एक्सप्लोरर

Bajaj Chetak EV: घरेलू बाजार में कछुए की चाल से चला था ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, आज भर रहा फर्राटे!

इसकी ARAI-सर्टिफाइड रेंज 127 किमी तक की है. वहीं बैटरी को फुल चार्ज होने में 4 घंटे 30 मिनट तक का समय लगता है. 

Bajaj Chetak EV: बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर घरेलू बाजार में अपने चार साल पूरे कर चुका है. शुरुआत में इसकी बिक्री धीमी थी, उस समय ये केवल बेंगलुरु और पुणे में ही उपलब्ध था. फिर भी कंपनी जनवरी 2020 से मार्च 2021 के बीच 1,587 यूनिट्स की बिक्री के साथ FY22 में कुल 8,187 यूनिट्स बेचने में सफल रही. जबकि इसके अगले साल ही बिक्री बढ़कर 31,485 यूनिट्स हो गई, जो सालाना आधार पर 284 फीसद की जबरदस्त वृद्धि रही. इसके बाद FY2024 (अप्रैल से 23 दिसंबर) में, चेतक ईवी के 75,999 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गयी, जो अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री है. कुल मिलकर बिक्री का ये आंकड़ा 1,17,208 यूनिट्स पर पहुंच गया. 

जनवरी 2024 तक, अपडेटेड बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर ने 11,000 से ज्यादा बुकिंग हासिल कर ली है. जबकि कंपनी ने 15,000 यूनिट्स की मंथली बिक्री हासिल करने का लक्ष्य रखा है. डिस्काउंट, नए वेरिएंट की शुरूआत और बेहतर परफॉरमेंस की वजह से बिक्री में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. सोसाइटी ऑफ मैन्युफैक्चरर्स ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (SMEV) के आंकड़ों के मुताबिक, बजाज ऑटो की अपनी बाजार हिस्सेदारी 2022-23 में 5 प्रतिशत से बढ़कर 2023 के आखिर तक 10 फीसद पर पहुंच गई. 

बजाज ने जनवरी 2024 में अपडेटेड चेतक प्रीमियम वैरिएंट लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 1.35 लाख रुपये एक्स-शोरूम थी. जिससे यह अपने पिछले मॉडल की तुलना में 15,000 रुपये महंगा हो गया. अपडेटेड चेतक में जरूरी बदलाव इसकी बैटरी के रूप में देखने को मिला, जो अब 3.2kWh का है. जिसकी ARAI-सर्टिफाइड रेंज 127 किमी तक की है. वहीं बैटरी को फुल चार्ज होने में 4 घंटे 30 मिनट तक का समय लगता है. 

बजाज ऑटो इस साल की पहली छमाही में इसके अपडेटेड वेरिएंट को पेश करने की तैयारी कर रही है. इसके अलावा, बजाज अपनी पॉपुलर स्पोर्ट बाइक पल्सर को पहली तिमाही में अपनी बड़ी पल्सर पेश करने की भी तैयार कर रही है. साथ कंपनी का एक नई सीएनजी बाइक पर भी काम जारी है, जिसे इस साल के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है. जिसके डिजाइन एलिमेंट्स बजाज सीटी लाइनअप से लिए जा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- 

Diesel in Petrol Cars: डीजल की जगह केरोसिन से क्‍यों नहीं चलती कारें? जानिए अगर कार में गलती से पड़ जाये में गलत ईंधन तो क्या होगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फुल चार्ज पर 530 KM रेंज, कितनी खास होगी Hector Tomahawk?
फुल चार्ज पर 530 KM रेंज, कितनी खास होगी Hector Tomahawk?
Mahindra BE 6 Price: 11.45 लाख की Mahindra BE 6 खरीदने का असली खर्च, समझें BaaS मॉडल का गणित
11.45 लाख की Mahindra BE 6 खरीदने का असली खर्च, समझें BaaS मॉडल का गणित
Mahindra Thar ने 4 लाख का आंकड़ा किया पार, जानें गाड़ी की खासियत
Mahindra Thar ने 4 लाख का आंकड़ा किया पार, जानें गाड़ी की खासियत
नई कार खरीदने से पहले जान लें ये बातें, बड़ी मुसीबत से बच जाएंगे
नई कार खरीदने से पहले जान लें ये बातें, बड़ी मुसीबत से बच जाएंगे

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget