एक्सप्लोरर

बेंगलुरु में कैसे Volvo के ऊपर पलट गया कंटेनर? दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत, देखें वीडियो

Bengaluru Volvo Car Accident: बेंगलुरु में एक भयानक हादसा हुआ. इस हादसे में एक कंपनी के सीईओ की जान चली गई. दुर्घटना में एक कंटेनर वोल्वो की कार पर पलट गया और गाड़ी में मौजूद सभी लोगों की जान चली गई.

Bengaluru Car Accident: जयपुर सड़क हादसे के बाद एक नया मामला सामने आया है. ये हादसा कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हुआ है. इस सड़क हादसे में वोल्वो की ऊपर आकर एक कंटेनर पलट गया, जिससे उस कार में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई. ये कार बेंगलुरु बेस्ड कंपनी IAST सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन्स के सीईओ Chandram Yegapagol की थी. बताया जा रहा है कि ये कार दो हफ्ते पहले ही खरीदी गई थी.

Volvo पर कैसे पलटा कंटेनर?

बेंगलुरु में ये सड़क हादसा शनिवार, 21 दिसंबर 2024 को हुआ, जिसमें बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई है. दरअसल एक Eicher ट्रक काफी भारी एल्युमिनियम पिलर्स को लादकर रास्ते पर जा रहा था. तभी इस ट्रक के सामने अचानक ही एक कार ने ब्रेक लगा दिए. उस गाड़ी को टक्कर न लग जाए इसलिए उस कार को बचाने के लिए ट्रक ड्राइवर ने स्टीयरिंग व्हील घुमा दिया. ट्रक ड्राइवर आरिफ ने मीडिया से बातचीत में बताया कि किसी बड़े वाहन को अचानक से ब्रेक लगाकर रोकना काफी मुश्किल होता है, इसलिए उसने ट्रक का स्टीयरिंग सीधे हाथ की तरफ घुमा दिया.

ड्राइवर के स्टीयरिंग व्हील घुमाने के साथ ही ट्रक डिवाइडर में जाकर टकराया और सामने से आ रही वोल्वो कार के ऊपर जा गिरा. इस हादसे में वोल्वो की कार पूरी तरह चरनाचूर हो गई. इसके बाद ये ट्रक टेम्पो से भी टकराया, लेकिन तब तक ट्रक की स्पीड कम हो गई थी, जिससे टेम्पो को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा. ये पूरा हादसा वहां लगे CCTV कैमरा भी रिकॉर्ड हुआ है. इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की जान चली गई. हादसे के बाद क्रेन की मदद से वोल्वो को बीच रास्ते से उठाकर रास्ते को साफ किया गया.

यह भी पढ़ें

पेट्रोल-डीजल वाले इन वाहनों को चलाना नहीं किया बंद, लगेगा 20 हजार रुपये तक का जुर्माना!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
Car Engine Tips: सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट
बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट
सरकार का बड़ा फैसला, इन कमर्शियल वाहनों को मिलेगी 7 साल की परमिट छूट
सरकार का बड़ा फैसला, इन कमर्शियल वाहनों को मिलेगी 7 साल की परमिट छूट

वीडियोज

Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget