एक्सप्लोरर

Yogini Ekadashi 2023 Kab Hai: योगिनी एकादशी का व्रत 13 या 14 जून किस दिन रखा जाएगा? जानें इसकी सही तिथि

Yogini Ekadashi 2023 Kab Hai: योगिनी एकादशी का व्रत करने और इस दिन भगवान विष्‍णु की पूजा-पाठ करने से बहुत लाभ मिलता है. योगिनी एकादशी का व्रत सभी कष्टों का अंत करता है.

Yogini Ekadashi Date 2023: आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि योगिनी एकादशी के नाम से जानी जाती है. इस दिन भक्त पूरी श्रद्धा से भगवान विष्णु की आराधना करते हैं. यह एकादशी समस्त पापों का नाश करती है. माना जाता है कि इस व्रत को करने से हर तरह के श्रापों से मुक्ति मिल जाती है. जानते हैं कि इस बार योगिनी एकादशी किस दिन मनाई जाएगी.

योगिनी एकादशी की सही तिथि (Yogini Ekadashi 2023)

एकादशी तिथि का प्रारंभ 13 जून की सुबह 09:28 मिनट पर होगा जो 14 जून की सुबह 08:28 मिनट पर समाप्त होगा. उदया तिथि के अनुसार योगिनी एकादशी का व्रत 14 जून, बुधवार के दिन रखा जाएगा. इस दिन केवल जल ग्रहण करना चाहिए. इस दिन दिन दान-दक्षिणा करने के साथ ही विष्णु और शिव जी की उपासना करनी चाहिए.

योगिनी एकादशी व्रत का पारण (Yogini Ekadashi 2023 Parana Time )

योगिनी एकादशी का पारण 15 जून को सुबह 05:23 बजे से सुबह 08:10 बजे के बीच किया जा सकता है. उस दिन द्वादशी तिथि सुबह 08:32 बजे तक ही है. व्रत का पारण हमेशा शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए.

योगिनी एकादशी व्रत के लाभ (Yogini Ekadashi Benefits)

योगिनी एकादशी का व्रत बेहद फलदायी माना जाता है. इसे करने से 80 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने के बराबर पुण्य मिलता है. माना जाता है कि यह एकादशी सभी पाप से मुक्ति दिलाती है. इस व्रत के पुण्य प्रभाव से व्यक्ति को सभी सुख प्राप्त होते हैं और मृत्यु बाद विष्णु कृपा से व्यक्ति को मोक्ष मिल जाता है.

योगिनी एकादशी का व्रत करने और इस दिन भगवान विष्‍णु की पूजा-पाठ करने और कथा पढ़ने से बहुत लाभ मिलता है. योगिनी एकादशी का व्रत रखने से जातक के सभी कष्टों का अंत होता और बीमारियों से मुक्ति मिलती है. निरोग और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए योगिनी एकादशी का व्रत जरुर रखना चाहिए. योगिनी एकादशी व्रत को रखने से घर में सुख-समृद्धि और शांति आती है.

ये भी पढ़ें

सूर्य का मिथुन राशि में गोचर इन 4 राशियों को कराएगा आर्थिक लाभ, बढ़ेगा मान-सम्मान

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का कन्या राशिफल 11 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद, इंटीरियर डिजाइनिंग में बेहतरीन नतीजे, धन संबंधी शुभ समाचार
आज का कन्या राशिफल 11 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद, इंटीरियर डिजाइनिंग में बेहतरीन नतीजे, धन संबंधी शुभ समाचार
आज का सिंह राशिफल 11 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से वस्त्र व अनाज का संचय, फैशन-लक्जरी बिजनेस में बंपर प्रॉफिट
आज का सिंह राशिफल 11 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से वस्त्र व अनाज का संचय, फैशन-लक्जरी बिजनेस में बंपर प्रॉफिट
आज का कर्क राशिफल 11 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से माता से वैचारिक मतभेद, व्यवसायिक यात्रा हो सकती है स्थगित, वर्कप्लेस पर क्रोध से बचें
आज का कर्क राशिफल 11 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से माता से वैचारिक मतभेद, व्यवसायिक यात्रा हो सकती है स्थगित, वर्कप्लेस पर क्रोध से बचें
आज का वृषभ राशिफल 11 अक्टूबर 2026: छठे चंद्रमा से शारीरिक तनाव से बचें, राजनीतिक संपर्कों से बड़ा कमर्शियल ऑर्डर, लाइफ पार्टनर संग डिनर की प्लानिंग
आज का वृषभ राशिफल 11 अक्टूबर 2026: छठे चंद्रमा से शारीरिक तनाव से बचें, राजनीतिक संपर्कों से बड़ा कमर्शियल ऑर्डर, लाइफ पार्टनर संग डिनर की प्लानिंग

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget