एक्सप्लोरर

Upcoming Bikes: भारत में 11 नई मोटरसाइकिलें लॉन्च करेगी डुकाटी, ये है कंपनी की प्लानिंग

Power Bikes in India: डुकाटी स्क्रैम्बलर, मल्टीस्ट्राडा, पैनिगेल, डायवेल और स्ट्रीटफाइटर फैमली में नए लॉन्च के साथ नए साल में धमाका करने की तैयारी में है.

Ducati Bikes In 2022: अगर आप पावरफुल और स्पोर्टी बाइक्स के शौकीन हैं तो आपके लिए 2022 का साल बेहतरीन गुजरने वाला है. अपनी तेज रफ्तार बाइक्स के लिए मशहूर कंपनी डुकाटी इंडिया (Ducati India) इस साल भारत में अपनी 11 नई बाइक्स लॉन्च करने जा रही है. कंपनी की अपकमिंग बाइक की लिस्ट में डेजर्टएक्स (DesertX) मॉडल भी शामिल है. इस बाइक का भारतीय ग्राहक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. 

टू-व्हीलर कंपनी ने बताया कि साल की शुरुआत में डुकाटी स्क्रैम्बलर 1100 ट्रिब्यूट प्रो मोटर साइकिल लॉन्च होगी. इसे इस साल की पहली तिमाही में लॉन्च किया जाएगा. इसके बाद पैनिगेल V2 ट्रॉय बेलिस वैरिएंट को लॉन्च किया जाएगा. बता दें कि इसी बाइक पर रेसर ट्रॉय बेलिस ने 2001 में अपना पहला विश्व चैंपियनशिप खिताब जीता था. कंपनी ने इन दोनों बाइक्स की बुकिंग भी शुरू कर दी है. 

यह भी पढ़ें- Top Affordable MPV Cars: कम बजट में बड़े परिवारों के लिए बेस्ट कारें, एक साथ सफर कर सकते हैं 7 लोग

डुकाटी इन दो मशहूर बाइक्स की लॉन्चिंग के बाद मल्टीस्ट्राडा वी2 को लॉन्च करेगी, जिसे इंजन अपडेट और कुछ एक्सटीरियर बदलावों के बाद रीडेवलप किया गया है. इसके बाद, कंपनी बिल्कुल नया स्क्रैम्बलर 800 अर्बन मोटर्ड लॉन्च करेगी. कंपनी 2022 की दूसरी तिमाही में स्ट्रीटफाइटर वी4 एसपी को भी लॉन्च करेगी. यह पहले से ही मौजूद स्ट्रीटफाइटर वी4 का लाइट वर्जन होगा. 

इसके बाद कंपनी MY2022 पैनिगेल V4, बिल्कुल नया स्ट्रीटफाइटर V2, मल्टीस्ट्राडा V4 पाइक्स पीक और XDiavel Poltrona Frau लॉन्च करेगी. बिल्कुल-नई DesertX मॉडर्न हिस्ट्री की पहली डुकाटी मोटरसाइकिल होगी, जिसमें 21 इंच का फ्रंट व्हील होगा.

यह भी पढ़ें- Goodbye 2021 : ये हैं 2021 में लॉन्च हुईं 10 लाख रुपये तक की रेंज वाली शानदार कार, फीचर्स और परफॉर्मेंस में दमदार

पिछले साल आए 15 मॉडल
पिछले साल, डुकाटी इंडिया ने पैनिगेल वी4 एसपी, स्क्रैम्बलर 1100 प्रो, और मल्टीस्ट्राडा वी4 एस सहित देश में 15 नए मॉडल पेश किए थे. कंपनी का दुनिया भर में सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल डुकाटी मॉन्स्टर था, इसके बाद स्ट्रीटफाइटर वी4, डुकाटी मल्टीस्ट्राडा 950 और मल्टीस्ट्राडा वी4 का नंबर आता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Red Light से गलत लेन तक, दिल्ली में हर घंटे 34 हजार लोग तोड़ रहे नियम
Red Light से गलत लेन तक, दिल्ली में हर घंटे 34 हजार लोग तोड़ रहे नियम
Triumph ने खोले 3 नए पत्ते, नई Street Triple 798 और 2 Tiger तैयार
Triumph ने खोले 3 नए पत्ते, नई Street Triple 798 और 2 Tiger तैयार
Pulsar बाइक पर 12,000 रुपये तक का ऑफर, मौका हाथ से न जाने दें
Pulsar बाइक पर 12,000 रुपये तक का ऑफर, मौका हाथ से न जाने दें
EV ही Future नहीं? TVS के बड़े बयान से छिड़ सकती है नई बहस
EV ही Future नहीं? TVS के बड़े बयान से छिड़ सकती है नई बहस

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
Bihar Lok Bhawan March Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पटना में प्रदर्शन, तेजस्वी यादव बैरिकेडिंग से कूदे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पटना में प्रदर्शन, तेजस्वी यादव बैरिकेडिंग से कूदे
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
अखिलेश के अयोध्या दौरे के बीच INDIA अलायंस के लंच में आज सपा शामिल होगी या नहीं?
अखिलेश के अयोध्या दौरे के बीच INDIA अलायंस के लंच में आज सपा शामिल होगी या नहीं?
Embed widget