एक्सप्लोरर

Vastu Tips: राहु का प्रतिनिधित्व करते हैं रसोईघर के तवा-कढ़ाई, इन गलतियों से होने लगता है नाश

Vastu Tips for Kitchen: रसोई में रखे तवा और कढ़ाई राहु का प्रतिनिधित्व करते हैं. इसलिए तवा-कढ़ाई से जुड़ी गलतियां होने पर राहु का कुप्रभाव घर-परिवार पर पड़ता है, जिससे कई तरह की परेशानियां होती है.

Vastu Tips for Kitchen Tawa and Kadai: वास्तु शास्त्र में घर के कोने से लेकर कमरों के रख-रखाव और सही दिशा के बारे में बताया गया है, जिससे कि घर पर सकारात्मक ऊर्जा का वास हो. घर के बेडरूम, बाथरूम, स्टडीरूम और पूजाघर से लेकर रसोई के रख-रखाव से जुड़े नियमों के बारे में वास्तु शास्त्र में बताया गया है.

रसोई को घर का अहम स्थान माना जाता है, यहां मां अन्नापूर्णा का वास होता है और यहां संपूर्ण परिवार के लिए भोजन तैयार किया जाता है. इसलिए यह जरूरी है कि रसोईघर में किसी प्रकार की नकारात्मकता न हो. रसोई में कई तरह के बर्तन होते हैं. इनमें तवा और कढ़ाई ऐसे बर्तन हैं, जो सबसे ज्यादा इस्तेमाल होते हैं और आमतौर पर हर दिन इन बर्तनों का प्रयोग किया जाता है. साथ ही यह रसोईघर के जरूरी और भारी बर्तनों में एक है.

राहु का प्रतिनिधित्व करते हैं तवा-कढ़ाई

वास्तु शास्त्र में तवा और कढ़ाई को रखने के कई नियम बताए गए हैं. वहीं ज्योतिष के अनुसार, रसोई में रखे तवा और कढ़ाई राहु ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं. यही कारण है कि तवा और कढ़ाई से जुड़ी किसी प्रकार की गलती होने पर राहु प्रतिकूल हो जाता है और इसका प्रभाव परिवार वालों पर पड़ता है. राहु के कुप्रभाव से परिवार का नाश होने लगता है और कई परेशानियां शुरू हो जाती है.

वास्तु के अनुसार तवा-कढ़ाई रखने व प्रयोग करने के नियम

  • वास्तु शास्त्र की माने तो कभी भी तवा या कढ़ाई को उल्टा करके न रखें.
  • तवा और कढ़ाई के प्रयोग के बाद हर बाद उसे साफ करें. गंदे तवा या कढ़ाई में खाना न पकाएं.
  • रसोई के तवा और कढ़ाई जितने चमकदार होंगे, आपकी किस्मत भी उसी प्रकार चमकेगी. इसलिए इन बर्तनों की अच्छे से सफाई करें.
  • आप जिस स्थान पर खाना पकाते हों, उसके दाईं ओर तवा या कढ़ाई रखना चाहिए.
  • सुबह जब आप तवा का इस्तेमाल करें तो तवे को गरम करने के बाद उसमें थोड़ा नमक डाल दें.
  • जब तवा या कढ़ाई में खाना पक जाए तो इन्हें चूल्हे, गैस या स्टोव पर न रखें.
  • तवा और कढ़ाई साफ करने के लिए तीखी या नुकीली चीजों का प्रयोग न करें.
  • गर्म तवा या कढ़ाई पर पानी न डालें. इससे निकलने वाला शोर जीवन में तबाही मचा सकता है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: बिस्तर पर बैठकर खाना खाने से बढ़ता है कर्ज, जानें वास्तु के ये नियम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swapna Shastra: सपने में दिखें ये 5 चीजें तो समझिए आने वाला है धन लाभ, स्वप्न शास्त्र में बताए गए हैं शुभ संकेत
Swapna Shastra: सपने में दिखें ये 5 चीजें तो समझिए आने वाला है धन लाभ, स्वप्न शास्त्र में बताए गए हैं शुभ संकेत
Vastu Tips: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखें झाड़ू, वरना बढ़ सकती हैं आर्थिक परेशानियां
Vastu Tips: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखें झाड़ू, वरना बढ़ सकती हैं आर्थिक परेशानियां
Palmistry : हथेली में अगर बन रहा है यह दुर्लभ निशान, तो व्यक्ति को जीवन में मिलती है अपार सफलता और धन
Palmistry : हथेली में अगर बन रहा है यह दुर्लभ निशान, तो व्यक्ति को जीवन में मिलती है अपार सफलता और धन
FIFA World Cup 2026: स्पेन की युवा टीम को लेकर क्या कहते हैं ग्रह? जानिए ज्योतिषीय विश्लेषण
FIFA World Cup 2026: स्पेन की युवा टीम को लेकर क्या कहते हैं ग्रह? जानिए ज्योतिषीय विश्लेषण

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
Embed widget