एक्सप्लोरर

Vastu Tips: राहु-केतु करने लगते हैं भयंकर परेशान जब आप रसोई घर में करने लगते हैं ये छोटी-छोटी गलतियां

Vastu Tips Kitchen: रसोई घर की साफ-सफाई को लेकर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. जो लोग ऐसा नहीं करते हैं उन्हे राहु-केतु परेशान करते हैं. कैसे आइए जानते हैं-

Vastu Tips Kitchen: ज्योतिष शास्त्र में राहु-केतु को पाप ग्रह माना गया है. ये शुभ और अशुभ दोनों तरह के फल प्रदान करते हैं. कलियुग में इन दो ग्रहों के बारे में कहा जाता है इनके फलों को समझ पाना असंभव है. ये जीवन में अचानक होने वाली घटनाओं के कारक हैं. इन दोनों ग्रहों को मायावी ग्रह भी कहा गया है. ये छाया ग्रह बताए गए हैं. ये जिस ग्रह के साथ शुभ-अशुभ स्थिति में होते हैं ये उसी प्रकार से जीवन में परिणाम प्रदान करने लगते हैं. 

वास्तु शास्त्र की जब बात आती है तो भी इन दोनों ग्रहों का विचार किया जाता है. घर की सकारात्मक ऊर्जा को नकारात्मक ऊर्जा में बदलने में इन दोनों ग्रहों की भूमिका सबसे अहम मानी गई है. राहु-केतु का आपकी रसोई से भी गहरा संबंध है. कैसे आइए समझते हैं-

रसोई घर का वास्तु
रसोई घर का संबंध सेहत से ही नहीं है, इसका संबंध सुख-समृद्धि से भी है. इसलिए रसोई घर को लेकर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. रसोई घर को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए. क्योंकि रसाई घर का संबंध आपकी किस्मत से भी है. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रसाई का स्थान आग्नेय कोण (पूर्व-दक्षिण) माना गया है. इस स्थान पर रसाई होने से शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं. इसके साथ ही मंगल ग्रह की अशुभता दूर होती है. ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ऊर्जा का कारक माना गया है. आग से भी मंगल का संबंध बताया गया है, इसलिए इस स्थान पर रसोई का बनाना अच्छा माना गया है.

यदि आप ये गलती नहीं कर रहे हैं तो ये ग्रह कभी नहीं करेंगे परेशान
रसोई में घर में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए. यदि आप इन बातों का ध्यान रखते हैं तो दैनिक दिनचर्या में आने वाली कई परेशानियों से बच सकते हैं. यदि आप ये गलतियां नहीं कर रहे हैं तो राहु-केतु परेशान नहीं करेंगे.

रसोई घर में बर्तनों को झूठा न छोड़े
वास्तु शास्त्र के अनुसार झूठे बर्तनों को अधिक देर तक रसोई घर में नहीं रखना चाहिए. इन बर्तन को साफ कर उचित स्थान पर रखना चाहिए. रात्रि में भोजन करने के बाद बर्तनों को झूठा नहीं छोड़ना चाहिए. ऐसा करने से घर में आर्थिक संकट पैदा होने लगता है. यानि धन की कमी सताने लगती है. जमा पूंजी नष्ट होने लगती है, और कर्ज की स्थिति बनी रहती है.

चाकू को अपने स्थान पर ही रखें
रसोई घर में चाकू को कभी भी इधर-उधर नहीं रखना चाहिए. चाकू का स्थान सुनिश्वत कर दें. वहीं पर चाकू को रखना चाहिए. इधर-उधर चाकू रखने से क्रोध में वृद्धि होती है, तनाव बना रहता है और संबंध भी प्रभावित होते हैं.

जूठन को डस्टबिन में डालें
वास्तु शास्त्र के अनुसार जूठन को कभी भी रसोई की सिंक में न छोड़े, जूठन को हमेशा डस्टबिन में ही डालना चाहिए. भोजन बनाने के बाद रसोई घर की सफाई अवश्य करें. यदि बल्टी का प्रयोग करते है तो उसे कभी खाली न रखें. उसमें पानी भरकर रखें. ऐसा करने से राहु, शनि और चंद्रमा की अशुभता में कमी आती है. ऐसा करने से घर की सकारात्मक ऊर्जा में भी वृद्धि होती है.

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Shani Dev : शनि के उपाय के लिए कल बन रहा है उत्तम संयोग, ये दो ग्रह रहेंगे अपनी ही राशि में

Mohini Ekadashi 2022: मोहिनी एकादशी से जुड़ी है समुद्र मंथन की ये कहानी, अमृत पीकर इस दिन सभी देवता हो गए थे अमर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का कर्क राशिफल 12 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से त्याग भाव में कमी, फ्रेंचाइजी मॉडल में नुकसान का खतरा, ऑफिस में भितरघातियों से रहें सावधान
आज का कर्क राशिफल 12 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से त्याग भाव में कमी, फ्रेंचाइजी मॉडल में नुकसान का खतरा, ऑफिस में भितरघातियों से रहें सावधान
आज का सिंह राशिफल 12 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से नया सीखने की ललक, सोशल मीडिया से नए ऑडियंस, जॉब स्विच व इंटरव्यू के लिए सर्वोत्तम दिन
आज का सिंह राशिफल 12 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से नया सीखने की ललक, सोशल मीडिया से नए ऑडियंस, जॉब स्विच व इंटरव्यू के लिए सर्वोत्तम दिन
आज का कन्या राशिफल 12 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से कठोर वाणी पर रखें नियंत्रण, टैक्स व सरकारी नोटिस का शांतिपूर्ण समाधान
आज का कन्या राशिफल 12 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से कठोर वाणी पर रखें नियंत्रण, टैक्स व सरकारी नोटिस का शांतिपूर्ण समाधान
आज का वृषभ राशिफल 12 अक्टूबर 2026: छठे चंद्रमा से कर्ज से छुटकारा, बिजनेस में नई तकनीक का आगाज, ऑफिस में मिलेगी बहुप्रतीक्षित जिम्मेदारी
आज का वृषभ राशिफल 12 अक्टूबर 2026: छठे चंद्रमा से कर्ज से छुटकारा, बिजनेस में नई तकनीक का आगाज, ऑफिस में मिलेगी बहुप्रतीक्षित जिम्मेदारी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget