एक्सप्लोरर

2022 Yamaha FZS 25 भारत में लॉन्च, जानिए इस बार क्या है नया और किनसे है मुकाबला

2022 Yamaha FZS Price: इस मोटरसाइकिल में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए LCD डिस्प्ले मिलता है जो ट्रिप से जुड़ी सभी बेसिक जानकारी दिखाता है.

2022 Yamaha FZS Features: Yamaha Motor India ने अपडेटेड FZS 25 को देश में लॉन्च कर दिया है.  FZS 25 को पहली बार जुलाई 2020 में BS6 कंप्लाइंट के साथ पेश किया गया था. इसके अलावा, कंपनी ने पिछले साल इन मोटरसाइकिलों की कीमतों में 19,300 रुपये तक की कटौती की थी. अब, इस जापानी दोपहिया निर्माता की भारतीय सहायक कंपनी ने 2022 के लिए अपडेटेड FZS 25 को लॉन्च किया है. नई 2022 Yamaha FZS 25 को भारत में 1.43 लाख रुपये, एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में लॉन्च किया गया है. 

बदलावों की बात करें तो नए FZS 25 में केवल दो नई कलर स्कीमों की शुरूआत ही बदलाव है. Yamaha Motor India FZS 25 को मैट कॉपर और मैट ब्लैक कलर शेड्स में पेश कर रही है. इन नए रंगों की शुरूआत के अलावा, मोटरसाइकिल पहले की तरह ही बनी हुई है. दूसरी ओर, मानक Yamaha FZ 25 को कोई कॉस्मेटिक अपडेट भी नहीं मिलता है और वर्तमान में इसकी कीमत 1.38 लाख रुपये, एक्स-शोरूम दिल्ली है.

यह भी पढ़ें: Bike Helmet Tips: किसे कैसा खरीदना चाहिए हैलमेट, जानिए किन बातों का ध्यान रखना है जरूरी

Yamaha FZ 25 और FZS 25 में 249cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, SOHC, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन लगा है. यह इंजन 8,000 RPM पर 20.5 hp की मैक्सिमम पावर और 6,000 RPM पर 20.1 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है. हार्डवेयर के मामले में, इस मोटरसाइकिल में आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में 7-स्टेप एडजस्टेबल मोनो-शॉक एब्जॉर्बर मिलता है.

यह भी पढ़ें: Bike Under 60000 Rupees: 60 हजार से कम की ये मोटरसाइकिलें देती हैं 90 kmpl तक का माइलेज

ब्रेकिंग की बात करें तो इसके फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं और उन्हें डुअल-चैनल ABS भी मिलता है. फीचर्स की बात करें तो इस मोटरसाइकिल में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए नेगेटिव LCD डिस्प्ले मिलता है जो ट्रिप से जुड़ी सभी बेसिक जानकारी दिखाता है. नई Yamaha FZ 25 और FZS 25 बाजार में उपलब्ध सबसे किफायती क्वार्टर-लीटर बाइक्स में से कुछ हैं. इसका मुकाबला बजाज पल्सर N250, Suzuki Gixxer 250, टीवीएस अपाचे आरटीरआर 200 4वी, होंडा हॉर्नेट 2.0 और केटीएम 200 ड्यूक आदि  से होगा.

यह भी पढ़ें: Yamaha Electric Scooter: यामाहा ने अनवील किया इलेक्ट्रिक स्कूटर 100kmph की है टॉप स्पीड, जानिए क्या हैं फीचर्स और कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बार-बार सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं, इन 5 ट्रिक्स से खुद करें बाइक की बेसिक ट्यूनिंग
बार-बार सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं, इन 5 ट्रिक्स से खुद करें बाइक की बेसिक ट्यूनिंग
Explained: गन्ने के रस से बने तेल से दौड़ेंगी गाड़ियां! कैसे काम करेगा फ्लेक्स फ्यूल और क्या अलग से खुलेंगे पंप?
गन्ने के रस से बने तेल से दौड़ेंगी गाड़ियां! कैसे काम करेगा फ्लेक्स फ्यूल और कैसे मिलेगा?
Hero की नई Flex Fuel बाइक या Suzuki FFV? जानिए माइलेज, पावर और कीमत के मामले में कौन है आपके लिए बेस्ट
Hero की नई Flex Fuel बाइक या Suzuki FFV? जानिए माइलेज, पावर और कीमत के मामले में कौन है आपके लिए बेस्ट
अब हर सेगमेंट में मिलेंगी Flex Fuel गाड़ियां, देश की नंबर-1 बाइक कंपनी का मास्टरस्ट्रोक
अब हर सेगमेंट में मिलेंगी Flex Fuel गाड़ियां, देश की नंबर-1 बाइक कंपनी का मास्टरस्ट्रोक

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, 'ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन'
JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, 'ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन'
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
शाहरुख-रजनीकांत नहीं, इंडिया का सबसे महंगा एक्टर बना ये हीरो, एक फिल्म के लिए वसूले 300 करोड़!
शाहरुख-रजनीकांत नहीं, इंडिया का सबसे महंगा एक्टर बना ये हीरो, एक फिल्म के लिए वसूले 300 करोड़!
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget