एक्सप्लोरर

बजाज की इन 3 मोटर साइकिल ने अगस्त में तोड़े पिछले साल के रिकॉर्ड, जानें कौन सी हैं ये तीन बाइक्स

बजाज ऑटो कंपनी ने वृहस्पतिवार यानि 1 सितम्बर  को जानकारी देते हुए बताया कि अगस्त 2022 में बजाज कंपनी ने 48% की ग्रोथ के साथ 2,33,838 यूनिट बेचीं.

त्योहारी सीजन की शुरुआत होने से पहले ही ऑटो सेक्टर में उछाल दिखना शुरू हो गया है. इस बात का अंदाज़ा कंपनियों की पिछले महीने की सेल्स रिपोर्ट से लगाया जा सकता है. दोपहिया वाहन निर्माता कम्पनी  बजाज ऑटो ने अपनी सेल्स रिपोर्ट का खुलासा करते हुए कहा है कि अगस्त महीने में कंपनी ने पिछले साल कि तुलना में इस साल 48% बढ़ोत्तरी के साथ 2,33,838 मोटर साइकिल बेचीं जबकि पिछले साल अगस्त में कंपनी ने 1,57,971 मोटर साइकिल की सेल की थी.  बजाज ऑटो कंपनी को बढ़त दिलाने वाली बाइक्स में बजाज पल्सर, डोमिनार और प्लेटिना कि महत्वपूर्ण भूमिका है.

बजाज पल्सर

बजाज पल्सर अपने शुरूआती समय से ही लोगों कि पसंद बनी हुई है इसकी बजह है इसका स्पोर्टी लुक, इसीलिए इसके पसंद करने वालो में सबसे ज्यादा युवा हैं.

बजाज डोमिनार

बजाज डोमिनार स्पोर्टी होने के कारन लोगों का ध्यान अपनी और खींचने के साथ-साथ लम्बी राइड के लिए बहुत ही आरामदायक है और इसकी यही बात लोगों के बीच इसे लोकप्रिय बनाती है.

बजाज प्लेटिना

बजाज प्लेटिना का इतना लोकप्रिय होने की सबसे बड़ी और खास वजह है इसका माइलेज जोकि रूरल एरियाज की सबसे बड़ी डिमांड है और ये डिमांड तब और बड़ जाती है जब पेट्रोल की कीमतें इतनी ऊंचाई पर हों.

वहीँ अगर बात करें अंतर्राष्ट्रीय मार्किट की तो इसमें कंपनी को पिछले साल की तुलना में इस साल नुक्सान का सामना करना पड़ा पिछले साल कम्पनी ने अंतर्राष्ट्रीय बाजार में  1,80,339 यूनिट का एक्सपोर्ट किया था वहीँ इस साल बजाज ऑटो ने 32% की गिरावट के साथ 1,21,787 यूनिट्स ही एक्सपोर्ट किये हालाँकि पिछले महीने कम्पनी ने 3,55,625 मोटा साइकिल का निर्यात किया जो पिछले साल अगस्त माह के मुकाबले 5% अधिक है,  पिछले साल कंपनी ने 3,38,310 मोटर साइकिल का निर्यात किया था.

वहीँ अगर बजाज कंपनी के कमर्शियल व्हीकल की बिक्री की बात करें तो  घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों में ही बजाज कम्पनी को 31% का फायदा हुआ है साल 2022 में कंपनी ने घरेलू और अंतराष्ट्रीय दोनों स्तर पर 45,970 यूनिट्स की बिक्री की है जबकि पिछले साल बजाज ऑटो ने 34960 यूनिट्स कि बिक्री की थी.

इसे भी पढ़ें-

दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी निकालने वाली है बम्पर नौकरियां

BYD e6 ELECTRIC MPV लॉन्च, एक बार चार्ज पर चलेगी 520 किलो-मीटर, टॉप स्पीड 130 KM

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 लाख की डाउन पेमेंट पर Royal Enfield Classic 350 खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI?
1 लाख की डाउन पेमेंट पर Royal Enfield Classic 350 खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI?
Royal Enfield Classic 350 खरीदने वालों की हुई मौज, पहली बार मिलेंगे ये 2 बड़े फीचर्स
Royal Enfield Classic 350 खरीदने वालों की हुई मौज, पहली बार मिलेंगे ये 2 बड़े फीचर्स
21 लाख रुपये की Triumph बाइक में ऐसा क्या खास? दुनिया में सिर्फ 750 यूनिट्स ही बिकेंगी
21 लाख रुपये की Triumph बाइक में ऐसा क्या खास? दुनिया में सिर्फ 750 यूनिट्स ही बिकेंगी
Hero की नई बाइक्स का मेगा प्लान, 150cc से 411cc तक जल्द आएंगे कई नए मॉडल
Hero की नई बाइक्स का मेगा प्लान, 150cc से 411cc तक जल्द आएंगे कई नए मॉडल

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget