एक्सप्लोरर

साप्ताहिक राशिफल: कर्क राशि वाले रुके हुए महत्वपूर्ण कार्य कर सकते हैं, जानिए अपनी किस्मत?

तुला राशि वालों इस सप्ताह नकारात्मक विचारधारा का त्याग करके अपनी सोच को सकारात्मक बनाने का प्रयास करना होगा.मीन राशि वालों इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान देना होगा क्योंकि तबीयत ठीक न होने के कारण कहीं मन नहीं लगेगा.

मेष- यह सप्ताह आपके लिये ठीक-ठीक है, सुख-दुःख दोनों का ही ताल-मेल बना कर चलना होगा. ऑफिस में उन्नति एवं आधिकारिक पद की प्राप्ति होगी स्थानान्तरण भी हो सकता है. व्यापार करने वालों को अधिक लाभ की प्राप्ति होगी, वहीं दूसरी ओर आधे-अधूरे कार्य भी जल्दी पूरे होते नजर आएंगे. विद्यार्थियों को शिक्षा एवं बौद्धिक कार्य क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी. सेहत की बात करें तो मांसपेशियों में तकलीफ हो सकती है. माता-पिता के साथ समय व्यतीत करना चाहिए यदि आप नौकरी के सिलसिले में बाहर रहते हैं कुछ दिन की छुट्टी लेकर उनसे मिलने अवश्य आए.

वृष- यह सप्ताह आपके लिये विरोधाभासी होगा. एक तरफ आप अन्तर्मन में झांकने का प्रयत्न करेंगे तो दूसरी और परिस्थितियां आपको बहार की ओर देखने को विवश करेंगी. नौकरी पेशा से जुड़े लोगों का कार्यभार अधिक रहेगा, सहयोगियों एवं अधीनस्थों की सहायता से कार्य पूर्ण होने में समर्थ होंगे. व्यावसायिक रूप से यह सप्ताह बहुत शुभ नहीं रहेगा, हो सकता है व्यवसाय में बड़े परिवर्तन करने का मन में विचार आए. नये व्यापार का आरम्भ सोच-समझकर व ध्यानपूर्वक करें. हेल्थ की बात करें तो जिन लोगों को बी.पी की समस्या है वह अपनी सेहत पर ध्यान दें. परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्य में जाना पड़ सकता है.

मिथुन- यह सप्ताह आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त उछाल लाएगा. आपको व्यक्तिगत पहचान व सफलता प्राप्त होगी. ऑफिस में थोड़ी सी स्थिति टफ हो सकती है यानि जो लोग साथ काम कर रहें है उनके साथ ताल-मेल बिगड़ने की आशंका है. व्यवसाय के क्षेत्र में योजना के अनुरूप कार्य करने से सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है. यह सप्ताह विद्यार्थियों को अपना अधिक से अधिक समय पढ़ने में लगाना चाहिए . सेहत की बात करें तो अधिक तला व चिकनाईयुक्त भोजन करने से बचना चाहिए अन्यथा पेट संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है. परिवार एवं बच्चों सहित किसी जलीय स्थान या विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं.

कर्क- यह सप्ताह आप रुके हुए महत्वपूर्ण कार्य कर सकते हैं. खुद में प्रसन्नता का अनुभव करेंगे. ऑफिस में कॉनफिडेंस का लेवल बढ़ेगा लो प्रोफाइल में थोड़ा सा एडमिनीस्ट्रेटीव हो सकते है साथ ही अपनी बात को मुखरता के साथ रखनी होगी. फुटकर का व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा होगा. व्यापार में शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है. विद्यार्थियों वर्ग शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष सफलता अर्जित करेंगे. सेहत की बात करें तो पुराने एवं जटिल रोगों में राहत मिलेगी, साथ ही ठंड के कारण श्वास संबंधित परेशानियां हो सकती है. जीवनसाथी से व परिवार के अन्य सदस्यों से ताल-मेल बना कर चलना होगा.

सिंह- यह सप्ताह मानसिक व्यथा से छुटकारा मिलेगा तथा पारिवारिक उलझनों का समाधान होगा. नौकरी से जुड़े लोगों को उच्चाधिकारीयों के प्रति आदर भाव बढ़ेगा. वहीं दूसरी ओर निम्न वर्ग के कर्मचारी से मान-सम्मान मिलेगा. पिछले सप्ताह के सामने इस सप्ताह व्यापार में स्थितियां अच्छी होगी. यदि आप किसी कम्पनी या फैक्ट्री के मालिक हैं तो इन दिनों अधिक आय के बारे में प्रयासरत रहेंगे. हेल्थ की बात करें तो खांसी, जुकाम और कफ आदि मौसम सम्बन्धित समस्या हो सकती हैं. परिवार के सदस्यों का साथ एवं सहयोग प्राप्त होगा. जिन लोगों के साथ अनबन है वह विवाद समाप्त होने की संभावना है.

कन्या- यह सप्ताह हो सकता है आपकी सोच के विपरीत कार्य हो. कहने का तात्पर्य है कि जो कार्य आप ठानेगें वह कार्य पूरा होने में संदेह हैं.आर्थिक वृद्धि से ज्यादा आर्थिक व्यय होता नजर आयेगा. यात्रा के दौरान पूरी सावधानी रखकर आगे बढ़े. यदि उच्च पद पर नौकरी कर रहे हैं तो रिश्वत के लेन-देन से बचें. जो लोग पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं उनको पैसे के मामलों में पारदर्शिता रखनी होगी. विद्यार्थियों की आलस्य की वजह से अध्ययन में अरुचि बढ़ सकती है. स्वास्थ्य की दृष्टि से खान-पान को ड्राईफ्रूट को भी शामिल करें. परिवार से दूर किसी स्थान पर रहना पड़ सकता है. बड़ों के साथ वार्ता एवं व्यवहार अच्छा रखें एवं उन्हें मान-सम्मान दें.

तुला- यह सप्ताह नकारात्मक विचारधारा का त्याग करके अपनी सोच को सकारात्मक बनाने का प्रयास करना होगा. ऑफिस में जितना हो सके अन्य लोगों के कामकाज में हस्तक्षेप न करें. साथ ही अपने धैर्य को कम न होने दें. शारीरिक एवं मानसिक परिस्थितियों का तालमेल बना कर रखना होगा. जो लोग दवाईयों से संबंधित व्यापार करते हैं उनको काफी मुनाफा होता दिखाई दे रहा है. विद्यार्थी वर्ग अपनी बुद्धि से आगे बढ़ पायेंगे. सेहत में हाई ब्लेड प्रेशर के रोगियों को अलर्ट रहना होगा, वहीं दूसरी ओर जटिल रोगों में राहत रहेगी व नए रोग शीघ्र ही समाप्त होंगे. परिवार के वाद-विवाद व तर्क-वितर्क की परिस्थिति में सावधान रहने की जरूरत है.

वृश्चिक- यह सप्ताह मानसिक रूप से अपने काम पर बहुत गंभीरता से ध्यान देना होगा किसी भी प्रकार की लापरवाही आपके काम को बिगाड़ सकती है. ऑफिस में सप्ताह के शुरुआती चार दिन अच्छे रहेंगे जिसमें आपके सारे काम बनते चले जाएंगे लेकिन सप्ताह के अंत में कुछ काम पेंडिंग हो सकते हैं यदि किसी को धन देने की स्थिति बने तो सप्ताह के शुरुआती दिनों में ही देना चाहिए. स्वास्थ्य की दृष्टि से सामान्य रहेगा.जो बच्चे प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं उनको इस सप्ताह आल्सय नहीं करना चाहिए क्योंकि इस सप्ताह जो भी आप पढ़ेंगे वह परीक्षा में बहुत काम आएगा. घर में छोटे भाई बहनों को आर्थिक रूप से मदद करनी पड़ सकती है.

धनु- यह सप्ताह प्रबंधन क्षमता का प्रयोग करना होगा. किसी कार्यक्रम का आयोजन में आयोजक की भूमिका निभानी पड़ सकती है. ऑफिस में स्थितियां सामान रहेंगी उच्चाधिकारियों के साथ बैठकों का दौर चल सकता है, जिसमें आपको बहुत गंभीरता के साथ अपनी बात को रखना चाहिए. महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की प्रबल संभावनाएं दिखाई दे रही हैं. स्वास्थ्य को लेकर उच्च रक्तचाप जिन लोगों का रहता है उनको बहुत ही शांत रहने की आवश्यकता है. यदि बीपी की दवा लेते हैं तो नियमित रूप से लेनी चाहिए. धारदार चीजों व अग्नि के प्रति सचेत रहना होगा. परिवार में वरिष्ठ लोगों के साथ बैठकर कुछ समय व्यतीत करना चाहिए और उनके अनुभवों को सुनकर उसका लाभ लेना चाहिए.

मकर- यह सप्ताह की शुरुआत बहुत मन मुताबिक न होने पर बिल्कुल परेशान नहीं होना है. लगातार प्रयास आपके रुके हुए कामों को पूर्ण करेंगे. ऑफिस में थोड़ा काम का बोझ अधिक रहेगा छोटी-छोटी बातों को लेकर सहकर्मियों से विवाद नहीं करना चाहिए. वहीं जो लोग व्यापार करते हैं उनको अपने वित्तीय मामलों को बहुत गंभीरता के साथ पूर्ण करने चाहिए खास तौर पर सरकारी टैक्स को लेकर कोई भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए. सेहत को लेकर सिर दर्द की समस्या परेशान कर सकती है वहीं जिन लोगों को सर्वाइकल स्पोंडिलाइटिस की समस्या है उनको भी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. सामाजिक तौर पर मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा.

कुंभ- यह सप्ताह मित्रों के साथ अच्छा तालमेल बनाते हुए चलना होगा. कर्म क्षेत्र में शुरुआती 3 दिन अनुमान के मुताबिक लाभ होने में संदेह है. ऑफिस में जरूरी दस्तावेजों को संभाल कर रखना होगा अन्यथा उनके खोने की आशंका है. जो लोग कारोबार कर रहे हैं उनको सप्ताह के अंत में लाभ होने की प्रबल संभावनाएं बन रही है खास तौर पर जो लोग औषधि एवं खाद्य पदार्थों का कारोबार करते हैं उनको अतिरिक्त लाभ प्राप्त हो सकता है. हेल्थ को लेकर चिंता के कारण कुछ उत्साह में कमी मेहसूस हो सकती है. परिवार में वातावरण प्रफुल्लित रहेगा यदि किसी का जन्मदिन या अन्य कोई विशेष दिन हो तो उत्सव मनाना चाहिए.

मीन- यह सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान देना होगा क्योंकि तबीयत ठीक न होने के कारण कहीं मन नहीं लगेगा. लेकिन सप्ताह के 3 दिन बाद स्थितियां सामान्य हो जाएंगी और कार्य में भी मन लगने लगेगा. ऑफिस में स्थितियां सामान्य रहेंगी कुछ पुराने पेंडिंग कामों को पूरा करने का दबाव हो सकता है. जो लोग कस्टमर डीलिंग करते हैं उनको किसी से भी विवाद नहीं करना चाहिए क्योंकि ग्रहों की स्थिति विवाद करा सकती है. जो लोग कारोबार करते हैं उनको अत्यधिक निवेश करने से बचना चाहिए. बच्चों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा आलस्य के कारण पढ़ाई में मन कम लग सकता है. खाने पीने में विशेष ध्यान रखना होगा.जो महिलाएं बाहर कार्य करती हैं उनकी उन्नति के द्वार खुल सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal 29 October 2026: तुला को संतान व प्रतियोगिता में बड़ी सफलता, कन्या के बिगड़े काम साथियों के सहयोग से बनेंगे; देखें कार्ड्स का इशारा
Tarot Card Rashifal 29 October 2026: तुला को संतान व प्रतियोगिता में बड़ी सफलता, कन्या के बिगड़े काम साथियों के सहयोग से बनेंगे; देखें कार्ड्स का इशारा
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की थाली में क्या रखें? पूजा से पहले मिला लें सामान, जानें मुहूर्त
करवा और छलनी ले आए? करवा चौथ की पूजा से पहले ये सामान भी मिला लें
Israel Election Results 2026: नेतन्याहू के लिए सत्ता बचाना कठिन! मंगल-केतु और शनि बढ़ा रहे चुनौती
Israel Election Results 2026: नेतन्याहू के लिए सत्ता बचाना कठिन! मंगल-केतु और शनि बढ़ा रहे चुनौती
Diwali 2026: 8 नवंबर को लक्ष्मी पूजा और 9 को अमावस्या स्नान-दान, जानें क्यों अलग-अलग दिन होंगे दोनों पर्व
8 नवंबर को लक्ष्मी पूजा और 9 को अमावस्या स्नान-दान, जानें क्यों अलग-अलग दिन होंगे दोनों पर्व

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Embed widget