एक्सप्लोरर

Auto Expo 2023 India: टाटा मोटर्स ने पेश की Tiago EV Blitz, जानिए रेगुलर मॉडल से कितनी है अलग 

नई Tata Tiago EV Blitz के पावरट्रेन के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है. फिलहाल Tiago EV में 19.2kWh और 24kWh बैटरी पैक के साथ आती है, जिसमें क्रमशः 250 km और 315 km की रेंज मिलती है.

Auto Expo 2023: टाटा मोटर्स ने इस साल ऑटो एक्सपो में 2023 में अपने कई वाहनों के साथ शो में हिस्सा ले रही है. इनमें कई नए इलेक्ट्रिक वाहन, SUVs सहित कई वाहनों के अपडेटेड और कस्टमाइज्ड वर्जन सहित करीब 20 मॉडल्स को प्रदर्शित किया गया है. इन्हीं में से एक है Tata Tiago EV Blitz, जिसे इस मोटर शो में प्रदर्शित किया गया है. यह कार पिछले साल लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक टियागो का स्पोर्टियर एडिशन है. इस नए मॉडल में इसके रेगुलर मॉडल की तुलना में कई कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिल रहे हैं. फिलहाल कंपनी ने इस कार के लॉन्च का समय नहीं बताया है. लेकिन एक अनुमान के मुताबिक टियागो ईवी ब्लिट्ज को इस साल के अंत में लॉन्च किया जा सकता है. 

कैसा है डिजाइन अपडेट?

इस कार में क्लोज-ऑफ ग्रिल और हेडलैम्प्स के नीचे ऑल-ब्लैक ट्रिम दिया गया है, जो कि टियागो ईवी के रेगुलर मॉडल से अलग है. यह इस कार का स्पोर्टियर एडिशन है, जिसमें बॉडी कलर की जगह एयर डैम में ग्लॉस ब्लैक फिनिश के साथ वाई-आकार के मोडिफिकेशन किए गए हैं. साथ ही इसमें व्हील आर्च, ओआरवीएम और रियर स्पॉइलर में भी ग्लॉस ब्लैक फिनिश दिया गया है. आपको इस कार के फ्रंट ग्रिल, फ्रंट डोर और टेलगेट पर ब्लिट्ज की बैज देखने को मिलेगी. इस कार में ब्लू बोल्ट मोटिफ स्टिच के साथ हेड रेस्ट्रेंट और इंटीरियर लेआउट के साथ फीचर्स के साथ कोई बदलाव नहीं किया गया है. इस कार में डेटोना ग्रे, टील ब्लू, मिडनाइट प्लम, ट्रॉपिकल मिस्ट और प्रिस्टिन व्हाइट जैसे पेंट स्कीम को बरकरार रखा गया है. 

पावरट्रेन 

नई Tata Tiago EV Blitz के पावरट्रेन के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है. फिलहाल Tiago EV में 19.2kWh और 24kWh बैटरी पैक के साथ आती है, जिसमें क्रमशः 250 km और 315 km की रेंज मिलती है. इस हैचबैक में टाटा की जिपट्रॉन हाई-वोल्टेज तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. यह इलेक्ट्रिक मोटर 74bhp की पीक पावर और 114Nm का मैक्सिमम टार्क प्रोड्यूस करता है. छोटा 19.2kWh बैटरीपैक 110Nm और 61bhp का आउटपुट देता है. कंपनी के अनुसार  Tiago EV मात्र 5.7 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है.

यह भी पढ़ें :- महिंद्रा ने बढ़ाई स्कॉर्पियो एन के सभी वेरिएंट्स की कीमतें, अब चुकाने होंगे इतने रुपये ज्यादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Budget Friendly Bike: मिडिल क्लास लोगों के लिए ये बाइक्स देंगी लग्जरी वाला फील, देख लें लिस्ट
मिडिल क्लास लोगों के लिए ये बाइक्स देंगी लग्जरी वाला फील, देख लें लिस्ट
540 डिग्री कैमरा, सनरूफ और... देखें किन धमाकेदार फीचर्स से लैस नई Scorpio N?
540 डिग्री कैमरा, सनरूफ और... देखें किन धमाकेदार फीचर्स से लैस नई Scorpio N?
गजब! एक स्कूटी पर 10 लाख के चालान बकाया, पुलिस ने किया ये काम
गजब! एक स्कूटी पर 10 लाख के चालान बकाया, पुलिस ने किया ये काम
Suspension vs Spring: सस्पेंशन और कमानी में क्या होता है अंतर, कौन ज्यादा मजबूत?
सस्पेंशन और कमानी में क्या होता है अंतर, कौन ज्यादा मजबूत?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget