एक्सप्लोरर

Datsun की कारों पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, ये कंपनियां भी दे रही हैं भारी छूट

अगस्त महीने में Datsun अपनी कारों पर काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर कर रही है. इस रिपोर्ट में हम अपको बता रहे हैं कि कंपनी किस कार पर दे रही है कितना डिस्काउंट और क्या है खास ऑफर...

नई दिल्ली: कार कंपनियां अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए इस समय डिस्काउंट के साथ कई ऑफर्स ग्राहकों को दे रही हैं. हर महीने एक नया ऑफर सुनने को मिल जाता है. अगस्त महीने में नई कार खरीदना फायदेमंद हो सकता है. इस समय Datsun की कोई नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो इस रिपोर्ट में हम अपको बता रहे हैं कि कंपनी किस कार पर दे रही है कितना डिस्काउंट और ऑफर्स ?

Datsun redi-Go पर डिस्काउंट: Datsun अपनी  छोटी कार redi-Go पर इस समय 30,000 रुपये तक की बचत का मौका दे रही है. इस डिस्काउंट  के तहत कंपनी  15,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट और 10,000 रुपये का लॉयल्टी डिस्काउंट दे रही है. इसके अलावा इस कार पर 5,000 रुपये का मेडिकल प्रोफेशनल्स डिस्काउंट भी मिल रहा है. इतना ही नहीं इस कार की खरीद पर 7.99 फीसदी का कम रेट ऑफ़ इंटरेस्ट (Rate of interest) का भी ऑफर मिल रहा है. Datsun redi-Go की कीमत 2.83 लाख रुपए से शुरू होती है,

Datsun Go पर डिस्काउंट: कंपनी अपनी हैचबैक कार Datsun Go पर 55,000 रुपये तक की बचत का मौका दे रही है. इस डिस्काउंट के तहत 20,000 रुपये का नगद डिस्काउंट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट और 10,000 रुपये का लॉयल्टी डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा 5,000 रुपये का मेडिकल प्रोफेशनल्स डिस्काउंट भी इस कार पर मिल रहा है. Datsun Go की कीमत 3.99 लाख रुपए से शुरू होती है,

Datsun Go Plus पर डिस्काउंट : इसके अलावा कंपनी अपनी MPV (मल्टी पर्पस व्हीकल) Datsun Go Plus पर अगस्त के इस महीने में 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है. इस डिस्काउंट के तहत 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट और 10,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस मिल रहा है. इतना ही नहीं इस कार पर भी 5,000 रुपये का मेडिकल प्रोफेशनल्स डिस्काउंट मिल रहा है. Datsun Go Plus की कीमत 4.19 लाख रुपए से शुरू होती है, Datsun की सभी कारों पर मिलने वाला डिस्काउंट सिर्फ 31 अगस्त 2020 तक ही लागू रहेगा.

मारुति सुजुकी की कारों पर भी  डिस्काउंट

मारुति सुजुकी अपनी कारों पर अगस्त के महीने में काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर कर रही है. अगर आप अगस्त के इस महीने में मारुति की स्विफ्ट कार खरीदते हैं तो आप पूरे 35 हजार रुपये तक की बचत कर सकते हैं. इसके अलावा विटारा ब्रेजा की खरीद पर आपको पूरे 20 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा आप डिजायर पर 40 हजार रुपये की बचत कर सकते हैं.

हुंडई का स्पेशल डिस्काउंट

Hyundai Santro पर 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट जा रहा है जबकि Grand i10 पर  60,000 रुपये की बचत का मौका मिल रहा है. इसके अलावा i10 Nios पर 25,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. तो वहीं  Elite i20 पर 35,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. कॉम्पैक्ट सेडान कार AURA पर 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके अलावा Elantra पर 30,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें 

Honda Activa 6G स्कूटर फिर हुआ महंगा, TVS और Hero को देता है टक्कर

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Rashifal 15 July 2026: सिंह राशि वालों की पूरी होगी बड़ी इच्छा, कन्या को मिलेगी खुशखबरी; तुला का भाग्य देगा साथ, पढ़ें टैरो राशिफल
सिंह राशि वालों की पूरी होगी बड़ी इच्छा, कन्या को मिलेगी खुशखबरी; तुला का भाग्य देगा साथ, पढ़ें टैरो राशिफल
हाइड्रोजन से ट्रेन चलेगी और कार भी, जानें CNG से कितनी सस्ती और पावरफुल है यह गैस?
हाइड्रोजन से ट्रेन चलेगी और कार भी, जानें CNG से कितनी सस्ती और पावरफुल है यह गैस?
सड़क पर नहीं, हवा में दौड़ेगी बस, नितिन गडकरी ने बताया भारत के ट्रांसपोर्ट का भविष्य
सड़क पर नहीं, हवा में दौड़ेगी बस, नितिन गडकरी ने बताया भारत के ट्रांसपोर्ट का भविष्य
फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक के साथ टोयोटा भारत में पेश कर सकती है नई Innova Hycross, जानें डिटेल्स
फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक के साथ टोयोटा भारत में पेश कर सकती है नई Innova Hycross

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget