलंगाना पुलिस, विसर्जन के दौरान लगाए ठुमके; देखें वीडियो
बप्पा की भक्ति में डूबी तेलंगाना पुलिस, विसर्जन के दौरान लगाए ठुमके; देखें वीडियो
'PM बना दीजिए', पवन खेड़ा का ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर तंज
'PM बना दीजिए', कांग्रेस का ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर तंज
Embed widget