एक्सप्लोरर

Aquarius Weekly Horoscope (16- 22 January 2023): कुंभ राशि वालों को वाणी और विवेक से मिलेगी कामयाबी, जानें अपना साप्ताहिक राशिफल

Aquarius Weekly Horoscope 16 To 22 January 2023: कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह सौभाग्य और शुभता वाला रहेगा. सफलता और सम्मान की होगी प्राप्ति. जाने कुंभ राशि के लिए 16-22 जनवरी का साप्ताहिक राशिफल.

Aquarius Weekly Horoscope 16 To 22 January 2023, Kumbh Rashifal: कुंभ राशि वाले लोगों के लिए जनवरी 2023 का तीसरा सप्ताह यानी 16 से 22 जनवरी का समय ठीक-ठाक रहने वाला है. इस हफ्ते आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपका सप्ताह बहुत बढ़िया रहेगा. हालांकि सेहत को लेकर थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है.

व्यवसाय और कामकाज में लाभ मिलता रहेगा. आय के नए-नए मार्ग भी प्रशस्त होंगे और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं. जानते हैं इस सप्ताह आपके सितारे क्या कहते हैं. आइए जानें कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Rashifal in Hindi).

कुभ साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)- कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है. वाणी और विवेक की बदौलत आप बड़े से बड़ा काम करने में कामयाब हो जाएंगे. नौकरीपेशा से जुड़े कुंभ राशि के लोगों को सप्ताह के शुरुआत में कोई बड़ी सफलता या सम्मान हासिल हो सकती है. आपके कामकाज की अधिकारियों और बॉस द्वारा तारीफ की जाएगी, जिससे आप बहुत प्रसन्न होंगे. आय के नए स्रोत बनेंगे और संचित धन में भी वृद्धि होगी. वीकेंड पर घर की साज-सज्जा या सुख-सुविधा से जुड़े सामान की खरीदारी कर सकते हैं, जिसमें धन खर्च होगा.

कुंभ राशि वाले ऐसे लोग जो लोग शेयर बाजार से जुड़े हुए हैं, उन्हें अचानक से बड़ा लाभ हो सकता है. वहीं व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में मनचाहा लाभ होगा. कामकाज की व्यस्तता के बीच आपको अपने शरीर का विशेष ख्याल रखना होगा. सप्ताह के मध्य में सेहत संबंधी दिक्कते हो सकती है, जिसे भूलकर भी अनदेखा न करें और तुंरत इलाज कराएं. साथ ही अपनी दिनचर्या और खान-पान का भी ध्यान रखें. जीवन साथी का सहयोग मिलता रहेगा और वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा.

ये भी पढ़ें: Makar Sankranti 2023: भीष्म पितामह ने प्राण त्यागने के लिए क्यों चुना मकर संक्रांति का दिन, जानिए पौराणिक तथ्य

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vastu Tips: बारिश से घर में हो रही सीलन, खतरे की घंटी है 4 अशुभ संकेत, धन पर पड़ता है असर
बारिश से घर में हो रही सीलन, खतरे की घंटी है 4 अशुभ संकेत, धन पर पड़ता है असर
Monthly Tarot Horoscope August 2026: अगस्त टैरो मासिक राशिफल, मेष, तुला और वृश्चिक को मिलेगा लाभ
अगस्त टैरो मासिक राशिफल, मेष, तुला और वृश्चिक को मिलेगा लाभ
सूर्य ग्रहण में अब बचे हैं कुछ ही दिन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों जरूर अपनाएं ये नियम
सूर्य ग्रहण में अब बचे हैं कुछ ही दिन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों जरूर अपनाएं ये नियम
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर भूलकर भी न छुएं तवा-कढ़ाई! जानें राहु-केतु दोष से बचने का उपाय
नाग पंचमी पर क्यों नहीं चढ़ाया जाता तवा और कढ़ाई? जानें राहु-केतु और वास्तु से जुड़ा इसका रहस्य!

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget