एक्सप्लोरर

Honda Activa 6G स्कूटर फिर हुआ महंगा, TVS और Hero को देता है टक्कर

होंडा का पॉपुलर स्कूटर एक्टिवा 6G अब महंगा हो गया है. इस साल में यह दूसरी बार है जब कंपनी ने इसे दाम बढ़ाए हैं.

नई दिल्ली: होंडा ने अपनी पॉपुलर स्कूटर Activa 6G की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है. दाम बढ़ाने के बाद Activa 6G के स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 65,419 रुपये हो गई है जबकि इसके डीलक्स वेरियंट की कीमत 66,919 रुपये हो गई है. इस साल में यह दूसरी बार है जब कंपनी ने इस स्कूटर के दाम बढ़ाए हैं. इस साल अप्रैल में Activa को जब BS6 इंजन के साथ अपग्रेड करके बाजार में लॉन्च किया था तब भी इसकी कीमत में इजाफा किया था. कीमत बढ़ाने के बाद इस स्कूटर में कोई और बदलाव नहीं किया है.

होंडा Activa 6G अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है. इसमें 6 कलर ऑप्शन आपको मिलते हैं. Activa 6G में 109.51cc का इंजन लगा है, जो 7.6bhp का पावर और 8.79 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. परफॉरमेंस के मामले में यह बेहतर इंजन है. इस स्कूटर में लगी esp टेक्नॉलजी की मदद से इसकी माइलेज में 10 फीसदी का  इजाफा हुआ है. ब्रेकिंग के लिए इसके फ्रंट और रियर व्हील  में 130mm ड्रम ब्रेक दिए गए हैं.

इनसे है असली मुकाबला

होंडा Activa 6G का सीधा मुकाबला TVS Jupiter से होगा. इसकी कीमत 61,449 रुपये से शुरू होती है. इंजन की बात करें तो इस स्कूटर में 109.7cc का इंजन है, जो 7.3bhp का पावर और 8.4 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. परफॉरमेंस के मामले में यह स्कूटर भी बेहद दमदार माना जाता है. Jupiter में इको-थ्रस्ट फ्यूल इंजेक्शन दिया है जिससे 15 फीसदी माइलेज जयादा मिलती है. इस स्कूटर के फ्रंट और रियर व्हील में 130mm ड्रम ब्रेक लगे हैं. अपनी कम कीमत और बेहतर परफॉरमेंस की वजह से यह एक अच्छा स्कूटर साबित होता है.

Activa 6G का Hero के नए Pleasure+ 110 को भी चुनौती देता है.इस स्कूटर में फ्यूल इन इंजेक्शन टेक्नोलॉजी को शामिल हैं. यह दो वेरिएंट में उपलब्ध है.इसके सेल्फ स्टार्ट वर्जन की कीमत 54,800 रुपये रखी है जबकि इसके सेल्फ स्टार्ट एलाय व्हील वर्जन की कीमत 56,800 रुपये रखी है. नए BS6, Pleasure+ 110, वर्जन में एडवांस्ड एक्ससेंस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी वजह से इसकी माइलेज और एक्सीलेरेशन में 10 फीसदी का इजाफा होता है. इसमें BS6, 110cc का इंजन लगा है जो 8 BHP पावर और 8.7 NM टॉर्क देता है.

यह भी पढ़ें 

Lockdown के बाद सेकेंड हैंड कारों की मांग में तेजी, आप भी लेना चाहते हैं तो इन बातों का रखें ध्यान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tesla की कारों में निकली बड़ी खामी, 30 लाख गाड़ियां Recall
Tesla की कारों में निकली बड़ी खामी, 30 लाख गाड़ियां Recall
10 मिनट चार्जिंग के साथ 161 KM रेंज, इस स्कूटर को खूब खरीद रहे लोग
10 मिनट चार्जिंग के साथ 161 KM रेंज, इस स्कूटर को खूब खरीद रहे लोग
Baleno होने वाली है और धांसू, इस तारीख को होगी लॉन्च
Baleno होने वाली है और धांसू, इस तारीख को होगी लॉन्च
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget