एक्सप्लोरर

Audi Q8 E-Tron: ऑडी क्यू8 ईट्रॉन इलेक्ट्रिक एसयूवी से हट गया पर्दा, जानें पहले से कितनी बेहतर हुई ये लग्जरी कार

कंपनी कुछ हफ्तों में इसकी कीमत की घोषणा कर सकती है, साथ ही ये कार नए ऑडी लोगो के साथ पहली लॉन्चिंग में से एक होगी.

Audi EV: ऑडी ने अपनी ईट्रॉन को अपडेट कर दिया और अब इसका नाम क्यू8 ईट्रॉन रखा है. कंपनी इसकी लॉन्चिंग अगले महीने कर सकती है. क्यू8 ईट्रॉन को भारत में अनवील किया गया है अब ये पहले से ज्यादा रेंज देने के साथ कई नई फीचर्स भी लेकर आई है. अब इसमें नया 2डी ऑडी लोगो के साथ, नए अपडेटेड बम्पर डिजाइन और स्टाइलिंग में बदलाव किया गया है.

अगर इसके इलेक्ट्रिक पावरट्रेन की बात करें तो, ईट्रॉन अब दो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 408hp की पावर और 664Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. क्यू8 ईट्रॉन केवल 5.6 सेकंड में 0-100 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है और इसकी रेंज की बात करें तो WLTP रेंज बढ़कर अब 600 किमी हो गयी है. जर्मन लक्जरी कार क्यू8 ई-ट्रॉन के साथ 22kW AC चार्जर मिलता है, जो इसे छह घंटे में फुल चार्ज करने में सक्षम है. जबकि फ़ास्ट चार्जर से इसे केवल 31 मिनट में चार्ज किया जा सकता है. इस एसयूवी में दोनों तरफ चार्जिंग फ्लैप दिए गए हैं.

क्यू8 ईट्रॉन में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो, इसमें 16-स्पीकर वाला बैंग और ओल्फ़सेन प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, 4-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, डिजिटल डायल प्लस मसाज सीट भी उपलब्ध हैं. ईट्रॉन एक पॉपुलर लक्जरी इलेक्ट्रिक कार है, जो भारत में ऑडी की ईवी रेंज को मजबूत करेगी. स्पोर्टबैक और रेगुलर क्यू8 ईट्रॉन दोनों लॉन्च किए जाएंगे.

कंपनी कुछ हफ्तों में इसकी कीमत की घोषणा कर सकती है, साथ ही ये कार नए ऑडी लोगो के साथ पहली लॉन्चिंग में से एक होगी. वही इससे मुकाबला करने वाली गाड़ियों की बात करें तो, क्यू8 ईट्रॉन का मुकाबला BMW ix इलेक्ट्रिक SUV से होगा. कंपनी ने ग्लोबल लेवल पर नए लोगो के साथ साथ अपने डिजाइन में भी बदलाव किया है. साथ ही कई नयी इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ अपनी रेंज में भी बढ़ोतरी की है. कंपनी ने हाल ही में भारत में अपनी पॉपुलर एसयूवी Q3 SUV के Q3 स्पोर्टबैक वेरिएंट को भी लॉन्च कर दिया.

यह भी पढ़ें- Worlds Largest EV Market: चीन कैसे दुनिया का सबसे बड़ा 'इलेक्ट्रिक कार बनाने और बेचने वाला' बाजार बन गया? समझ लीजिये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या प्राइवेट CNG गाड़ियों पर भी लग सकती है रोक, जानें कितना फैलाती हैं पॉल्यूशन?
क्या प्राइवेट CNG गाड़ियों पर भी लग सकती है रोक, जानें कितना फैलाती हैं पॉल्यूशन?
Public Transport Complaint: सरकारी बस में कंडक्टर ने ज्यादा किराया वसूला? यहां करें शिकायत
सरकारी बस में कंडक्टर ने ज्यादा किराया वसूला? यहां करें शिकायत
BMW i5 होगी सस्ती और लंबी, 669KM की मिलेगी रेंज
BMW i5 होगी सस्ती और लंबी, 669KM की मिलेगी रेंज
फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget