एक्सप्लोरर

Two-Wheeler Care Tips: सर्दियों के लिए बाइक का ऐसे करें इंतजाम, नहीं तो दे सकती है धोखा

सर्द मौसम की शुरुआत हो चुकी है और अब इसमें धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी होती चली जाएगी. रात के समय खुले में ओस गिरने की वजह से वाहन का इंजन आयल ठंडा हो जाता है. जिससे बाइक को स्टार्ट करने में दिक्कत आती है.

Bike care in Winters: मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया है. ऐसे अब आपको वाहनों की देखभाल में विशेष सावधानी बरतनी होगी. सर्द मौसम में बाइक का देर से स्टार्ट होना, बैटरी का जल्दी डिस्चार्ज हो जाना जैसी परेशानियों का होना शुरू हो जाता है. हम आपको कुछ आसान से टिप्स बताने जा रहे हैं. जिन्हें फ़ॉलो करके आप इन तकलीफ़ों से बच सकते हैं.

किक से करें बाइक स्टार्ट

अब सभी दोपहिया वाहनों में सेल्फ का ऑप्शन मिलता है जिसके चलते किक का प्रयोग लगभग बंद चुका है. लेकिन रात भर से खड़े स्कूटर या बाइक को सुबेरे पहली बार स्टार्ट करते समय किक का प्रयोग करना चाहिए. बाइक के इंजन में मौजूद आयल मौसम में ठंडक के कारण ठंडा हो जाता है. जिसके कारण सेल्फ से स्टार्ट होने में वाहन को समय लगता है. सेल्फ के मुकाबले किक से इंजन को ज्यादा पावर मिलती है. जिससे बाइक या स्कूटर जल्दी स्टार्ट हो जाता है.

स्पार्क प्लग रखें साफ़

वाहन के लगातार प्रयोग होते रहने से स्पार्क प्लग में कार्बन जम जाता है. जिससे करंट सुचारू रूप से फ्लो नहीं कर पाता और आपका व्हीकल कभी-भी कहीं धोखा दे सकता है. अगर आपके वाहन के स्पार्क प्लग काफी टाइम से चेंज नहीं हुए हैं, तो इन्हे चेंज करा लेना चाहिए. सर्दी के मौसम में स्पार्क प्लग की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है.

वाहन खुले में न करें खड़ा

सर्द मौसम की शुरुआत हो चुकी है और अब इसमें धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी होती चली जाएगी. रात के समय खुले में ओस गिरने की वजह से वाहन का इंजन आयल ठंडा हो जाता है. जिससे बाइक को स्टार्ट करने में दिक्कत आती है. इसलिए अपनी बाइक या स्कूटर को खुले में खड़ा करने से बचें, अगर कभी-कभार खुले में खड़ा करना भी पड़े तो वाहन के ऊपर कवर डालकर ही खड़ा करें.

टायर कर लें चेक

बारिश के मौसम की तरह ही सर्दी के मौसम में भी ओस के कारण सडकों पर नमी बनी रहती है, जिससे दोपहिया वाहन के जल्दी से स्लिप होने का खतरा ज्यादा होता है. अगर आपके वाहन के टायर में पर्याप्त ग्रिप नहीं होगी तो आपको अचानक ब्रेक लगते समय नुकसान उठाना पड़ सकता है. इसलिए अपने वाहन के टायर चेक कर लें और जरुरत हो तो नए टायर डलवा लें ताकि आप सुरक्षित रहें.

यह भी पढ़ें :-

CNG Car Care Tips: अगर आप भी CNG कार का प्रयोग करते हैं तो आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है

Upcoming Bikes in India: सर्दी के मौसम में गर्मी बढ़ा देंगे ये अपकमिंग टू-व्हीलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
संकरी गलियों में पहुंचेगी मदद, DRDO ने बनाई खास Bike Ambulance
संकरी गलियों में पहुंचेगी मदद, DRDO ने बनाई खास Bike Ambulance
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
बाइक की चेन से आ रही आवाज, अनदेखी पड़ सकती है भारी
बाइक की चेन से आ रही आवाज, अनदेखी पड़ सकती है भारी

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget