एक्सप्लोरर

Vastu Tips: झाड़ू से जुड़ी ये गलतियां आपको कर सकती हैं कंगाल, जानें इसे रखने का नियम

Vastu tips for broom: वास्तु शास्त्र में हर चीज से जुड़े खास नियम बताए गए हैं. वास्तु के अनुसार घर में झाड़ू रखते समय भी कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

Broom Vastu Tips: हिंदू धर्म में झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. यही वजह है कि झाड़ू को विशेष महत्व दिया जाता है. मान्यता है कि जिस घर में झाड़ू का अनादर होता है उस घर में माता लक्ष्मी कभी नहीं आती हैं. वास्तु शास्त्र में भी झाड़ु से जुड़े कुछ खास नियम बनाए गए हैं. इन नियमों का पालन ना करने से जीवन परेशानियों से घिर जाता है. इसका अशुभ प्रभाव ना पड़े इसलिए झाड़ू से जुड़े इन नियमों का पालन करना जरूरी है. जानते हैं वास्तु के इन नियमों के बारे में.

झाड़ू से जुड़े वास्तु के नियम

    • वास्तु शास्त्र में झाड़ू लगाने के बाद इसे खड़ा करके रखना बहुत अशुभ माना गया है.  ऐसी मान्यता है कि जिस घर में झाड़ू को खड़ा करके रखा जाता है वहां मां लक्ष्मी कभी नहीं आती हैं. ऐसे घर में हमेशा आर्थिक तंगी बनी रहती है. इसलिए झाड़ू को खड़ा करने की जगह इसे हमेशा जमीन पर लिटाकर ही रखना चाहिए. झाड़ू को हमेशा घर की पश्चिम दिशा में रखना चाहिए.

  • कभी भी घर के किसी सदस्य के बाहर निकलने के तुरंत बाद झाड़ू नहीं लगाना चाहिए. ऐसा करने से घर से बाहर निकलने वाला व्यक्ति जिस काम से बाहर जा रहा है, उसे उस कार्य में सफलता नहीं मिलती है. माना जाता है कि इससे सुख-समृद्धि में भी कमी आती है.
  • वास्तु में सामने से झाड़ू का दिखना अच्छा नहीं माना जाता है. वास्तु के अनुसार दिखती हुई झाड़ू ऑफिस या घर की सकारात्मक ऊर्जा को बाहर कर देती है. इसलिए झाड़ू को खुले में नही रखना चाहिए. झाड़ू का काम हो जाने के बाद इसे कहीं ऐसी जगह रखें जहां दूसरों की नजर ना पड़े. 
  • घर में कभी टूटी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए. अगर झाड़ू टूट गई है तो इसे घर से तुंरत हटा देना चाहिए वरना घर में वास्तुदोष लगता है. घर में टूटी हुई झाड़ू लगाने से घर में कई तरह की विपत्तियां आ जाती हैं. उस घर के सदस्य हमेशा मुश्किलों से घिरे रहते हैं.
  • शाम के समय गलती से भी झाड़ू नहीं लगानी चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार इससे सकारात्मक ऊर्जा बाहर जाती है और सुख-समृद्धि में कमी आने लगती है. इसलिए शाम या रात में झाड़ू लगाने से बचना चाहिए.
  • झाड़ू लगाने के बाद इसे हमेशा इस तरह लिटाकर रखना चाहिए कि इस पर किसी का भी पैर ना पड़े. झाड़ू पर पैर लगाना मां लक्ष्मी का अपमान माना जाता है. ऐसा करने से घर की आर्थिक स्थिति खराब होने लगती है. झाड़ू को कभी भी गीला नहीं करना चाहिए वरना आपको विपत्तियों का सामना करना पड़ सकता है.
  • वास्तु में पुरानी झाड़ू बदलने के भी खास नियम बताए गए हैं. पुरानी झाड़ू बदलते समय दिन का खास ख्याल रखें. घर में नई झाड़ू लाने के लिए हमेशा शनिवार का दिन चुनें. शनिवार के दिन नई झाड़ू का इस्तेमाल करना बहुत शुभ होता है और इससे घर में लक्ष्मी का वास होता है.

ये भी पढ़ें

कठिन समय में परमेश्वर ऐसे देते हैं आवाज, जानें गीता के अनमोल विचार

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 24 जुलाई 2026, कुंभ और तुला राशि वाले कल रहें बेहद सावधान, विवाद और दुर्घटना का बड़ा अलर्ट!
कल का राशिफल 24 जुलाई 2026 कुंभ और तुला राशि वाले कल रहें बेहद सावधान, विवाद और दुर्घटना का बड़ा अलर्ट!
Budh Margi 2026: मार्गी बुध का 12 राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव, जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
Budh Margi 2026: मार्गी बुध का 12 राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव, जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
Kanwar Yatra 2026: क्या है जल चढ़ाने की सही धार्मिक विधि? एक छोटी सी भूल से भी अधूरी मानी जा सकती है यात्रा
Kanwar Yatra 2026: क्या है जल चढ़ाने की सही धार्मिक विधि? एक छोटी सी भूल से भी अधूरी मानी जा सकती है यात्रा
Aaj Ka Rashifal 23 july 2026: राहुकाल से पहले कर लें ये काम, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, पढ़ें आज का राशिफल
आज का राशिफल 23 जुलाई 2026: नौकरी, पैसा और रिश्तों में आज किस राशि को मिलेगी सबसे बड़ी खुशखबरी?

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget