एक्सप्लोरर

Automatic Car Tips: ऑटोमेटिक कार चलाते हैं तो हो जाएं सावधान, इस गलती से हो सकता है भारी नुकसान

Car Tips : अचानक से  ब्रेक लगने पर कोई दुर्घटना या हादसा हो जाए, तो आपके जान-माल को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है और ऐसे में कोई अन्य वाहन यदि आपके पीछे आ रहा है तो वह भी हादसे का शिकार हो सकता है.

Automatic Car Driving Tips: आजकल बाजार में देखा जाए तो मुख्य तौर पर दो तरह की एक मैनुअल ट्रांसमिशन और दूसरा ऑटोमेटिक, ट्रांसमिशन वाली कारें आती हैं जबकि ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में भी सीवीटी, डीसीटी, आईएमटी (इसमें क्लच नहीं होता लेकिन गियर लीवर होता है) आदि प्रकार होते हैं. लेकिन, साधारण रूप से इन्हें सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के विकल्प में विभाजित किया गया है. जिन लोगों को मैनुअल ट्रांसमिशन की कार ड्राइव करने की आदत होती है, उन्हें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वाली कार ड्राइव करने में थोड़ा परेशानी का सामना करना पड़ता है, क्योंकि ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वाली कारों में फिजिकल क्लच और गियर लीवर होता ही नहीं है. इन दोनों के फंक्शंस कार खुद ही ऑटोमैटिकली मैनेज करती है.

ये गलती करते हैं लोग

जो व्यक्ति साधारतः मैनुअल कार को चलाते हैं, और अगर वे अचानक से ऑटोमेटिक कार को चलाने लग जाएं तो ऐसे लोग कई बार ऐसी गलती कर देते हैं जिससे उनको तगड़ा नुकसान पहुंच सकता है. क्योंकि मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कार चलाते वक्त दोनों पैरों का का उपयोग होता है. लेफ्ट लेग से क्लच को हैंडल किया जाता है तो राइट लेग से ब्रेक और एक्सीलरेटर को संभाला जाता है. इसलिए जब मैनुअल ट्रांसमिशन की कार चलाने का अभ्यस्त व्यक्ति अचानक से ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वाली कार ड्राइव करना शुरु करता है तो कभी कभी उसका बायां पैर आदतन प्रतिक्रिया करने लगता है पैर सीधे ब्रेक पेडल पर चला जाता है क्योंकि ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन कार में सबसे पहले बाएं पैर को ब्रेक पेडल ही मिलता है.

क्या हो सकता है नुकसान

बाएं पैर को तेजी से पेडल दबाने का आदतन अभ्यास होता है. ऐसे में जब कोई व्यक्ति तेजी से ब्रेक पर फोर्स लगाता है तो चलती हुई कार बहुत अचानक से रुक जाती है और यदि ऐसे में यदि आपकी कार की स्पीड इतनी तेज है कि, अचानक से  ब्रेक लगने पर कोई दुर्घटना या हादसा हो जाए, तो आपके जान-माल को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है और ऐसे में कोई अन्य वाहन यदि आपके पीछे आ रहा है तो वह भी हादसे का शिकार हो सकता है. ऐसी स्थिति से बचने के लिए ऑटोमेटिक कार ड्राइव करने से पहले अपने दिमाग को इस तरह से तैयार कर लें कि किसी भी तरह से आपको अपने लेफ्ट पैर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए  अन्यथा आपकी गलती आपकी बहुत नुकसान करा सकती हैकहीं भी और किसी भी स्थिति में नहीं करना है, वरना यह गलती बहुत भारी पड़ सकती है.

यह भी पढ़ें :-

Nissan Magnite: 6 लाख से भी कम कीमत में मिलती है देश की सबसे सस्ती एसयूवी, देखें क्या है इसमें खास

New Swift 2023: बड़े बदलावों के साथ लॉन्च होगी Maruti Swift, जानें क्या-क्या होगा खास 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 लाख के बजट में ये हैं सबसे ज्यादा माइलेज वाली कारें, देख लें लिस्ट
20 लाख के बजट में ये हैं सबसे ज्यादा माइलेज वाली कारें, देख लें लिस्ट
पहाड़ों पर कितनी सक्सेस हैं इलेक्ट्रिक कार, पेट्रोल-डीजल के मुकाबले कहां?
पहाड़ों पर कितनी सक्सेस हैं इलेक्ट्रिक कार, पेट्रोल-डीजल के मुकाबले कहां?
Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, 16.9 लाख कीमत और 29kmpl का तगड़ा माइलेज
Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, 16.9 लाख कीमत और 29kmpl का तगड़ा माइलेज
शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक
शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget