एक्सप्लोरर

6 सीटर MG Hector Plus की बुकिंग हुई शुरू, इनसे होगी कांटे की टक्कर

Hector Plus 6 सीटर में आएगी, जिसे कैप्टन सीट बोलते हैं, Hector Plus के सभी फीचर्स 5-सीटर Hector एसयूवी से मिलते जुलते होंगे.

नई दिल्ली:  MG motor अपनी 6 सीटर Hector Plus को 15 जुलाई के दिन भारत में लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने इसका टीजर विडियो और ब्रोशर भी जारी कर दिया है, ब्रोशर में इस गाड़ी के तमाम फीचर्स की जानकारी भी मिलती है.आपको बता दें कि Hector Plus सिर्फ 6 सीटर (कैप्टन सीट) के साथ आएगी.आपको बता दें कि इस साल ऑटो एक्सपो 2020 में कंपनी ने Hector Plus से पर्दा उठाया था.  आइये जानते हैं क्या कुछ नया और खास मिल सकता है इस नई SUV में.

Hector Plus में मिलेंगे ये फीचर्स

  • रेन सेंसर
  • ऑटो हेडलैंप
  • हीटेड ORVM
  • सनरूफ
  • Powerd टेलगेट
  • HD टच स्क्रीन डिस्प्ले
  • एंड्राइड ऑटो एंड कार प्ले
  • स्टेयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स
  • 8 स्पीकर्स एंड ट्वीटर्स
  • 6 बॉडी कलर्स
  • शार्क एंटीना
  • ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स
  • 360 डिग्री कैमरा व्यू
  • 6 एयरबैग्स
  • ESP और TCS कंट्रोल
  • ABS+EBD
  • ब्रेक असिस्ट
  • 6 way पावर एडजस्टेबल ड्राईवर सीट

संभावित कीमत

माना जा रहा है की MG नई Hector Plus (6 सीटर) की कीमत मौजूदा 5 सीटर Hector से थोड़ी ज्यादा ही रखेगी, क्योंकि नया मॉडल मौजूदा मॉडल से थोड़ा बड़ा और ज्यादा फीचर्स से भी लैस होगा. वैसे इस समय 5 सीटर वाली Hector की कीमत 12.74 लाख से 17.73 लाख रुपये के बीच है. आपको बता दें कि Hector Plus कंपनी की तीसरी SUV होगी भारत के लिए.

6 सीटर MG Hector Plus की बुकिंग हुई शुरू, इनसे होगी कांटे की टक्कर

Hector के मुकाबले Hector Plus में कंपनी कुछ कॉस्मेटिक बदलाव करेगी. इसके फ्रंट में कुछ नए बदलाव देखने को मिलेंगे. इसके अलावा इसमें LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स और नए हेडलैम्प देखने को मिलेंगे. फीचर्स की बात करें तो Hector Plus में नई टैन फॉक्स लेदर अपहोस्ट्री, बेज हेडलाइनर और रिवाइज्ड डैशबोर्ड दिए गए हैं. इस कार में तीन लाइन में सीट्स दी गई हैं. दूसरी लाइन में कैप्टन सीट्स दी गई है.

Hector Plus के सभी फीचर्स 5-सीटर Hector एसयूवी से मिलते जुलते होंगे. इस कार में कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी और 10.4-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम भी दिया गया है.

इंजन

इंजन की बात करें तो Hector Plus में 2.0-लीटर डीजल, 1.5-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन ऑप्शन दिए गए हैं. 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स सभी इंजन के साथ स्टैंडर्ड मिलेगा. कंपनी ने पेट्रोल मॉडल में ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी दिया है.

6 सीटर MG Hector Plus की बुकिंग हुई शुरू, इनसे होगी कांटे की टक्कर

इनसे होगा मुकाबला

MG Hector Plus का मुकाबला भारत में मौजूदा महिंद्रा XUV500, टाटा Gravitas, टोयोटा Innova Crysta, मारुति सुजुकी XL6 और महिंद्रा Marazzo जैसी गाड़ियों से होगा.

यह भी पढ़ें 

नई Honda City भारत में 15 जुलाई को होगी लॉन्च, मिलेंगे कनेक्टेड फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Luxury Car Lovers के लिए खुशखबरी, Maserati की 3 कारें होंगी अपडेट
Luxury Car Lovers के लिए खुशखबरी, Maserati की 3 कारें होंगी अपडेट
सिर्फ कार नहीं बनातीं ये ऑटोमोबाइल कंपनियां, हैरान करेंगे इनके ये काम
सिर्फ कार नहीं बनातीं ये ऑटोमोबाइल कंपनियां, हैरान करेंगे इनके ये काम
कार के ब्रेक पैड जल्दी घिसते हैं? अपनाएं ये 5 टिप्स
कार के ब्रेक पैड जल्दी घिसते हैं? अपनाएं ये 5 टिप्स
दशहरा पर कार से घर जा रहे हैं? पहले करा लें ये काम
दशहरा पर कार से घर जा रहे हैं? पहले करा लें ये काम

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget