एक्सप्लोरर

Upcoming Bikes in August: Royal Enfield से लेकर Honda तक, धूम मचाने आ रही हैं ये 5 धाकड़ बाइक्स

Harley Davidson Nightster: इस अगस्त में कंपनी अपनी बहुप्रतीक्षित Nightster मॉडल को लॉन्च कर सकती है. इस बाइक में 975 सीसी वाला इंजन मिल सकता है जो 89 एचपी की पॉवर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है.

Upcoming Bikes in August 2022 : नई मोटरसाइकिल का इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह महीना खुशियां ले कर आने वाला है. इस अगस्त में रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) से लेकर हार्ले डेविडसन (Harley Davidson) तक कंपनियां अपनी नई बाइक लॉन्च करने वाली है. अगर आप भी रखते हैं मोटरसाइकिल का शौक तो आज आपको बताने वाले हैं उन 5 बाइक्स के बारे में जिनके इस महीने लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है.

Royal Enfield Hunter 350 

यह Royal Enfield सीरीज की सबसे किफायती बाइक हो सकती है जिसे कंपनी हंटर 7 अगस्त को लॉन्च कर सकती है. यह बाइक कंपनी की अब तक की सबसे हल्की हो सकती है जिसका भार सिर्फ 180 किग्रा होगा. इस बाइक में कंपनी के Meteor और नई Classic 350 वाला जे सीरीज इंजन मिल सकता है, जो 20.2hp तक की मैक्सिमम पावर और 27 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है. इस हंटर 350 बाइक कीमत 1.5 लाख से 1.6 लाख रुपये के मध्य होने की संभावना है. 

2022 Royal Enfield Bullet 350

इसी अगस्त में रॉयल एनफील्ड अपनी बुलेट 350 मोटरसाइकिल को भी नए अवतार में बाजार में उतारने जा रही है. यह कंपनी की मौजूदा समय में बुलेट 350 एंट्री-लेवल की बाइक है. इस नई पीढ़ी के बुलेट 350 में जे-प्लेटफॉर्म पर तैयार इंजन में ट्रिपर नेविगेशन का भी फीचर्स देखने को मिल सकता है. कंपनी इसकी कीमत 1.7 लाख रुपये करीब रख सकती है.

Updated Hero Xpulse 200T

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) भी अपनी ऑफ रोडिंग बाइक Xpulse 200T का अपडेटेड मॉडल लांच कर सकती है. कम्पनी इस नए मॉडल को 4V इंजन के सपोर्ट के साथ पेश कर सकती है. Xpulse 200T में 17-इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं. बाइक के नए मॉडल में एक रिपोज्ड हेडलैंप, फोर्क गैटर और नए कलर ऑप्शंस देखने को मिल सकते हैं. कम्पनी इस नए मॉडल को 1.24 लाख रुपये की कीमत के साथ बाजार में उतार सकती है. 

Honda Bigwing Model 

होंडा (Honda) अपने बिगविंग डीलरशिप लाइनअप में एक नए बाइक के मॉडल को शामिल कर सकती है. इस बाइक को 8 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा. अभी इस बाइक संबंधित कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन इसके CB500X का अपडेटेड वर्जन होने की उम्मीद की जा रही है. 

Harley Davidson Nightster 

इस अगस्त में कंपनी अपनी बहुप्रतीक्षित Nightster मॉडल को लॉन्च कर सकती है. इस बाइक में 975 सीसी वाला इंजन मिल सकता है जो 89 एचपी की पॉवर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है. गौरतलब है कि कंपनी ने पिछले वर्ष अपने Sportster S मॉडल को पेश किया था.

यह भी पढ़ें :-

Used Cars: 1 लाख से भी कम कीमत में मिल रही हैं ये कारें, जानिए कैसे खरीदें

Automatic Car Tips: ऑटोमेटिक कार चलाते हैं तो हो जाएं सावधान, इस गलती से हो सकता है भारी नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
Ducati Panigale V4 का नया अवतार, 218 HP से मचाएगी तहलका
Ducati Panigale V4 का नया अवतार, 218 HP से मचाएगी तहलका
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget