एक्सप्लोरर

हैवी ट्रैफिक में हैंडलिंग और राइडिंग को आसान बना देती हैं ये हल्की बाइक्स, जानिए कीमत और फीचर्स

रोजाना राइड के लिए 100cc इंजन वाली बाइक काफी फायदेमंद होती है, क्योंकि बेहतर माइलेज के साथ एक हल्की बाइक भी मिलती है, जिसे ट्रैफिक जाम में हैंडल करना ज्यादा ईजी रहता है.

नई दिल्ली: शहरों में ट्रैफिक की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है,ऐसे में बाइक चलाते समय दिक्कत तब आती है जब जाम लगता है. घन्टों ट्रैफिक में बाइक चलाना कई बार बहुत थका देता है. इसलिए 100cc इंजन वाली बाइक्स को खरीदने की सलाह दी जाती है, क्योंकि हल्की होने की वजह से इन्हें हैंडल करना तो आसान होता ही है. साथ ही, ये माइलेज भी काफी बेहतर देती हैं. इस रिपोर्ट में हम आपको बता रहे हैं कुछ खास बाइक्स के बारे में जो कम बजट, कम बजन और बेहद किफायती हैं. आइये जानते हैं...

Bajaj CT 100

अपने 100cc सेगमेंट में  बजाज CT100 KS  सबसे किफायती बाइक के रूप में जानी जाती है. बाइक का डिजाइन सिंपल है. इसकी सीट सॉफ्ट और लम्बी है. इसलिए इसे लंबी दूरी के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इंजन की बात करें तो इसमें BS6, 100cc का इंजन लगा है जो 7.9 PS की पॉवर और 8.34Nm का टार्क देता है इसमें 4 स्पीड गियर दिए गये है. इस बाइक की दिल्ली में एक्स शो रूम कीमत 41,293 रुपये से शुरू होती है. यह बाइक किक और सेल्फ स्टार्ट के साथ मौजूद है. इस बाइक का वजन 114 kg है. यह हल्की है ऐसे में भीड़ में इसे राइड करना आसान होगा. एक लीटर में यह बाइक 90 किलोमीटर की माइलेज दे सकती है.

Hero motocorp HF Deluxe

हीरो की HF Deluxe एक किफायती बाइक है.हाल ही में कंपनी ने इस बाइक को BS6 इंजन के साथ पेश किया था. बात इंजन की करें तो नई HF Deluxe बाइक में 100cc, BS6 इंजन लगा है जोकि फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से लैस है. यह इंजन 7.94 bhp की पावर और 8.05 NM का टॉर्क देता है. इसमें पहले के मुकाबले 6 फीसदी ज्यादा फ़ास्ट Acceleration मिलता है. इतना ही नहीं यह इंजन कंपनी की i3S टेक्नोलॉजी से लैस भी है. इस बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 55 हजार रुपये से शुरू होती है. एक लीटर में यह बाइक 82 Kmpl की माइलेज दे सकती है. इस बाइक का वजन 109 kg है. यह हल्की बाइक है और इसे खराब रास्तों पर भी आसानी से ले जाया जा सकता है.

TVS Sport

अपने सेगमेंट में यह बाइक काफी लोकप्रिय है. इस बाइक का वजन 110 किलोग्राम है, जिसकी वजह से इसे ट्रैफिक में भी आसानी से हैंडल किया जा सकता है. इसमें दो वेरिएंट्स किक-स्टार्ट और इलेक्ट्रिक स्टार्ट में उपलब्ध है, जिनकी कीमत क्रमश: 51,750 रुपये और 58,925 रुपये है.इंजन की बात करें तो Sport में 109.7cc का इंजन लगा है जो 6.1 kw की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. बाइक में 4 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है. यह इंजन अब फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से लैस है. बेहतर ब्रेकिंग के लिए बाइक के फ्रंट व्हील में 130 mm Drum ब्रेक लगा है जबकि इसके रियर व्हील में 110 mm Drum के साथ Sync की सुविधा मिलती है,  जिसकी मदद से असरदार ब्रेकिंग मिलती है. एक लीटर में यह बाइक 86 किलोमीटर की माइलेज दे सकती है.

यह भी पढ़ें 

Hero Pleasure को चुनौती देने आ रहा है TVS का नया स्कूटर, इंजन में होगा बड़ा बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन कारों पर अभी चल रहा जबरदस्त ऑफर, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
इन कारों पर अभी चल रहा जबरदस्त ऑफर, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
FASTag Annual Pass हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं, जानें क्यों?
FASTag Annual Pass हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं, जानें क्यों?
ई-रिक्शा और ई-बस का बढ़ता क्रेज, क्या वाकई बच रहे हैं आपके पैसे?
ई-रिक्शा और ई-बस का बढ़ता क्रेज, क्या वाकई बच रहे हैं आपके पैसे?
अब नोएडा में आसानी से चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कार, जानें कहां-कहां बनेंगे स्टेशन?
अब नोएडा में आसानी से चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कार, जानें कहां-कहां बनेंगे स्टेशन?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
नेहा बोरा ने ऐसा क्या बोला? मचा बवाल, BJP बोली- 'राहुल गांधी और उनके साथी...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget