एक्सप्लोरर

Vastu Tips: इन वस्तुओं को भूलकर भी ना रखें किचन और स्टोर रूम में, हो जाएंगे कंगाल

Vastu Tips: अगर घर में हमेशा तनाव बना रहे और पैसों की दिक्कत होने लगे तो घर में रखी कुछ चीजों को हटा देने में ही भलाई होती है, क्योंकि ये चीजें इंसान के दुर्भाग्य का कारण बन सकती हैं.

Vastu tips for Home: जब हम घर में किसी चीज का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो उसे हटाने की बजाए स्टोर रूम में रख देते हैं. जो कई सालों तक ऐसी ही पड़ी रहती हैं. पर क्या आपको पता है कि ये पुरानी चीजों से क्या नुकसान हो सकता है? अगर नहीं तो, आज हम आपको बता रहें हैं कि ये पुरानी चीज़ें हमारे खुशहाल जीवन को किस तरह से खराब कर सकती हैं. वास्तु के अनुसार, पुरानी और जंग लगी हुई चीजों में शनि और राहु का वास हो जाता है इसलिए इन चीज़ों को तुरंत फेंक देना चाहिए वरना आपको वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है. क्या हैं वो चीज़े? आइए जानें.

जंग लगे हुए औजार 
घर में लोहे के औजार भी होते हैं, जिनको जरूरत पड़ने पर निकाला जाता है. काम खत्म होने के बाद फिर इनको स्टोर रूम में रख दिया जाता है. ये औजार स्टोर रूम में जब अधिक समय तक पड़े रहते हैं तो इनमें जंग लग जाता है. वास्तु के अनुसार ऐसी जंग लगी चीजों को घर में रखने से लड़ाई होती है. साथ ही नुकीले औजार जंग लगने के बाद और भी अधिक खतरनाक हो जाते हैं. इस तरह के औजार घर से सकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर देते हैं. ऐसे में जंग लगे औजार को घर से बाहर निकाल देना ही सही होता है.

बंद घड़ियां 
घर की खराब या बंद हो चुकी घड़ियों को अधिकतर स्टोर रूम में डाल दिया जाता है. वास्तु के अनुसार ऐसा करना गलत होता है, क्योंकि बंद घड़ियां चाहें किसी भी दिशा में रखी जाएं पर वो हमारे समय को खराब कर देती हैं. इसलिए जिस घड़ी का इस्तेमाल नहीं किया जाता है, उन्हें हटा देना चाहिए.

पीतल के बर्तन 
आजकल लोग पीतल के बर्तन का इस्तेमाल कम करते हैं. इनकी जगह किचन में ना होकर स्टोर रूम होती है. वास्तु के अनुसार इन बर्तनों का इस्तेमाल अगर अधिक समय तक नहीं होता तो उनमें शनि का वास हो जाता है, जिसकी वजह से व्यक्ति के जीवन में कई सारी परेशानियां एक साथ आने लगती हैं. ऐसे में अगर आप पीतल के बर्तनों को इस्तेमाल कर रही हैं तो उन्हें निकाल लें. अगर नहीं कर रहीं, तो घर से बाहर कर दें.

सिलाई मशीन 
आज के समय में सिलाई मशीन देखने को कहा मिलती है पर घर पर दादी और नानी की सिलाई मशीन स्टोर रूम में जरूर नजर आ जाती है. वास्तु के अनुसार सिलाई मशीन की सुई हमारे जीवन में शूल का काम करती है. बंद पड़ी सिलाई मशीन में राहु और शनि का वास होता है. जिस कारण इस मशीन से नकारात्मक ऊर्जा पूरे घर में फैलने लगती है. इससे बचने के लिए सिलाई मशीन को स्टोरी रूम से निकाल दें.
पुराने कपड़े 

अक्सर घरों में देखा गया है कि स्टोर रूम में पुराने बिस्तर रजाई, गद्दे सालों तक पड़े रहते हैं. इस इंतजार में कि कभी ना कभी इनका या तो इस्तेमाल कर लिया जाएगा या फिर उठाकर फेंक देगें. पर ऐसा हो नहीं पाता. ऐसा करना वास्तु के हिसाब से बहुत गलत माना जाता है. ऐसा करने से व्यक्ति के बुद्ध ग्रह की स्थिति खराब होती है. सिर्फ इतना ही नहीं इसका नकारात्मक प्रभाव बच्चों पर भी पड़ता है.

ये भी पढ़ें :- Lahsun Ke Totke: लहसुन के इन चमत्कारिक टोटकों से दूर होगी धन की कमी, आज ही इसे अपनाएं लहसुन के टोटके

Weekly Horoscope 2022: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों को इस हफ्ते क्या मिलने जा रहा है, नें साप्ताहिक राशिफल

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का सिंह राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से कला व रचना में सफलता, सर्वार्थ सिद्धि योग से पारिवारिक संकट दूर
आज का सिंह राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से कला व रचना में सफलता, सर्वार्थ सिद्धि योग से पारिवारिक संकट दूर
आज का मिथुन राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 7वें चंद्रमा से जिम्मेदार जीवनसाथी का साथ, सुकर्मा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कारोबार में शुभ सूचना
आज का मिथुन राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 7वें चंद्रमा से जिम्मेदार जीवनसाथी का साथ, सुकर्मा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कारोबार में शुभ सूचना
आज का वृषभ राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से अनहोनी की आशंका, ब्रांडिंग व डिजिटल मार्केटिंग पर ध्यान, प्रॉपर्टी निवेश से बचें
आज का वृषभ राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से अनहोनी की आशंका, ब्रांडिंग व डिजिटल मार्केटिंग पर ध्यान, प्रॉपर्टी निवेश से बचें
आज का मेष राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 9वें चंद्रमा से नई उत्सुकता, न्यू बिजनेस वेंचर की शानदार शुरुआत
आज का मेष राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 9वें चंद्रमा से नई उत्सुकता, न्यू बिजनेस वेंचर की शानदार शुरुआत

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget