एक्सप्लोरर

Yogini Ekadashi 2021: योगिनी एकादशी पर भूलकर भी न करें ये काम, नहीं मिलता है व्रत का फल, जानें पारण का मुहूर्त

पंचांग (Panchang) के अनुसार 05 जुलाई 2021 आषाढ़ मास (Ashad Month 2021) की एकादशी तिथि है. इस एकादशी को योगिनी एकादशी (Yogini Ekadashi 2021) कहा जाता है. 

Yogini Ekadashi 2021 Date and Time: आषाढ़ मास की एकादशी तिथियों को शास्त्रों में विशेष महत्व दिया गया है. पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास की प्रथम एकादशी 05 जुलाई 2021 को है. इस एकादशी तिथि को ही योगिनी एकादशी कहा जाता है. इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. एकादशी का व्रत सभी व्रतों में विशेष और अत्यंत शुभ फल देना वाला माना गया है.

एकादशी व्रत में नियमों का विशेष महत्व बताया गया है. एकादशी का व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक हैं. एकादशी व्रत में नियम और अनुशासन का विशेष पालन करना होता है. इसलिए इस व्रत को दूसरों व्रतों से कठिन माना गया है. मान्यता है कि विधि पूर्वक एकादशी का व्रत रखने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती है. लेकिन इस व्रत में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए-

  • स्वच्छता को अपनाएं
    योगिनी एकादशी व्रत में स्वच्छता के नियमों का पालन करना चाहिए. पूजा करने से पूर्व पूजा स्थान को अच्छे ढंग से साफ करना चाहिए. इसके उपरांत ही पूजा आरंभ करनी चाहिए.
  • झूठ न बोलें
    एकादशी के व्रत में झूठ नहीं बोलना चाहिए. झूठ बोलने से इस व्रत का फल प्राप्त नहीं होता है.
  • वाणी को दूषित न करें
    एकादशी के व्रत में वाणी में मधुरता और विनम्रता रखनी चाहिए. किसी का दिन नहीं दुखाना चाहिए.
  • सेवा भाव रखें
    एकादशी व्रत में सेवा भाव की भावना का विशेष महत्व है. इस व्रत में दान का भी विशेष महत्व बताया गया है. पारण के बाद दान आदि का कार्य करना चाहिए और जरूरत मंद लोगों की मदद करनी चाहिए.
  • गलत कार्यों से दूर रहें
    योगिनी एकादशी व्रत में किसी भी प्रकार के गलत कार्य नहीं करने चाहिए. इस दिन मांस, मदिरा आदि का सेवन बिल्कूल भी नहीं करना चाहिए.
  • ब्रह्मचर्य का पालन करें
    एकादशी व्रत में ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए. इसके साथ ही व्रत में भूमि पर सोना चाहिए और रात्रि में भगवान का भजन करना चाहिए. 

योगिनी एकादशी व्रत: 5 जुलाई, सोमवार
एकादशी तिथि का प्रारम्भ: 04 जुलाई 2021 को प्रात: 07 बजकर 55 मिनट से.
एकादशी तिथि का समापन: 05 जुलाई 2021 को रात्रि 10 बजकर 30 मिनट पर.

एकादशी व्रत का पारण (Yogini Ekadashi 2021 Parana)
योगिनी एकादशी व्रत का पारण अगले दिन 06 जुलाई मंगलवार को किया जाएगा. इस दिन प्रात:काल 05 बजकर 29 मिनट से सुबह 08 बजकर 16 मिनट तक व्रत का पारण किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें

Ashada Amavasya 2021Date: आषाढ़ मास में कब है अमावस्या की तिथि, जानें डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व

Kark Sankranti 2021: मिथुन राशि से निकल कर अब सूर्य करेंगे कर्क राशि में गोचर, सभी राशियां होगीं प्रभावित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साप्ताहिक टैरो राशिफल 25 से 31 अक्तूबर 2026: धनु को कानूनी मामलों में जीत और वृषभ को भूमि-संपत्ति से बंपर लाभ; जानें 12 राशियों का भविष्य
Weekly Tarot Horoscope: साप्ताहिक टैरो राशिफल 25 से 31 अक्तूबर 2026, धनु को कानूनी मामलों में जीत और वृषभ को भूमि-संपत्ति से बंपर लाभ; जानें 12 राशियों का भविष्य
टैरो राशिफल 25 अक्टूबर 2026: वृश्चिक को अटका हुआ धन व कई स्रोतों से कमाई, तुला के लिए भाग्यशाली दिन; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 25 अक्टूबर 2026: वृश्चिक को अटका हुआ धन व कई स्रोतों से कमाई, तुला के लिए भाग्यशाली दिन; जानें 12 राशियों का भाग्य
कल का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक कैसा रहेगा रविवार? जानें 12 राशियों का आर्थिक, करियर और लव राशिफल
Kal Ka Rashifal 25 October 2026: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
कन्या साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अक्टूबर 2026: कठिन प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे, ऑफिस में सतर्कता जरूरी और सेहत अलर्ट; पढ़ें वीकली उपाय
Virgo Weekly Horoscope 25 to 31 October 2026: मिड वीक में मौसमी बीमारियों से रहें सतर्क, फैमिली में तकरार से बचें; पढ़ें इस हफ्ते का राशिफल

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget