एक्सप्लोरर

Audi Q7 ने बनाए रिकॉर्ड! लॉन्चिंग के तुरंत बाद बिकी इतनी यूनिट्स, जानें फीचर्स और कीमत

Audi Q7 Luxury SUV: भारत में नई Audi Q7 SUV 10,000 से ज्यादा लोगों की पसंद बनी है. इसे दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है. आइए इसकी कीमत, फीचर्स और परफॉर्मेंस की डिटेल्स जानते हैं.

Audi Q7 Luxury SUV: ऑडी ने हाल ही में अपनी नई Q7 SUV भारत में लॉन्च की है, जिसे दो वेरिएंट्स - प्रीमियम प्लस और टेक्नोलॉजी में पेश किया गया है. इसकी शुरुआती कीमत 88.70 लाख रुपये है. इस कार में 3.0 लीटर V6 TFSI इंजन दिया गया है, जो 340hp की पावर और 500Nm टॉर्क जनरेट करता है. यह इंजन 48V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम से जुड़ा है. 

भारत में 10,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री के बाद अब Audi Q7 का नया मॉडल लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है. Audi Q7 सिर्फ 5.6 सेकंड में 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 250 km/h है. इसमें क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव, एडॉप्टिव एयर सस्पेंशन और 7 ड्राइव मोड दिए गए हैं.

एक्सटीरियर डिजाइन में बड़ा बदलाव

नई Q7 का लुक काफी बोल्ड और आकर्षक है. इसमें नई सिंगल फ्रेम ग्रिल, वर्टिकल ड्रॉपलेट इनले डिजाइन और नया एयर इनटेक दिया गया है. इसमें मैट्रिक्स LED हेडलैंप्स, नए बम्पर और एग्जॉस्ट ट्रिम्स के साथ डिफ्यूजर दिया गया है. SUV में 5 ट्विन-स्पोक R20 अलॉय व्हील्स और 5 कलर (साखिर गोल्ड, वेटोमो ब्लू, मिथोस ब्लैक, समुराई ग्रे और ग्लेशियर व्हाइट) ऑप्शन मिलते हैं.

लग्जरी और हाई-टेक इंटीरियर

Q7 का इंटीरियर काफी प्रीमियम है. इसमें सीडर ब्राउन और सैगा बेज अपहोल्स्ट्री, बैंग एंड ओलुफसेन 3D साउंड सिस्टम (19 स्पीकर्स, 730 वाट), और ऑडी वर्चुअल कॉकपिट प्लस मिलता है. MMI नेविगेशन प्लस के साथ टच रिस्पॉन्स फीचर दिया गया है. ये 7-सीटर SUV है और तीसरी पंक्ति की सीट्स को इलेक्ट्रिकली फोल्ड किया जा सकता है.

सेफ्टी फीचर्स और वारंटी

सेफ्टी फीचर्स में लेन डिपार्चर वार्निंग, 8 एयरबैग्स और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलाइजेशन प्रोग्राम शामिल हैं. ये फीचर्स कार की स्टेबिलिटी और यात्रियों की सुरक्षा को बेहतर बनाते हैं. ऑडी Q7 के साथ दो साल की स्टैंडर्ड वारंटी मिलती है. इसमें 10 साल की रोड साइड असिस्टेंस भी शामिल है. ग्राहक इसे सात साल तक एक्सटेंड कर सकते हैं. इसके साथ 7 साल तक मेंटेनेंस पैकेज भी उपलब्ध है. बता दें कि नई Audi Q7 उन लोगों के लिए है जो स्टाइल, परफॉर्मेंस, टेक्नोलॉजी और सेफ्टी सब कुछ एक ही कार में चाहते हैं

ये भी पढ़ें: Lamborghini Temerario: भारत में लॉन्च हुई दुनिया की सबसे ताकतवर हाइब्रिड सुपरकार, पहली बार मिला ड्रिफ्ट मोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BMW-Mercedes को मिलेगी टक्कर? भारत आ रहे 3 नए Luxury Brands
BMW-Mercedes को मिलेगी टक्कर? भारत आ रहे 3 नए Luxury Brands
500 KM चलने में ट्रक कितना डीजल पीता है? जानें खर्च
500 KM चलने में ट्रक कितना डीजल पीता है? जानें खर्च
बाइक की चेन से आ रही आवाज, अनदेखी पड़ सकती है भारी
बाइक की चेन से आ रही आवाज, अनदेखी पड़ सकती है भारी
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget