एक्सप्लोरर

World Cup 2023: स्वराशि का मंगल भारत को दिलाएगा जीत या करेगा आस्ट्रेलिया का अमंगल, कौन होगा विश्वकप का चैंपियन

World Cup 2023: आज 19 नवंबर 2023 को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 फाइनल का मुकाबला होगा, जिसमें दुनियाभर की निगाहें टिकी हैं. सभी के मन में कयास है कि, इस बार वर्ल्ड कप का चैंपियन कौन होगा.

World Cup 2023: पूरे विश्व की निगाहें वनडे वर्ल्ड कप 2023 पर टिकी हुई है. भारतीय क्रिकेट टीम चौथी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची है. आखिर भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान में उतरेगी और सभी के मन में यह कयास था कि इस बार वर्ल्ड कप में कौन चैंपियन होगा.

ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि देशभर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए 19 नवंबर 2023 का दिन काफी खास है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा. अभी तक टीम इंडिया एक भी मैच न हारकर फाइनल तक पहुंच चुकी है. भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को मात दी थी. वहीं, आस्ट्रेलिया की बात करें, तो शुरुआती 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और फाइनल में भारत के सामने खड़े है. ऐसे में हर किसी को ये बात जानने की लालसा बड़ी हुई है आखिर कौन सी टीम बनेगी वन डे वर्ल्ड कप 2023 का बादशाह. ग्रह और नक्षत्रों के हिसाब से भी काफी हद तक इस बारे में जाना जा सकता है. 
 
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि भारत अब तक 2 बार वर्ल्ड कप में विश्व विजेता बनी है. पहली बार 1983 में भारत ने जब वर्ल्ड कप की ट्राफी हासिल की थी. तब बृहस्पति वृश्चिक राशि में थे.  उसके बाद 2011 में जब भारत को दूसरी बार जीत मिली तब बृहस्पति मेष राशि, राहु वृश्चिक और शनि कन्या राशि में थे. दोनों पक्षों की कुंडलियों का मिलान करें तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी है. संकेत मिलता है कि पूरी संभावना है कि आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी भारत ही उठाएगा. भारत की कुंडली वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया की तुलना में कहीं बेहतर और मजबूत है, जो मैच के दिन अपने विरोधियों को मात देने के लिए भारतीय खिलाड़ियों में उत्साह, ऊर्जा, ईमानदारी और समर्पण प्रदान करेगी.
 
भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ की कुंडली

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि नवंबर 2021 में भारतीय क्रिकेट टीम के कोच बने राहुल द्रविड़ की उपलब्ध कुंडली 11 जनवरी 1973 , रात्रि 11: 50 मिनट , इंदौर, मध्य प्रदेश की है जिसमें वर्तमान में चन्द्रमा में केतु की विंशोत्तरी दशा चल रही है. भारत के दिग्गज बल्लेबाज रहे वर्तमान कोच राहुल द्रविड़ की कन्या लग्न की कुंडली में सप्तम भाव में बैठे चन्द्रमा लग्न पर अपनी पूर्ण दृष्ट डाल कर उनको एक सौम्य व्यक्तित्व देते हैं. पराक्रम के तीसरे घर में बैठे वृश्चिक राशि में मंगल का भाग्य के नवम भाव में बैठे शनि से दृष्टि संबंध बन रहा है जोकि उनको एक धैर्यवान खिलाडी और अब एक बेहद प्रतिभाशली क्रिकेट कोच बनता है जिसके नेतृत्व में टीम अपने सभी मैच जीत कर फाइनल तक पहुंच गई है. चन्द्रमा में केतु में गुरु की वर्तमान विंशोत्तरी दशा इनके लिए शुभ है, अत: टीम का प्रदर्शन फाइनल मैच में भी अच्छा रहेगा.
 
टीम इंडिया का पलड़ा है भारी

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि अगर ऑस्ट्रेलिया और भारत की टीमों की कुंडली देखें, तो इसमें टीम इंडिया का पलड़ा काफी भारी लग रहा है. भारत की कुंडली की बात करें, तो इस समय चंद्रमा की महादशा में शुक्र की अंतर्दशा चल रही है, जो दिसंबर की शुरुआत तक चलेगा. इसके साथ ही वृषभ लग्न की कुंडली है जिसमें गजकेसरी, बुधादित्य, मंगल आदित्य जैसे शुभ योग बन रहे हैं. ऐसे में भारत के जीतने के प्रबल योग बन रहे हैं.
 
2011 की तरह है भारत के ग्रह और नक्षत्र

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि इस बार बार भी बृहस्पति मेष राशि और राहु मीन राशि में है. वहीं बात शनि की करें तो वो अपने मूल त्रिकोण राशि में है. इसके अलावा मंगल भी स्वग्रही यानी वृश्चिक राशि है. जो भारत की स्तिथि को मजबूत करती है. हालांकि बात आस्ट्रेलिया की करें तो उसके भी सितारे मजबूत है और इस फाइनल में दोनों के बीच कड़ी टक्कर होगी.
 
रोहित शर्मा की कुंडली में गजकेसरी योग

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि सिर्फ भारतीय टीम ही नहीं, कप्तान रोहित शर्मा की राशि के अनुसार भी जीत के योग बन रहे हैं. रोहित शर्मा की राशि तुला है और उनकी कुंडली में गजकेसरी योग बना हुआ है जो भारत की विजय में अहम भूमिका निभा रहे हैं. ऐसे में फाइनल में विजय के साथ वर्ल्ड कप जीतने की संभावनाएं बनी हुई हैं.
 
ऑस्ट्रेलिया टीम की कुंडली

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया टीम  की जन्म कुंडली की बात करें, तो मेष राशि है और गोचर कुंडली में प्रबल गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है. इस कारण वह फाइनल तक पहुंचने में कामयाब हुई है. वहीं, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस की राशि कन्या है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की राशि के अनुसार पैट की राशि छठवीं है और कप्तान की राशि से ऑस्ट्रेलिया की राशि आठवीं है. ऐसे में षडाष्टक योग बन रहा है, जो ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए अच्छा साबित नहीं हो सकता है. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस की बात करें, तो उनका राशि कन्या है. इस राशि में पहले से ही गुरु ग्रह विराजमान है, जिसके कारण वह फाइनल तक पहुंचने में सफल हो पाए हैं.
 
स्टेडियम भी बन रहा है जीत का साथी

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में आमने-सामने होंगे. गुजरात की बात करें, तो चंद्रमा मकर राशि में विराजमान है और गुजरात की राशि भी मकर है. इसके साथ ही स्टेडियम की बात करें, तो वृश्चिक राशि है. इस योग से देखें, तो ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टेडियम वृश्चिक राशि अष्टम में है, जोकि अच्छा नहीं माना जा रहा है. वहीं, भारत की बात करें, तो स्टेडियम की राशि सप्तम में है और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा  की राशि तुला स्टेडियम की वृश्चिक राशि के लाभ भाव है.

मंगल करेगा आस्ट्रेलिया का अमंगल

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि इसके अलावा 19 नवंबर 2023 को दोपहर में 2 बजे से मैच की शुरुआत होगी और 2:10 मिनट पर मीन लग्न होगा. इसके अलावा राहु सप्तम भाव में और केतु शुक्र के साथ कन्या राशि में नीच का फल देगा. वहीं शत्रु भाव का स्वामी बुध अपने आठवें स्थान में मंगल की राशि में पीड़ित होगा. जिससे विरोधी टीम को एक साथ कई बड़े विकेट का नुकसान हो सकता है. ग्रहों की चाल इस ओर इशारा करती है. इसका फायदा भारत को मिलेगा और भारत इस वर्ल्ड कप में फिर 2011 का इतिहास दोहराकर विश्वविजेता बन सकती है.
 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Rashifal 24 June 2026: तुला, सिंह और वृश्चिक राशि वालों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी; मेष व मिथुन राशि के जातक बरतें विशेष सावधानी!
टैरो राशिफल 24 जून 2026 तुला, सिंह और वृश्चिक राशि वालों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी; मेष व मिथुन राशि के जातक बरतें विशेष सावधानी!
Samay Raina: विवादों से वापसी तक... समय रैना के सितारे क्या कहते हैं आने वाले समय के बारे में?
Samay Raina: विवादों से वापसी तक... समय रैना के सितारे क्या कहते हैं आने वाले समय के बारे में?
Vastu Tips: नया घर खरीदने से पहले जरूर जान लें वास्तु के ये नियम, वरना बढ़ सकती हैं परेशानियां
Vastu Tips: नया घर खरीदने से पहले जरूर जान लें वास्तु के ये नियम, वरना बढ़ सकती हैं परेशानियां
Kal Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार, भद्र राजयोग से इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी, कुंभ राशि वालों का होगा बड़ी नौकरी में सिलेक्शन!
कल का राशिफल 24 जून 2026, बुधवार को परिध योग का महासंयोग, भद्र राजयोग से इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी

वीडियोज

Honda Elevate facelift में नहीं होगा Hybrid! #honda #hondaelevate #autolive
Ali Fazal की Crime Series 'Raakh' पर बड़ा दावा, क्या बनेगी अगली Paatal Lok?
Lucknow Coaching Centre Fire: लखनऊ अग्निकांड: न भागने की जगह, न बचने का चांस...ऐसे काल बन गई कोचिंग!
Rajkumar Hirani ने दिया बड़ा अपडेट, जल्द लौट सकते हैं Munna Bhai और 3 Idiots
नई SUV खरीदनी है? July में launch होंगी ये सबसे बड़ी SUVs! #suv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय ने विधानसभा के अंदर की MK स्टालिन की मिमिक्री, द्रविड़ नेता की तरह लहराया हाथ, DMK ने किया वॉकआउट, VIDEO वायरल
CM विजय ने की स्टालिन की मिमिक्री, DMK चीफ की तरह लहराया हाथ, VIDEO वायरल
'मोहन यादव को बदनाम करने की साजिश...', अखिलेश यादव का दावा- BJP तीन मुख्यमंत्री बदलना चाहती है
'मोहन यादव को बदनाम करने की साजिश...', अखिलेश यादव का दावा- BJP तीन मुख्यमंत्री बदलना चाहती है
El Nino Impact: NASA ने डराया! प्रशांत महासागर में खतरनाक अल नीनो एक्टिव, भारत पर मंडराया बड़ा खतरा
NASA ने डराया! प्रशांत महासागर में खतरनाक अल नीनो एक्टिव, भारत पर मंडराया बड़ा खतरा
IPL का दूसरा सबसे बड़ा ट्रेड! इस खिलाड़ी के बदले राजस्थान रॉयल्स में जाएंगे हार्दिक पांड्या
IPL का दूसरा सबसे बड़ा ट्रेड! इस खिलाड़ी के बदले राजस्थान रॉयल्स में जाएंगे हार्दिक पांड्या
Box Office: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊळ बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कर दी रिकॉर्ड्स की बारिश, अब 100 करोड़ से कितना दूर?
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊळ बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कर दी रिकॉर्ड्स की बारिश, अब 100 करोड़ से कितना दूर?
Explained: मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! क्या जॉर्ज कुरियन के बाद पंकज, हर्ष और बिट्टू का अगला नंबर, अंदरखाने क्या चल रहा?
मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! क्या जॉर्ज कुरियन के बाद पंकज, हर्ष और बिट्टू का अगला नंबर?
India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका की 500 अरब डॉलर की डील पर फैसला कब? दिल्ली में हुई बड़ी बैठक
भारत-अमेरिका की 500 अरब डॉलर की डील पर फैसला कब? दिल्ली में हुई बड़ी बैठक
सदी का सबसे सूखा जून बनने की कगार पर जून 2026, MP, महाराष्ट्र और गुजरात में हाहाकार; सामान्य से 85% तक कम बरसे बादल
सदी का सबसे सूखा जून बनने की कगार पर जून 2026! MP, महाराष्ट्र में हाहाकार, सामान्य से 85% तक कम बारिश
Embed widget