एक्सप्लोरर

Vastu Tips For Broom: झाड़ू रखने में बरतें यह सावधानी, धन-दौलत की होगी बरसात, दरिद्रता होगी दूर

Vastu Tips For Broom: वास्तु शास्त्र में झाड़ू को मां लक्ष्मी का दर्जा दिया गया है. कहा जाता है कि जिस घर में झाड़ू का सम्मान होता है उसमें कभी धन का अभाव नहीं रहता है.

Vastu Tips For Broom: झाड़ू (Broom) एक बहुत उपयोगी वस्तु है. इसका इस्तेमाल हर घर की सफाई के लिए करते हैं. अक्सर घरों में सफाई करने के बाद झाड़ू को कहीं भी इधर उधर घर के बेकार से कोने में पटक देते हैं. लेकिन वास्तु की दृष्टि से ऐसा करना दोषपूर्ण माना जाता है. वास्तु शास्त्र में झाड़ू बेहद ही खास चीज़ है बल्कि वास्तु शास्त्र में इसे मां लक्ष्मी का दर्जा दिया गया है. झाड़ू लगाने के बाद यदि इसे नियम पूर्वक रखें तो घर में धन दौलत का भंडार कभी खाली नहीं होगा. घर में सदैव लक्ष्मी का वास होगा. घर से दरिद्रता दूर भाग जायेगी. मान्यता है कि मां लक्ष्मी की कृपा से घर में रूपयों पैसों की बरसात होगी. आइये जानें घर में झाड़ू कैसे रखें?

झाड़ू पुरानी होते ही बदलें

घर में झाड़ू अगर पुरानी हो चुकी है या टूट चुकी है तो उसे तुरंत ही बदल देना चाहिए. क्योंकि टूटी हुई या पुरानी झाड़ू लगाने से घर में दरिद्रता का वास होता है और इससे तमाम तरह की परेशानियां जीवन में आने लगती हैं.

झाड़ू को न लगाएं पैर

चूंकि झाड़ू को देवी मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है. लिहाज़ा झाड़ू का सदैव ही सम्मान करना चाहिए. झाड़ू को भूलकर भी पैर न लगाएं क्योंकि इसे अप्रत्यक्ष रूप से मां लक्ष्मी का अपमान माना जाता है.

सूर्यास्त के बाद ना लगाएं झाडू

संभव हो तो शाम के वक्त झाड़ू लगाने से बचना चाहिए. कहते हैं कि सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं लेकिन अगर किसी वजह से शाम को झाड़ू लगानी भी पड़े तो उस वक्त कूड़े या घर से निकली मिट्टी को घर से बाहर नहीं फेंकना चाहिए. क्योंकि ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है.

झाड़ू से संबंधित अन्य सावधानी 

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू को कभी भी ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में भूलकर भी न रखें. इस दिशा में झाड़ू रखने से घर में धन का आगमन बंद हो जाता है.
  • झाड़ू को सदैव दक्षिण या दक्षिण दिशा ने रखना उत्तम होता है. इस लिए झाड़ू को दक्षिण या दक्षिण- पश्चिम दिशा में ही रखें.
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू को हमेशा दूसरो की नजरों से छिपाकर रखना चाहिए.
  • बेडरूम में झाड़ू भूलकर भी न रखें.
  • किचन में भी झाड़ू रखने से बचना चाहिए. इससे धन-धान्य में कमी आती है.
  • घर में मेहमानों की नजर से झाड़ू को बचाना चाहिए.
  • परिवार के किसी सदस्य के घर से बाहर जाने पर झाड़ू लगाना अशुभ होता है.
  • झाड़ू को हमेशा लिटाकर रखना चाहिए. झाड़ू को किसी के सहारे कड़ी न करे.
 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: दोपहर 1:26 बजे से रोहिणी नक्षत्र, मेष से मीन तक जानें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: दोपहर 1:26 बजे से रोहिणी नक्षत्र, मेष से मीन तक जानें राशिफल
Aaj Ka Meen Rashifal 28 October 2026: तीसरे भाव में चंद्रमा का शुभ प्रभाव, रुके हुए काम पूरे होंगे और बिजनेस में मिलेगा बड़ा मुनाफा
तीसरे भाव में चंद्रमा का शुभ प्रभाव, रुके हुए काम पूरे होंगे और बिजनेस में मिलेगा बड़ा मुनाफा
Aaj Ka Kumbh Rashifal 28 October 2026: 4th हाउस के चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, फेस्टिव सीजन में निवेश और जोखिम से बचें
4th हाउस के चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, फेस्टिव सीजन में निवेश और जोखिम से बचें
Aaj Ka Makar Rashifal 28 October 2026: 5वें चंद्रमा के प्रभाव से चमकेगी प्रतिभा, कार्यस्थल पर मिलेगी सराहना और आर्थिक लाभ
5वें चंद्रमा के प्रभाव से चमकेगी प्रतिभा, कार्यस्थल पर मिलेगी सराहना और आर्थिक लाभ

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget