एक्सप्लोरर

Bike Comparison: एक ही सेगमेंट में आती हैं ये दो धांसू बाइक, जानिए कौन सी है बेस्ट

TVS Raider vs Bajaj Pulsar 125 Price : पल्सर 125 की एक्स शोरूम कीमत 81,389 रुपये से 90,003 रुपये के बीच है. वहीं टीवीएस रेडर की एक्स शोरूम कीमत 85.973 रुपये से 99.990 रुपये के बीच है.

TVS Raider vs Bajaj Pulsar 125: बाजार में ज्यादा पॉवर वाली कम्यूटर मोटरसाइकिल की डिमांड बहुत अधिक है. इसलिए इस सेगमेंट में कई बाइक बाजार में मौजूद हैं. इन्हीं में से दो मॉडल्स ऐसे हैं जिनकी खूब बिक्री होती है. 125cc के सेगमेंट में ये बाइक हैं टीवीएस रेडर और  बजाज पल्सर 125. ये दोनो एक दूसरे को टक्कर देती हैं. अगर आप भी इनमे से कोई बाइक खरीदने वाले हैं तो जानिए कौन सी रहेगी आपके लिए बेस्ट. 

कैसा है दोनों का लुक?

बजाज पल्सर 125 दिखने में बिल्कुल पल्सर 150 जैसी लगती है, जिसमें शार्प रियर एलईडी टेल लैंप, वुल्फ आई हेडलैंप, मस्कुलर फ्यूल टैंक के साथ टैंक श्राउड्स देखने को मिलता है. इसका लुक है टीवीएस रेडर की तुलना में कम एडवांस है. लेकिन फिर भी इसकी बहुत बिक्री होती है.

वहीं, रेडर की बात करें तो इसका लुक बेहद एडवांस है, जिसमें एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप, एलईडी टेल लैंप, एलईडी हेडलैंप, मस्कुलर फ्यूल टैंक, बेली पैन दिए गए हैं. इसका लुक बिल्कुल भी एक 125 सीसी की कम्यूटर बाइक जैसी नहीं लगती है. 

फीचर्स कंपेरिजन

फीचर्स की तुलना करें तो टीवीएस रेडर में पल्सर 125 से कई अधिक फीचर्स दिए गए हैं. इस बाइक में सीट के नीचे स्टोरेज एलईडी लाइटिंग, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, क्लॉक, एक यूएसबी पोर्ट,  एक रिवर्स एलसीडी डिस्प्ले देखने को मिलता है. इसमें एक 5 इंच की टीएफटी स्क्रीन भी दी गई है.  

पल्सर 125 के फीचर्स की बात करें तो इसमें एक सेमी- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टैकोमीटर, बैकलिट स्विच, टेल लैंप जैसे सामान्य से फीचर्स मिलते हैं.  

कैसा है माइलेज?

125cc के सेगमेंट में माइलेज का बहुत महत्व है, इसलिए इनके माइलेज की भी बात कर लेते हैं. बजाज पल्सर 125, एक लीटर पेट्रोल में 35-60 km तक का माइलेज देने में सक्षम है, और यदि TVS Raider की बात करें तो कंपनी के दावे के अनुसार  यह बाइक 1 लीटर पेट्रोल पर 67 किमी तक चल सकती है. 

कितनी है कीमत?

पल्सर 125 की एक्स शोरूम कीमत 81,389 रुपये से 90,003 रुपये के बीच है. वहीं टीवीएस रेडर की एक्स शोरूम कीमत 85.973 रुपये से 99.990 रुपये के बीच है. रेडर की कीमत कुछ ज्यादा जरूर है लेकिन इसके लुक और ज्यादा आधुनिक फीचर्स के कारण यह अन्य बाइक से बहुत अलग है.

यह भी पढ़ें :- सीएनजी किट के साथ आती हैं ये बड़ी कारें, मिलता है जबरदस्त माइलेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट ड्राइव पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी बात, वरना होगा नुकसान
टेस्ट ड्राइव पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी बात, वरना होगा नुकसान
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget