एक्सप्लोरर

2024 Force Gurkha में मिले रहे ये दमदार फीचर्स, क्या खरीदेंगे आप ये कार?

2024 Force Gurkha Features and Price: फोर्स गुरखा 5-डोर इसी महीने की शुरुआत में बिक्री के लिए शामिल की गई है. इस एसयूवी के पावरट्रेन को अपडेट के साथ लाया गया है. इसके राइवल मॉडल थार और जिम्नी हैं.

Force Gurkha Features: 2024 फोर्स गुरखा मई महीने की शुरुआत में ही भारतीय बाजार में कदम रख चुकी है. लाइफस्टाइल यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में ये कार आई है. इस सेगमेंट महिंद्रा थार और मारुति सुजुकी जिम्नी दमदार कार हैं. फोर्स मोटर्स ने इस नई गुरखा के डिजाइनिंग एलीमेंट्स को कुछ बदला है. इसके साथ ही कंपनी ने कई नए फीचर्स को भी इस एसयूवी में जोड़ा है, जिससे ग्राहकों को इस कार की तरफ आकर्षित किया जा सके.

Force और Mahindra की टक्कर

फोर्स और महिंद्रा की एसयूवी के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलती है. महिंद्रा थार 5-डोर के आने से पहले ही फोर्स मोटर्स ने गुरखा 5-डोर को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया. वहीं, महिंद्रा अपने 5-डोर मॉडल को जल्द ही मार्केट में उतार सकती है. इस साल 2024 में ही 15 अगस्त को महिंद्रा थार 5-डोर लॉन्च हो सकती है. लेकिन, फोर्स गुरखा की 3-डोर और 5-डोर एसयूवी दोनों ही बाजार में हैं

फोर्स गुरखा 5-डोर के फीचर्स

फोर्स गुरखा ने अपने 5-डोर मॉडल में तीसरी लाइन को जोड़ा है, जिसमें कैप्टन सीट को लगाया गया है. इसके साथ इस नई गुरखा की दूसरी लाइन में भी कैप्टन सीट दी गई हैं. फोर्स गुरखा में लगीं ये कैप्टन सीट हर व्यक्ति को बैठने के लिए एक अलग स्पेस देती है. पैसेंजर्स के कंफर्ट को ध्यान में रखकर इन कैप्टन सीट को लगाया गया है.

वहीं देखा जाए तो इस कैप्टन सीट के ड्रॉबैक्स भी देखे जा सकते हैं, क्योंकि कैप्टन सीट पर केवल एक ही व्यक्ति बैठ सकता है. फोर्स गुरखा 3-डोर एसयूवी में पीछे की तरफ बेंच सीट दी गई हैं. इन सीट में लैग स्पेस की कमी है, क्योंकि इसी सीट को बिल्कुल भी आगे-पीछे नहीं किया जा सकता. वहीं इस एसयूवी में रिक्लाइन का ऑप्शन भी नहीं दिया गया है.

फोर्स गुरखा का इंजन

2024 फोर्स गुरखा अपडेटेड 2.6-लीटर टर्बो चार्ज्ड इंटर-कूल्ड डीजल इंजन के साथ आई है. इस कार में लगी नई मोटर से 138 bhp की पावर मिलती है और 320 Nm का टॉर्क जेनेरट होता है. इस एसयूवी में चारों पहियों तक पावर 5-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स के जरिए पहुंचती है. फोर्स मोटर्स ने पेट्रोल इंजन वेरिएंट को नहीं उतारा है. वहीं ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी नहीं दिया गया है.

नई फोर्स गुरखा की कीमत

फोर्स गुरखा का 5-डोर मॉडल इसकी राइवल कंपनी थार और जिम्नी से कुछ महंगा है. फोर्स गुरखा 5-डोर थार की एक्स-सोरूम प्राइस 16.75 लाख रुपये से शुरू है. वहीं महिंद्रा थार की एक्स-शोरूम प्राइस 11.35 लाख रुपये से शुरू है और जिम्नी की एक्स-शोरूम प्राइस 12.74 लाख रुपये से शुरू है.

ये भी पढ़ें

7 Seater SUV Cars Under 10 Lakh: कम खर्च में ज्यादा फीचर्स, 10 लाख रुपये से भी कम में मिल रहीं ये टॉप रेटेड गाड़ियां

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ड्राइव करते हुए अपनाएंगे से ट्रिक्स, बढ़ जाएगी इलेक्ट्रिक कार की रेंज
ड्राइव करते हुए अपनाएंगे से ट्रिक्स, बढ़ जाएगी इलेक्ट्रिक कार की रेंज
10 लाख के बजट में ये हैं सबसे लो मेंटिनेंस कारें, सर्विसिंग में न के बराबर खर्च
10 लाख के बजट में ये हैं सबसे लो मेंटिनेंस कारें, सर्विसिंग में न के बराबर खर्च
Youdha ePod G लॉन्च, 545 KG पेलोड और 180 KM की रेंज
Youdha ePod G लॉन्च, 545 KG पेलोड और 180 KM की रेंज
Innova Hycross Facelift जल्द होगी लॉन्च, क्या-क्या बदलेगा?
Innova Hycross Facelift जल्द होगी लॉन्च, क्या-क्या बदलेगा?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
Gold vs Share Market November 2026: सोना खरीदें या शेयर बाजार में लगाएं पैसा? भारत की कुंडली में क्या संकेत
नवंबर में सोना खरीदें या शेयरों में पैसा लगाएं या फिर कुछ समय इंतजार करें? ज्योतिष से समझें
Embed widget