एक्सप्लोरर

Harley Davidson New Bike: लॉन्च हो गई Harley Davidson की Nightster बाइक, कार जितना पॉवरफुल है इंजन

Harley Davidson Nightster: हार्ले-डेविडसन नाइटस्टर में बार-एंड मिरर, एक राउंड हेडलाइट, एक साइड-स्लंग एग्जॉस्ट, राउंड शेप वाले टर्न इंडिकेटर्स, कट शेप रियर फेंडर जैसी खासियत दी गई है.

2022 Harley Davidson Nightster: हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) और हार्ले डेविडसन (Harley Davidson) ने साझा तौर से देश अपनी नई मोटरसाइकिल को लॉन्च कर दिया है. हार्ले डेविडसन नाइटस्टर (Harley Davidson Nightster) नाम की इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 14.99 लाख रुपए है. इस बाइक की बुकिंग भी शुरु हो चुकी है. देश में हार्ले डेविडसन के डिस्ट्रीब्यूशन, पार्ट्स और एक्सेसरीज की बागडोर अब हीरो मोटोकॉर्प के हाथों में है. इस बाइक को CBU रुट के जरिए देश में लाया जाएगा. 

हार्ले-डेविडसन नाइटस्टर की कीमत
 
नाइटस्टर हार्ले-डेविडसन की स्पोर्टस्टर सीरीज की सबसे कम कीमत की बाइक है, जो इस सेगमेंट की अन्य बॉबर मोटरसाइकिल्स जैसे Triumph Bonneville Bobber और Indian Scout Bobber के साथ टक्कर लेगी.  इस बाइक का केवल एक ही वेरिएंट बाजार में उतारा गया है. जबकि यह गनशिप ग्रे, विविड ब्लैक और रेडलाइन रेड जैसे तीन रंगों के विकल्प में आती है. इसका विविड ब्लैक कलर ₹14.99 लाख में जबकि गनशिप ग्रे और रेडलाइन रेड 15.13 लाख रुपए में उपलब्ध है. 

हार्ले-डेविडसन नाइटस्टर का लुक 

हार्ले-डेविडसन नाइटस्टर में बार-एंड मिरर, एक राउंड हेडलाइट, एक साइड-स्लंग एग्जॉस्ट, राउंड शेप वाले टर्न इंडिकेटर्स, कट शेप रियर फेंडर जैसी खासियत दी गई है. इसका भार 218 kg, सीट हाइट 705 mm है. इसमें 11.7 लीटर के क्षमता वाले फ्यूल टैंक का इस्तेमाल किया गया है.   

कार जैसा पावरफुल इंजन

नाइटस्टर में 975cc वी-ट्विन, लिक्विड-कूलिंग इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 7,500 rpm पर 89 bhp की अधिकतम पॉवर और 5,750 rpm पर 95 Nm का उच्चतम टॉर्क जेनरेट कर सकता है. आप इस इंजन के बारे में ऐसे समझ सकते हैं कि मारुति की स्विफ्ट में भी लगभग ऐसी ही क्षमता वाला इंजन मिलता है. इस बाइक में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है साथ ही इसमें 320mm का फ्रंट डिस्क ब्रेक और 260mm का रियर डिस्क ब्रेक मिलता है.

यह भी पढ़ें :-

Upcoming Bajaj 350CC Bike: रॉयल एनफील्ड को टक्कर देने के लिए बजाज ने कसी कमर, लाने वाली है 350 सीसी वाली बाइक

Car Tips: अगर Keyless एंट्री वाली है कार और बैटरी हो गई है डिस्चार्ज, तो ऐसे खोलें कार के दरवाजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget