एक्सप्लोरर

2024 Hero Xtreme 160R 4V: मार्केट में गर्दा उड़ाने आ गई नई हीरो बाइक, दमदार पावरट्रेन के साथ गजब के फीचर्स, जानें कीमत

हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी नई बाइक हीरो एक्सट्रीम 160आर 4वी 2024 को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है. इस बाइक को 2023 में उतारा गया था. अब इसमें कुछ नए बदलाव करके फिर से लॉन्च किया गया है.

2024 Hero Xtreme 160R 4V: हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने हालही में अपनी नई स्पोर्टी लुक बाइक को पेश कर दिया है. दरअसल, हीरो एक्सट्रीम को कंपनी ने 2023 में लॉन्च किया था जिसे बाजार से अच्छा रिस्पांस मिला था. वहीं अब कंपनी ने अपनी नई हीरो एक्सट्रीम 160आर 4वी 2024 (2024 Hero Xtreme 160R 4V) को भारतीय मार्केट में उतार दिया है. इस बाइक का लुक भी काफी स्टाइलिश है और इसे नए रंग मिश्रण के साथ उतारा गया है.

2024 Hero Xtreme 160R 4V: डिजाइन

हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी इस नई बाइक के डिजाइन में कोई खास बदलाव नहीं किया है. लेकिन इस बाइक को कंपनी ने नए केवलर ब्राउन रंग के साथ उतारा है जो काफी आकर्षक दिखता है. हालांकि पिछले मॉडल वाले रंग भी इस बाइक में उपलब्ध हैं. साथ ही इसमें कुछ नए फीचर्स को भी ऐड किया गया है.

2024 Hero Xtreme 160R 4V: इंजन

अब नई हीरो बाइक के पावरट्रेन की बात करें तो इसमें कंपनी ने 163.2 सीसी का सिंगल सिलेंडर वाला एयर कूल्ड इंजन उपलब्ध कराया है. ये इंजन 16.6 बीएचपी की मैक्स पावर के साथ 14.6 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करती है. साथ ही इसे 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ कनेक्ट किया गया है जो इसे स्मूथ ट्रांसमिशन प्रदान कराता है.

2024 Hero Xtreme 160R 4V: सेफ्टी फीचर्स

नई हीरो एक्सट्रीम बाइक में डुअल-चैनल ABS के साथ एक पैनिक ब्रेक अलर्ट फीचर ऐड किया गया है. इसके अलावा बाइक में एक न्यू ड्रैग रेस टाइमर भी दिया हुआ है जो राइडर्स को स्प्रिंट टाइमिंग प्रदर्शित करेगा. ये फीचर्स बाइक के प्रदर्शन को बढ़ाने में भी मदद करते हैं.

ब्रेकिंग की बात करें तो इस बाइक में 17 इंच के व्हील दिए हुए हैं. इसमें फ्रंट में USD फोर्क्स दिया हुआ है और रियर में प्रीलोड एडजस्टेबल मोनो शॉक मौजूद है. साथ ही दोनों ही व्हील में सिंगल डिस्क ब्रेक भी मौजूद हैं.

2024 Hero Xtreme 160R 4V: कीमत

इस नई स्पोर्ट्स बाइक की कीमतों की बात करें तो हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी नई एक्सट्रीम 160आर 4वी की एक्स शोरूम कीमत 1.38 लाख रुपये रखी है. ये बाइक पुराने मॉडल के मुकाबले करीब 2 हजार रुपये महंगी है. बाजार में यह बाइक टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 (TVS Apache RTR 160) और बजाज पल्सर 160 (Bajaj Pulsar 160) जैसी बाइक्स को सीधी टक्कर देती है.

यह भी पढ़ें: Google Maps: गूगल मैप हुआ अपडेट, अब फ्लाईओवर के साथ EV चार्जिंग स्टेशन का भी मिलेगा पता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 सेकंड का ये ड्राइविंग फॉर्मूला बचा सकता है आपकी जान, ज्यादातर लोग नहीं जानते
3 सेकंड का ये ड्राइविंग फॉर्मूला बचा सकता है आपकी जान, ज्यादातर लोग नहीं जानते
EV खरीदने की सोच रहे हैं? कुछ दिन रुकिए, आ रही हैं 500KM+ रेंज वाली 3 नई कारें
EV खरीदने की सोच रहे हैं? कुछ दिन रुकिए, आ रही हैं 500KM+ रेंज वाली 3 नई कारें
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
पुरानी Victoris या नई Brezza कौन सी आपके लिए फायदे का सौदा, जान लीजिए काम की बात
पुरानी Victoris या नई Brezza कौन सी आपके लिए फायदे का सौदा, जान लीजिए काम की बात

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget