एक्सप्लोरर

भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर Datsun Go Plus BS6 हुई लॉन्च, कीमत 4.19 लाख रुपये से शुरू

भारत में सबसे सस्ती BS6 Go Plus लॉन्च हो गई है, यह एक बेहद किफायती 5+7 सीटिंग ऑप्शन में है. Datsun BS6 Go Plus की कीमत 4,19,990 लाख रुपये से लेकर 6,69,990 लाख रुपये तक जाती है

नई दिल्ली: Datsun ने भारत में अपनी सबसे सस्ती BS6 Go Plus को लॉन्च कर दिया है. यह एक बेहद किफायती 5+7 सीटिंग ऑप्शन में है. ने मॉडल के डिजाइन में कोई नयापन तो नहीं है लेकिन कुछ नए फीचर्स जरूर देखने को मिलते हैं. यह कार मैन्युअल और CVT गियरबॉक्स से लैस है. आइये जानते हैं इसके फीचर्स और इंजन के बारे में.

Datsun BS6 Go Plus की कीमत 4,19,990 लाख रुपये से लेकर 6,69,990 लाख रुपये तक जाती है. इसके टॉप मॉडल में  CVT की सुविधा मिलती है. यह कार Ruby Red, Bronze Grey, Amber Orange, Crystal Silver, Vivid Blue और Opal White जैसे 6 कलर ऑप्शन में मिलेगी. इस कार के साथ कंपनी Buy Now and PAY IN 2021का ऑफर भी दे रही है. इस ऑफर की ज्यादा जानकारी के लिए कंपनी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं.

बात इंजन की करें तो BS6 Datsun Go Plus  में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है जोकि 77 PS की पावर और 104 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स 5 स्पीड  CVT गियरबॉक्स ऑप्शन में उपलब्ध है.

सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो BS6 Datsun Go Plus में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ईबीडी, ब्रेक एसिस्ट, व्हीकल डायनामिक कंट्रोल, ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स और रिवर्स पार्किंग असिस्ट जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं. अन्य फीचर्स की बात करें तो कार में 7 इंच स्मार्ट टचस्क्रीन इन्फोटेंमेन्ट सिस्टम लगा हैं जोकि एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है.

इस नए मॉडल में  14 इंच डायमंड कट एलॉय व्हील्स,हैक्सागोनल ग्रिल, हॉक आई हैडलैंप, एलईडी डीआरएलएस, बॉडी कलर्ड बंपर और ORVMsडोर हैंडल्स जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं.

भारत में BS6 Datsun Go Plus का मुकाबला रेनो ट्राइबर से होगा, जिसकी कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू होती है, इसमें 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है.  इस कार में भी  5+7 सीटिंग की सुविधा मिलती है.

यह भी पढ़ें 

Maruti Suzuki Dzire पर मिल रहा है 48,000 रुपये तक का डिस्काउंट, जानें ऑफर्स के बारे में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget