एक्सप्लोरर

Ather Energy: एथर एनर्जी ने की दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लाने की घोषणा, अगले साल होंगे लॉन्च

मेहता ने इस स्कूटर को मौजूदा 450 सीरीज का डेवलपमेंट कहा है, जो पहले से ही 90 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ देश में कुछ सबसे तेज चलने वाले स्कूटरों में शामिल है.

Upcoming Ather Electric Scooters: एथर एनर्जी के सीईओ और को-फाउंडर तरुण मेहता ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए 2024 में दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की ऑफिशियल जानकारी दी है. इनमें से एक नया फैमिली सेंट्रिक इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा जिसका उद्देश्य मौजूदा 450 सीरीज के साथ कुछ खूबियों को शेयर करना है, जो कि एक परफॉर्मेंस सेंट्रिक इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जबकि दूसरा बेहतर परफॉर्मेंस और अधिक फीचर्स के साथ मौजूदा 450X का एडवांस वर्जन होगा.

कैसा होगा फैमली सेंट्रिक नया एथर स्कूटर

मौजूदा 450S और 450X स्पोर्टी, चलाने में बेहतरीन स्कूटर हैं, लेकिन उनका कॉम्पैक्ट साइज प्रैक्टकैलिटी के लिए अच्छा नहीं है, और इसी कारण एथर एक नए स्कूटर को लाना चाहती है. इसमें एक बड़ी और चौड़ी सीट, एक अधिक बड़ा फ़्लोरबोर्ड और एक अर्बन यूजर की ज़रूरतों को बेहतर ढंग से पूरा करने के लिए बड़ा बूट स्पेस मिलने की उम्मीद है. 

स्कूटर को इसके उपयोग के मामले में बेहतर ढंग से तैयार करने के लिए ज्यादा रेंज और बेहतर प्रदर्शन के लिए ट्यून इसकी कीमत मौजूदा 450 रेंज से कम होने की भी संभावना है.

कंपनी ने क्या कहा

एथर एनर्जी के सीईओ और को-फाउंडर तरुण मेहता ने कहा, “यह आपके पूरे परिवार को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है, जो आराम, बेहतर साइज और बहुत से फीचर्स से लैस होगा. हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि यह किफायती हो, जिससे एथर फैमिली का अनुभव अधिक लोगों के लिए आसान हो सके.

बेहतर प्रदर्शन वाला नया एथर 450

मेहता ने इस स्कूटर को मौजूदा 450 सीरीज का डेवलपमेंट कहा है, जो पहले से ही 90 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ देश में कुछ सबसे तेज चलने वाले स्कूटरों में शामिल है. नए मॉडल में अधिक एक्सीलेरेशन मिल सकता है और जिससे इसकी टॉप स्पीड 100 किमी प्रति घंटे तक बढ़ सकती है. नए फीचर्स के साथ इसमें थोड़ा अपडेटेड डिज़ाइन भी देखने को मिल सकता है. इसमें अधिक रेंज भी मिलने की संभावना है. इसमें कुछ बेस्ट इन सेगमेंट फीचर्स मिलने की उम्मीद है, जिससे आपको एक अलग राइडिंग एक्सपीरियंस मिलेगा. इसे 2024 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा, हालांकि इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा प्रीमियम हो सकती है.

यह भी पढ़ें :- नये साल से भारत में आयेंगी टेस्ला की कारें, अगले कुछ वर्षों में देश में शुरू होगा निर्माण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget